एलपीजी संकट गहराया: बिना DAC कोड नहीं मिल रहे सिलेंडर, लोग फिर चूल्हा-कंडों के सहारे एलपीजी संकट गहराया: बिना DAC कोड नहीं मिल रहे सिलेंडर, लोग फिर चूल्हा-कंडों के सहारे अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के साथ-साथ अमृतपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर न मिलने के कारण कई परिवार अब मजबूर होकर पुरानी परंपरा के अनुसार चूल्हा और गोबर के कंडों का सहारा लेने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर बिना DAC कोड के सिलेंडर नहीं दिए जा रहे, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर न मिलने से खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहे थे, तब तक किसी को गोबर के कंडों की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग गांवों में कंडे ढूंढने को मजबूर हैं। वहीं गैस सिलेंडर की कमी का असर दुकानदारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों में भी नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एलपीजी आपूर्ति की यही स्थिति बनी रही, तो लोगों को विरोध के लिए सड़कों पर उतरना पड़ सकता है। फिलहाल क्षेत्र में गैस संकट को लेकर लोगों में चिंता और असंतोष का माहौल बना हुआ है।
एलपीजी संकट गहराया: बिना DAC कोड नहीं मिल रहे सिलेंडर, लोग फिर चूल्हा-कंडों के सहारे एलपीजी संकट गहराया: बिना DAC कोड नहीं मिल रहे सिलेंडर, लोग फिर चूल्हा-कंडों के सहारे अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के साथ-साथ अमृतपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर न मिलने के कारण कई परिवार अब मजबूर होकर पुरानी परंपरा के अनुसार चूल्हा और गोबर के कंडों का सहारा लेने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर बिना DAC कोड के सिलेंडर नहीं दिए जा रहे, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर न मिलने से खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का
कहना है कि जब तक गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहे थे, तब तक किसी को गोबर के कंडों की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग गांवों में कंडे ढूंढने को मजबूर हैं। वहीं गैस सिलेंडर की कमी का असर दुकानदारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों में भी नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एलपीजी आपूर्ति की यही स्थिति बनी रही, तो लोगों को विरोध के लिए सड़कों पर उतरना पड़ सकता है। फिलहाल क्षेत्र में गैस संकट को लेकर लोगों में चिंता और असंतोष का माहौल बना हुआ है।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है3
- खबर बेहतर1