Shuru
Apke Nagar Ki App…
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रत शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
Jay dhirhi
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रत शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- बिलासपुर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने हाईटेक कदम उठाते हुए ड्रोन आधारित विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। एसएसपी बिलासपुर के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ड्रोन से मिली सूचनाओं पर त्वरित दबिश देते हुए 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। व्यापार मेले के दौरान ड्रोन निगरानी से यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, हर थाना क्षेत्र में ड्रोन निगरानी जारी रहेगी और अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।1
- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासीद के शासकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक गुरुवार की शाम 7:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासिद स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बिल्हा बिधायक धरम लाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुवे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। श्री कौशिक ने कहा की बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। साथ ही, सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने, उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में शासन का एक सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय परिवार की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कौशिक जी, सभापति जिला पंचायत बिलासपुर डॉ गोविंद यादव जी, बिलासपुर शहर जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, बारटोरी मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत क्षत्री जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में हुए युवक हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। जानिए पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी इस वीडियो में। Hashtags: #MungeliNews #FarhadaMurderCase #ChhattisgarhNews #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #CGNews #HindiNews #SatnamBharatNews1
- जांजगीर चांपा; बेरियर चौक स्थित गेमन पुल से, फिर एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, SDRF की टीम तलाश में जुटी,,,,1
- छोटे-छोटे बच्चों में सुधार आने लगा है 👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏👌1
- छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के विकासखंड खड़गवां से 3 किलोमीटर दूरी पर छापर घाटी एक बार फिर हादसों की गवाह बनी है। चिरमिरी से रायपुर जा रहा एक कोयला लदा ट्रक यहाँ के खतरनाक मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों इस घाटी में हर महीने गाड़ियां पलट रही हैं? वीओ-: आपसे। बता दें कि: छापर घाटी का यह वही मोड़ है जिसे अब लोग 'खूनी मोड़' कहने लगे हैं। आज सुबह चिरमिरी से रायपुर की ओर जा रहा कोयले से लदा यह ट्रक अनियंत्रित होकर यहाँ पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कोयले का ढेर लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत अब स्थिर है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस व्यवस्था पर है जो इन हादसों को देख कर भी अनजान बनी हुई है। हकीकत तो यह है कि इस घाटी और यहाँ के खतरनाक टर्निंग ( मोड़ ) पर हर महीने एक-दो गाड़ियां जरूर पलटती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ न तो सही संकेत बोर्ड हैं और न ही सड़कों की बनावट में सुधार किया जा रहा है। कहीं न कहीं प्रशासन की बड़ी लापरवाही मासूम जानों पर भारी पड़ रही है।"1
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग IPS की परिकल्पना से। अनुभव क्यू आर कोड का प्रारम्भ किया गया। जिसमें संभाग आयुक्त ,पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुभव क्यू आर कोड लॉन्च किया गया थाने की व्यवस्था के संबंध में आमजन सीधे पुलिस महानिरीक्षक को फीडबैक दे सकेंगे रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक भी वर्चुअली हुए शामिल।1
- रायपुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक कवासी लखमा कहते हैं, "इतने दिनों बाद बस्तर के एक गरीब आदिवासी की आवाज़ सुनी गई है, उस व्यक्ति की जिसने बस्तर के जंगलों और ज़मीन के लिए आवाज़ उठाई। मैं एक साल जेल में रहा। मैं एक बार फिर इस देश की न्यायपालिका को बधाई देता हूँ... मैं सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और बस्तर के लोगों को बधाई देता हूँ... मुझे नई न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है1
- कोरबा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास हुई। पुलिस जांच में जुटी है।1