Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
Pankaj kumar
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति3
- Post by RAJA KUMAR1
- ट्रेन की ठोकर से महिला की मौत, शव की पहचान नहीं बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया-मझौलिया रेलखंड के मरनवा रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हल्का चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि महोदीपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 204 से 206 के बीच मरनवा गुमटी के आगे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे पर गंभीर जख्म और खून के निशान पाए गए हैं। वह रंगीन साड़ी-ब्लाउज पहने हुए थी और हाथ में चूड़ियां थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मझौलिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को सार्वजनिक किया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मार्च तो बीत गया लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी आपके co लोगों ने अभी तक ब्लॉक में सही से उपस्थित नहीं हो रहे हैं1
- --विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने बतलाई शिक्षा विभाग के जेई के द्वारा बढ़ाया गया है प्रपोजल। --शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के द्वारा सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन निर्माण के संबंध में तत्काल उठाई जानी चाहिए कदम। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026* सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए भवन बहुत ही छोटी और कम पर जा रही है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने विद्यालय भ्रमण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के पेड़ के नीचे बरांदा में बैठकर तीसरा वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हुए देखा गया। इस संदर्भ में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा ग्रहण का वेस समझने के लिए हर वर्ग के छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। इस क्रम में गीतांजलि कुमारी शिक्षिका के क्लास में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया और शशि भूषण वर्मा शिक्षक के वर्ग में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया उसका जितना भी प्रशंसा किया जाए वह कम पर जाएगा। वहीं पर वजदा तबस्सुम के द्वारा तीसरा वर्ग के 45 बच्चों को आम के पेड़ के नीचे बने बरांदा में पढ़ाते हुए विषय पर जानकारी ली गई। उसके उपरांत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी का विचार लिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों की संख्या देखते हुए भवन की कमरा कम पर जा रही है इसके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं पर पूर्णिमा कुमारी शिक्षिका एवं शर्मिला सिन्हा सहायक शिक्षिका ने भवन निर्माण की बातें बताई तो शशि भूषण वर्मा ने नरेंद्र कुमार ने पृथ्वीराज,आदर्श कुमार ने बताया कि भवन कमर की कमी के कारण बच्चों को मजबूरी में बरामदे में बैठाकर पढ़ाई की जा रही है। इस संदर्भ में दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केसर आलम खान से उनके चेंबर में मुलाकात किया गया और इस संबंध में जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान ने बताया कि शिक्षा विभाग के जेई साहब इस विद्यालय में आए थे और यहां की वस्तु की स्थिति को देखकर के उन्होंने भवन निर्माण का प्रपोजल आगे कार्रवाई के लिए बढ़ाया है किंतु अभी तक कोई प्रगति कार्य की जानकारी विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महोदय से अपील किया है कि सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण प्रपोजल को अंतिम रूप देते हुए भवन निर्माण का कार्य शुरू कराई जाए जिससे बच्चे को शिक्षा लेने में और शिक्षकों को शिक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाए।2
- बिहार बोर्ड के मैट्रिक में फेल या छूटे हुए छात्रों के पास अंतिम मौका, विशेष परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू1
- Post by RAJA KUMAR1
- घोड़हिया घाट से शराब तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद श्रीनगर पुजहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर से अधिक देसी व विदेशी शराब बरामद की है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घोड़हिया घाट पर घेराबंदी कर सघन निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शराब के साथ घाट पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।1
- --एक नंबर से छात्रों को पीछे छोड़ गई,उक्त विद्यालय के छात्राओं ने।* --। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। --विद्यालय के शिक्षकों के कड़ी मेहनत से बदलने लगी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा में शिक्षा की सूरत। ---सिरहा पंचायत के अभिभावकों से अपने बच्चों पर अपने बच्चियों पर शिक्षा के प्रति ध्यान रखने का शिक्षकों ने किया अपील। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान द्वारा 30 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकाला गया। विद्यालय में कूल लड़का का नामांकन 168 है तो दूसरी तरफ लड़कियों का नामांकन 196 है। परीक्षा में लड़का में 151 भाग लिया,तो लड़की ने 179 ने भाग लिया। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों में बी ग्रेड का स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86-57% रही, तो छात्राओं की संख्या 94-53% तक पहुंच गई। सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 47-31% रही, तो छात्राओं की संख्या 61-34% तक पहुंच गई। विद्यालय का रिजल्ट पत्र यह दर्शाती है की सिरहा पंचायत में छात्रों की अभिरुचि से ज्यादा छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अभिरुचि लेकर निभाई है। आज कैसर आलम खान प्रधानाध्यापक ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया छात्रों में शिक्षा की प्रगति के लिए विद्यालय स्तर से समय-समय पर अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है उनसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने घर पर अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशीभूषण वर्मा के द्वारा पूर्व के बीते सालों में जो बच्चे रोड पर घूमते नजर आ रहे थे या नदी किनारे खेलते नजर आ रहे थे वैसे बच्चों को शशि भूषण कुमार वर्मा उर्फ सोनू सर के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचाने जैसी कार्य प्रासंगिक रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बहुत सुंदर समन्वय स्थापित की बातें देखने को मिलती है। बच्चों बच्चियों को रिजल्ट कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी, नरेंद्र कुमार शशि भूषण वर्मा गीतांजलि कुमारी वजदा तबस्सुम पूर्णिमा कुमारी कुमारी रेनू पृथ्वीराज संतोष कुमार चौधरी राकेश कुमार अनिता कुमारी शर्मिला कुमारी सिन्हा मौजूद रहे।2