पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को ₹10-10 लाख की सहायता राशि प्रदान, दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिला आर्थिक संबल मंडला में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल से न सिर्फ परिवारों को सहारा मिला, बल्कि पुलिस विभाग की मानवीय संवेदना भी देखने को मिली। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत मंडला पुलिस के दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मंडला पुलिस में पदस्थ रहे आरक्षक मनोज वरकडे का 30 नवंबर 2024 को सामान्य निधन हो गया था। वहीं आरक्षक कमल मरावी का 28 जुलाई 2025 को निधन हुआ था। दोनों ही मामलों में पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर बीमा क्लेम तैयार कराया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मंडला के माध्यम से बीमा क्लेम की पूरी प्रक्रिया को विधिवत संपन्न किया गया, जिसके बाद आज दोनों दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा ने आरक्षक मनोज वरकडे की माताजी श्रीमती मुन्नीबाई वरकडे एवं आरक्षक कमल मरावी की पत्नी श्रीमती गनशिया बाई मरावी को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपे। कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मंडला के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री शेखर कोल्हे, सहायक प्रबंधक श्री उमाशंकर बर्मन और मुख्य लिपिक श्री नीरज दुबे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- मंडला में गैस सिलेंडर की कमी , चौपाटी-ढाबे ठप… मंत्री बोलीं- कोई कमी नहीं आने देंगे1
- Post by Salim khan1
- मंडला में कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत (लगभग 20 दिनों से) के कारण चौपाटी और छोटे खान-पान के कारोबार पर गहरा संकट मंडरा रहा है। कई दुकानें बंद हो गई हैं, जबकि अन्य लकड़ी या डीजल भट्टी जैसे महंगे विकल्पों का उपयोग करने को मजबूर हैं। इससे व्यापारियों का मुनाफा घट गया है और रोजगार पर खतरा पैदा हो गया है,1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- राम जी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी..1
- जबलपुर के बरगी स्थित फनिंगो क्लब में लगी आग के बाद एक जला हुआ नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल लापता कर्मचारी अशोक मरावी का हो सकता है। - जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम क्लब के डोम एरिया में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा ढांचा जलकर खाक हो गया। - घटना के बाद कर्मचारी अशोक मरावी लापता हो गया था। साथियों के अनुसार, वह भागते समय लोहे के ढांचे में फंस गया था। - मौके से मिले अवशेषों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिसके बाद ही पहचान की पुष्टि हो सकेगी। - फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। - रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- मंडला जिले के निवास में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। कथा के नौवें दिन भागवत भूषण पंडित विजयानंद शास्त्री महाराज ने मां सिद्धिदात्री की कथा सुनाई। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चल रही इस पावन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को शाम 5:00 नौवें दिन पंडित विजयानंद शास्त्री महाराज ने मां सिद्धिदात्री के स्वरूप, शक्ति और महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का अंतिम स्वरूप हैं, जो भक्तों को सिद्धियां प्रदान करती हैं। सच्ची श्रद्धा और भक्ति से मां की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया, वहीं श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए।1
- Post by Salim khan1
- मंडला के जिला योजना भवन में भूकंप आपदा प्रबंधन को लेकर खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, लोगों को सुरक्षित निकालने के तरीके और आवश्यक उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों और प्रतिभागियों को आपात स्थिति में समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित भूकंप जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिले की तैयारियों को मजबूत करना रहा।1