Shuru
Apke Nagar Ki App…
बामनवास में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, पंचायतों की तस्वीर हुई साफ बामनवास। पंचायत राज आम चुनाव-2026 को लेकर बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में एससी वर्ग में 10 पंचायतें, जिनमें 5 महिला, जबकि एसटी वर्ग में 13 पंचायतें, जिनमें 6 महिला आरक्षित की गईं। वहीं ओबीसी वर्ग में गोठ पंचायत, सामान्य वर्ग में 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में 13 पंचायतें रखी गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Sudeep Kumar Gaur
बामनवास में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, पंचायतों की तस्वीर हुई साफ बामनवास। पंचायत राज आम चुनाव-2026 को लेकर बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में एससी वर्ग में 10 पंचायतें, जिनमें 5 महिला, जबकि एसटी वर्ग में 13 पंचायतें, जिनमें 6 महिला आरक्षित की गईं। वहीं ओबीसी वर्ग में गोठ पंचायत, सामान्य वर्ग में 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में 13 पंचायतें रखी गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी में नंद उत्सव-गणेश उत्सव की धूम, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ खंडेलवाल धर्मशाला राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, महिलाओं और बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ढोल की थाप पर हुआ भगवान गणेश का भव्य स्वागत, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ मंचन मीराबाई की भक्ति से लेकर गणेश लीला तक, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां लकी ड्रॉ और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को किया सम्मानित, सैकड़ों महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा गंगापुर सिटी। खंडेलवाल महिला मंडल के तत्वावधान में खंडेलवाल धर्मशाला में नंद उत्सव एवं गणेश उत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्रीमती सीता डांस ने की। महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया डंगायच की उपस्थिति में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सीता डांस का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सीता डांस एवं विशिष्ट अतिथियों श्रीमती शांति देवी गुप्ता, श्रीमती इंदिरा सोखिया, श्रीमती सीता तांबी, श्रीमती संतोष खुंटेटा एवं आकांक्षा गुप्ता सहित महिला मंडल पदाधिकारियों ने संत सुंदरदास जी महाराज, भगवान गणेश एवं भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भगवान गणेश के आगमन पर महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए भव्य स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मी सोखिया एवं सारिका खंडेलवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की संयोजक अंजना रावत, ममता डांस, मधु डांस एवं लक्ष्मी सोखिया रहीं, जबकि मंच संचालन लक्ष्मी सोखिया एवं अंजना रावत ने किया। समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गणेश जी की लीला, राधा-कृष्ण के नृत्य, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भारतीय वेशभूषाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नंद उत्सव में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। वहीं मीराबाई के नाट्य रूपांतरण के माध्यम से श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण को प्रस्तुत किया गया। बधाइयों के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में करीब 40 से 45 महिलाओं ने नृत्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया, जबकि 15 से 20 बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं अन्य बाल स्वरूपों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नन्हे-मुन्नों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि श्रीमती शांति देवी डांस द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें मनीषा खंडेलवाल, मनीषा डांस, इंदिरा सोखिया, चित्रा डंगायच, सुमन दुसाद, कनिष्का डंगायच, कविता रावत, स्नेहा डंगायच, शिल्पा खंडेलवाल एवं निधि खंडेलवाल विजेता रहीं। विजेताओं को श्रीमती शांति देवी गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंदिरा सोखिया एवं स्नेहा विजेता रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने गणेश, शंकर, पार्वती, कार्तिकेय, नारद मुनि, सखी, राधा, कृष्ण, वासुदेव, यशोदा, नंद बाबा एवं मीराबाई सहित विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाईं। समारोह में धार्मिक भावना, भारतीय संस्कृति, महिला प्रतिभा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। समाज की सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।1
- दौसा की 14 पंचायत समितियों में आरक्षण लॉटरी, 7 जगह महिलाओं के लिए प्रधान पद आरक्षित दौसा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को दौसा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की मौजूदगी में सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय किया गया। लॉटरी के बाद दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में 7 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं बांदीकुई, सिकराय और महवा में प्रधान पद सामान्य यानी अनारक्षित रखे गए हैं। किस पंचायत समिति में किस वर्ग का प्रधान पंचायत समिति प्रधान पद का आरक्षण मनोहरपुर-खेड़ला एससी महिला नांगल राजावतान एससी शिवसिंहपुरा एसटी बैजूपाड़ा एसटी महिला मंडावर एसटी महिला बसवा एसटी बांदीकुई सामान्य लवाण सामान्य महिला सिकंदरा ओबीसी रामगढ़ पचवारा सामान्य महिला सिकराय सामान्य लालसोट सामान्य महिला दौसा सामान्य महिला महवा सामान्य आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही संभावित दावेदारों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। जिन पंचायत समितियों में महिला आरक्षण आया है, वहां अब राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। वहीं सामान्य और अन्य आरक्षित श्रेणियों में आए प्रधान पदों को लेकर भी दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इसी प्रक्रिया में दौसा जिला परिषद के 37 वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। इनमें 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। 24 सितंबर को पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी, जिससे गांवों में चुनावी हलचल और तेज हो गई है।2
- जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली* दौसा, आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ सपोटरा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नव निर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन सपना देवी, उप चेयरमैन बरफी देवी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने किया। प्रतियोगिता में 17 से 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जूडो और सेपक टकरा की कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें कबड्डी की 14, खो-खो की 18 तथा जूडो और सेपक टकरा की 3-3 टीमें शामिल हैं। आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा द्वारा करवाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल रामेश्वर प्रसाद मीना के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्रा खिलाड़ी खेल मैदान पर अपना दमखम दिखा रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार मीणा एवं रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।1
- स्वागत कार्यक्रम छोड़ घायल की मदद को दौड़े नवनिर्वाचित पार्षद, ऑटो से लेकर पहुंचे अस्पताल... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इस जर्जर सड़क की वजह से गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कमालपुरा निवासी बाइक सवार रमेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रमेश मीणा मडावरा रोड से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। सड़क पर पानी भरे होने के कारण वे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। रमेश मीणा सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पैर के ऊपर से गुजर गई। इस दर्दनाक हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और वे मौके पर ही तड़पने लगे। हादसे के समय क्षेत्र में अपने चुनाव जीतने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यस्त नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पार्षद प्रजापति ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेश मीणा को एक ऑटो में लिटाया और तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायल का तत्काल उपचार शुरू करवाया। पार्षद की इस मानवता और तत्परता की स्थानीय लोगों और घायल के परिजनों ने काफी सराहना की है। स्थानीय निवासियों ने कहा मंडावरा रोड पर लगातार हो रहे जलभराव और जानलेवा गड्ढों को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- गंगापुर सिटी से इंदरगढ़ माता की डाक ध्वजा यात्रा में डीजे की धुनो पर नाचते-झूमते रवाना हुए श्रद्धालु1
- सुरोठ पुलिस निष्पक्ष जांच को लेकर जाट समाज 84 ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन1
- हिण्डोन मड़ावरा रोड पर जल-भराव बना जानलेवा गड्ढों से राहगीर हो रहें चोटील गुरुवार कमालपुरा निवासी रमेश मीणा पुत्र कलुआ मीणा जो अपनी बहन से मिलने सूरौठ गए थे और वापस कमालपुरा से लौट रहे थे, उनकी मोटरसाइकिल पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पैर के ऊपर से निकल गई, जिससे उनका पैर दो हिस्सों में टूट गया। नगर परिषद प्रशासन की घोर लापरवाही: नगर परिषद हिंडौन सिटी के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद सड़कों के जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आज एक निर्दोष नागरिक को अपनी देह का अंग गंवाकर भुगतना पड़ा है। नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी तुरंत नींद से जागें और शहर की सड़कों के गड्ढों को भरवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें। यदि जल्द से जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव प्रशासनिक व चिकित्सीय मदद हेतु प्रयासरत हैं।1
- बड़ी खबर अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक घटना अत्यंत व्यथित और आक्रोशित करने वाली खबर! आज रोड पर जलभराव और जानलेवा गड्ढों के कारण एक बहुत ही भयानक हादसा घटित हुआ है। कमलापुरा निवासी हमारे भाई रमेश मीणा जी (पुत्र श्री कलुआ मीणा जी), जो अपनी बहन से मिलने सूरौठ गए थे और वापस कमलापुरा लौट रहे थे, उनकी मोटरसाइकिल पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पैर के ऊपर से निकल गई, जिससे उनका पैर दो हिस्सों में टूट गया। मैं ईश्वर से भाई रमेश मीणा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ। 🛑 नगर परिषद प्रशासन की घोर लापरवाही: नगर परिषद हिंडौन सिटी के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद सड़कों के जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आज एक निर्दोष नागरिक को अपनी देह का अंग गंवाकर भुगतना पड़ा है। ⚠️ हमारी स्पष्ट चेतावनी: नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी तुरंत नींद से जागें और शहर की सड़कों के गड्ढों को भरवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें। यदि जल्द से जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव प्रशासनिक व चिकित्सीय मदद हेतु प्रयासरत हैं। सद्भावी, विष्णु प्रजापति (पार्षद - वार्ड नंबर 12, नगर परिषद हिंडौन सिटी) 📞 9166299354 #HindaunCity #Accident #NagarParishadHindaun #VishnuPrajapati #Ward12 #HindaunNews #RoadSafety #AdministrativeNegligence SNG NEWS LIVE RAJSTHAN / SHYAM NEWS LIVE RAJSTHAN +9462089671 LIKE👍 SHYAR👉 SUBSREBER4