Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बभनगवाँ में युवक द्वारा फाँसी लगाने की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
Amarjeet Panday
*थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बभनगवाँ में युवक द्वारा फाँसी लगाने की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन।* *वायु सेना के सुखोई, जगुआर, एन-32, मिराज सहित कई लड़ाकू विमानों ने किया इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास।* सुलतानपुर 22 अप्रैल/पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास बनायी गयी 3.2 मीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों द्वारा इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये तथा वहां उपस्थित तमाम अधिकारीगण व जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठें। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। उक्त इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया। इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, मा0 विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा ‘टच एंड गो’ ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में बनायी गयी हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटो द्वारा हैरत अंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के द्वारा एयर स्ट्रिप के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को 15 अपै्रल से ही अपने कब्जे में लिया गया था। जहां पर भारतीय सशस्त्र बल व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा एयरस्ट्रिप पर समस्त तैयारियॉ की गयी। यह एयरस्ट्रिप खास तौर पर भारी लड़ाकू विमानों के लिए बनाई गई है। युद्ध के समय यह हाईवे वायुसेना के लिए बैकअप रनवे का काम करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भी ऑपरेशन जारी रखे जा सकें। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के इमरजेंसी लैडिंग को देखने हेतु आज सुबह से ही एयर स्ट्रिप के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ---------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।1
- सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के टंडरसा गांव में हुई मारपीट की घटना ने गंभीर रूप ले लिया, जब घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और लोहे की पाइप बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।1
- रात के अंधेरे में गरजे लड़ाकू विमान, वायुसेना का दमदार रिहर्सल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भारतीय वायु सेना का रिहर्सल देर रात तक जारी रहा. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जयसिंहपुर क्षेत्र के अरवल कीरी करवत इलाके में लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. इस दौरान विमानों में लगी लाइटों की रोशनी के साथ आसमान में शानदार करतब देखने को मिले. रिहर्सल के चलते सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय और अन्य लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, साथ ही रूट डाइवर्जन भी लागू किया गया. पूरे क्षेत्र में वायुसेना की तैयारी और मुस्तैदी साफ नजर आई. #IndianAirForce #Sultanpur #ATReel1
- जयसिंहपुर में बाबा बनखंडी धाम आश्रम पर कथा व्यास सत्यानंद जी महाराज ने कथा के तीसरे दिन भगवान शिव व माता पार्वती जी के विवाह की कथा को विस्तार से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जिसके दौरान उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है वहीं दूर दराज से आए हुए भक्तों ने सिद्ध पीठ की आरती भी उतारी2
- #SultanpurUP #FighterJet #IndianAirForce #AirShow #LandingTakeoff #DeshKiTakat #IndiaStrong1
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहदा हरफूल नगर स्थित मां सिद्धिदात्री मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही संगीत मयी श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास आचार्य पंडित शिवाधार मिश्र जी मह राज ने अपनी अमृत मयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भगवान रुक्मणी और कृष्ण के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया उन्होंने बताया कि भगवान की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और पितरों को शांति प्राप्त होती है कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक अवधी विवाह गीतों ने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया इस अवसर पर मुख्य अजमान अशोक पांडे अनहद एवं शकुंतला पांडे ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बताया वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।1
- सुलतानपुर। जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरौसा बाजार में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य चौराहे के पास स्थित एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बिजली के तार जलकर राख हो गए। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। खंभे के बिल्कुल बगल में दुकानें स्थित होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, जिससे बाजार में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। मुख्य बिंदु: स्थान: बरौसा बाजार, कोतवाली जयसिंहपुर, सुलतानपुर। नुकसान: बिजली के तार पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थिति: आग की भयावहता के कारण बाजार में भगदड़ मची, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते टला बड़ा हादसा गनीमत रही कि आग की लपटें पास की दुकानों तक नहीं फैलीं, वरना भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरती और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई। तारों के जल जाने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे बहाल करने के लिए विभागीय कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और ओवरलोडिंग की समस्या को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- रुदौली (अयोध्या)। रुदौली तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन और अधिवक्ता साथियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पत्रकार पर लगाए गए कथित झूठे आरोप और दर्ज मुकदमे के विरोध में सभी लोग धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सीएचसी अधीक्षिका फातमा हसन रिजवी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही, इनके ऊपर सुहावल सीएचसी वा रुदौली सीएचसी में विवादों में रहती रही जिस पर त्वरित उच्च स्तरीय जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने वा जांच के दौरान पदभार से मुक्त किए जाने के बात पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता अड़े । धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएमओ अयोध्या वा रुदौली क्षेत्र प्रशासन मौके पर आने की मांग की चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।1