दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका: ठुकराए प्यार ने बना दी दरिंदगी की कहानी बिहार के मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठुकराए हुए प्रेम ने दो निर्दोष जिंदगियाँ छीन लीं। हीरापट्टी गांव में 20 वर्षीय शिल्पी कुमारी को पुलिस ने दोहरे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 मार्च को पाँच साल की मासूम अंशिका कुमारी घर के बाहर से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सच सामने आते ही हर कोई सन्न रह गया। जांच में खुलासा हुआ कि शिल्पी ने पहले अपने बॉयफ्रेंड के दादा को सोते समय आग लगाकर मार डाला था। इसके बाद शक दूसरी ओर जाए, इसलिए उसने प्लान बनाकर मासूम अंशिका की भी हत्या कर दी, ताकि दूसरी महिला को फंसाया जा सके। दोनों वारदातों के जुड़ने पर पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया। गाँव में दहशत, परिवारों में मातम और लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं— क्या ठुकराया हुआ प्यार किसी को इतना बेरहम बना सकता है?

- User5198Piro, Bhojpur👏1 hr ago
- User2933Medininagar(Daltonganj), Palamu😂1 hr ago
- User3144Kharagpur, Munger💣2 hrs ago
- Post by Reporter Satyendra1
- बाजना। ग्राम बाजना में भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर1
- कशिश न्यूज़ एंकर सुष्मिता के साथ रोहतास जिले की खबर पति की निर्मम हत्या के बाद डिप्रेशन में ए पत्नी ने नन्हे मुन्ने दो बच्चे के साथ आत्महत्या का किया प्रयास अगरेर थाना क्षेत्र के बाराडीह की बरदात1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 16 आपराधिक कांडों का उद्वेदन हुआ है, जबकि 19 मामलों में इनकी संलिप्तता पाई गई है। एसपी रौशन कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य मोबाइल झपटमारी, ट्रक से लूटपाट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के लगभग 160 से अधिक सदस्यों की पहचान पुलिस द्वारा की जा चुकी है। ये अपराधी सासाराम समेत अन्य शहरों में किराए के मकानों में रहकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते नवरात्रि के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में नवरत्न बाजार से दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। पूछताछ और जांच के दौरान पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो की गिरफ्तारी भभुआ जिले से हुई है। अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।4
- Post by Arjun Gupta ji1
- आरा। आरा,शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के सिवान और झारखंड के राँची की टीम ने भाग लिया जिसमें सिवान की टीम चैम्पियन बना मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। मैच के 25 वे मिनट में राँची टीम के जर्सी नंबर 10 गोल्डी ने गोल कर अपने टीम को बढ़त दिला दी लेकिन मैच 70 मिनट पर सिवान की जर्सी नंबर 9 ने एक सुन्दर गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया जो कि अंत तक बरकार रहा अंत में ट्राई ब्रेकर हुआ और उसमें सिवान की टीम ने बाजी मारी और खुद को चैम्पियन बनाया दिया मैच में निर्णायक की भूमिका में राजकुमार, नंद गोपाल, सुनील कुमार और रवि रंजन ने थे। अंत में प्रयास एक कोशिश बदलाव के संस्थापक कुमार मंगलम ने कहा कि इस तरह का आयोजन सामुदायिक एकता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना ,क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा एक मात्र लक्ष्य था और इस तरह के टूर्नामेंट हमेसा होता रहेगा। मैच सुरु होने से पूर्व मुख्य अतिथि सामजिक नेता गुड्डू सिंह बाबुवान ने विधिवत्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ किया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी ऋतुराज चौधरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक समाजसेवी रवीश कुमार शिक्षक आनंद मोहन प्रताप सिंह समाजसेवी विकास सिंह छोटू सिंह सहयोगी के रूप में उत्सव राठौर, अभिमन्यु कुमार, मणि कुमार, मृत्युंजय कुमार, रघुराज तिवारी, विकास कुमार राय, शिवम कुमार,यश कुमार, रोहन कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।4
- पटना के बिहटा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खुलने पर शक जताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।1
- Post by Arjun Gupta ji1