दुर्वासागढ़ गौशाला मै 24 गायों की मौत से हड़कंप, जांच शुरू* *दुर्वासागढ़ गौशाला मै 24 गायों की मौत से हड़कंप, जांच शुरू* फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दूरा स्थित दुर्वासागढ़ गौशाला में रविवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई, जहां अचानक 24 गायों की मृत्यु हो गई। घटना दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है, जब चरवाहे गायों को खेत में चरा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गौशाला का संचालन महावीर सिंह द्वारा किया जा रहा है। अचानक बड़ी संख्या में गायों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस टीम, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं। पशु चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा बीमार एवं प्रभावित गायों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया तथा उन्हें वैक्सीनेशन भी दिया जा रहा है। मृत गायों के सैंपल लेकर पोस्टमार्टम एवं लैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, प्रशासन की देखरेख में जेसीबी मशीन की सहायता से मृत गायों का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है, जिससे किसी प्रकार के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। फिलहाल, गायों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम एवं लैब रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग सतर्कता के साथ जांच में जुटे हुए हैं।

- User7605Fatehabad, Agra🙏on 23 March
- 🥺🥺1
- Post by Bindu Vistaar News1
- 🤦♂️बोलती तस्वीर 🤦♂️ 👇सास कभी भी माँ, न बने👇 =-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=- सिखाओ पत्नी को कि, बहु बनके खास रहे। पति पत्नी का रहे रिश्ता, यही विस्वास रहे।। सासू गर माँ बनी तो रिश्ता भाई बहनो सा। माँ 'सफ़र' मे ना बने, सास, हो तो सास रहे।। आगरा से पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार उत्तर प्रदेश4
- https://youtu.be/AZuow1_Cih8?si=Zov9ZPX4_kWzMF3N1
- mere man me bhi Radha mere dil bhi Radha1
- Post by Mohammed Ayaz1
- आगरा में होम डेकोर शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। 3 अप्रैल को विनियम वर्ल्ड शोरूम में तीन चोरों ने शीशा तोड़कर दो महंगे लैपटॉप और एक एम्प्लीफायर चोरी कर लिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। यह पूरी घटना थाना न्यू आगरा के दयालबाग चौकी क्षेत्र की है, जहां पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।3
- 👍👍1