logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमी युवाओं ने सौंपा ज्ञापन, राज्य सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग आज जोधपुर में पर्यावरण प्रेमी युवाओं द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण हेतु एक कठोर एवं प्रभावी कानून शीघ्र बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरणीय संतुलन एवं मरुस्थलीय जीवन का आधार है। यह वृक्ष न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी है, बल्कि राजस्थान के इतिहास में इसके संरक्षण हेतु माँ अमृता देवी विश्नोई द्वारा दिया गया बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत है। छात्रों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई एवं उपेक्षा लगातार बढ़ रही है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। इसके बावजूद अब तक खेजड़ी वृक्ष संरक्षण के लिए कोई ठोस एवं सख्त कानून लागू नहीं किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई कि खेजड़ी वृक्ष को विशेष संरक्षण प्रदान करते हुए अवैध कटाई करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया जाए। साथ ही एक पृथक कानून बनाकर इसके संरक्षण को सुनिश्चित किया जाए। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के युवा एवं पर्यावरण प्रेमी नागरिक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव जैसे कदम उठाने को विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित माध्यम से राज्य सरकार तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौतम भाटी, कुलदीप बेनीवाल, संजय परिहार, लख सिंह, योगेंद्र मीणा, वीरेंद्र प्रजापत, विशाल गोदारा, अभ्युदय सिंह सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Jitendra dudi
Jitendra dudi
पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by धनराज दाधीच
    1
    Post by धनराज दाधीच
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा दिया समर्थन रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत सेन्दडा ब्यावर झाला की चौकी ग्राम में दिशा-आर.सी.डी समाजसेवी संस्था एवं बाल अधिकारिता विभाग ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया । जहां प्रशासक प्रतिनिधि रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आजाद काठात व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाला की चौकी विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगूसिंह ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इसके पश्चात पंचायत में रथ के साथ रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर करवाए गए व अभियान को सकारात्मक समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया। संस्था से लक्ष्मणसिंह व रीना ने रथ का नेतृत्व किया । इस दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    2
    बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा दिया समर्थन 
रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत
सेन्दडा ब्यावर झाला की चौकी ग्राम में दिशा-आर.सी.डी समाजसेवी संस्था एवं बाल अधिकारिता विभाग ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया । जहां प्रशासक प्रतिनिधि रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आजाद काठात व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाला की चौकी विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगूसिंह ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया।  इसके पश्चात पंचायत में रथ के साथ रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर करवाए गए व अभियान को सकारात्मक समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया। संस्था से लक्ष्मणसिंह व रीना ने रथ का नेतृत्व किया । इस दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • समदड़ी/बालोतरा। समदड़ी में स्वर्णकार समाज के द्वारा निर्मित मंदिर का अष्टम वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। उमड़े श्रद्धालु।
    1
    समदड़ी/बालोतरा।
समदड़ी में स्वर्णकार समाज के द्वारा निर्मित मंदिर का अष्टम वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। उमड़े श्रद्धालु।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भूरदान चारण की गली वार्ड नम्बर 21 धनराज चक्की के सामने बंद गली मे नाली से गन्दा पानी फैला हुआ है.. सिवरेज वाले बाथरूम की छोटी टंकी लगाने के लिए आए उन्हें हमारी तरफ से बोला गया की नाली वापस खोलकर नाली चालू करके जाये ताकि गन्दा पानी बाहर नहीं आए रोड़ की खुदाई करते हों तो जेसीबी से वापस रोड़ थोड़ा सही करके जाये ताकि आने जाने वालो को या व्हीकल को कोई प्रॉब्लम नहीं हों इतना कहने पर काम छोड़कर चले गए वापस बाथरूम की छोटी वाली टंकी लगाने तक नहीं आए
    1
    भूरदान चारण की गली वार्ड नम्बर 21 धनराज चक्की के सामने बंद गली मे नाली से गन्दा पानी फैला हुआ है.. सिवरेज वाले बाथरूम की छोटी टंकी लगाने के लिए आए उन्हें हमारी तरफ से बोला गया की नाली वापस खोलकर नाली चालू करके जाये ताकि गन्दा पानी बाहर नहीं आए रोड़ की खुदाई करते हों तो जेसीबी से वापस रोड़ थोड़ा सही करके जाये ताकि आने जाने वालो को या व्हीकल को कोई प्रॉब्लम नहीं हों इतना कहने पर काम छोड़कर चले गए वापस बाथरूम की छोटी वाली टंकी लगाने तक नहीं आए
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • श्री डारेसिया माता जी मन्दिर डेहरू लालाप मेडास #डेहरू #लालाप #मेडास #मां #मा #माँ #माता #मातारानी♥️👑 #मन्दिर #daarsiya #temples #trending #lalap #dharu #medaas #viral #video #foryou #instagram #facebook #god #temples #trending #viral #video #foryou #instagram #facebook #moj #x #explurger #jaymatadi #navratri #jaymataji #matarani #maa #durga #maadurga
    1
    श्री डारेसिया माता जी मन्दिर डेहरू लालाप मेडास #डेहरू #लालाप #मेडास #मां #मा #माँ #माता #मातारानी♥️👑 #मन्दिर #daarsiya  #temples #trending #lalap #dharu #medaas #viral #video #foryou #instagram #facebook  #god #temples #trending #viral #video #foryou #instagram #facebook #moj #x #explurger #jaymatadi #navratri #jaymataji #matarani #maa #durga #maadurga
    user_Dinesh Mundel Lalap RLP
    Dinesh Mundel Lalap RLP
    Farmer Kheenvsar, Nagaur•
    2 hrs ago
  • जोधपुर जोधपुर प्रदेश सरकार के आने वाले बजट को लेकर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश को चिकित्सा शिक्षा बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है खास तौर से जोधपुर की बात करें तो सड़क सहित कई लिया से बजट की जरूरत है ऐसे में सरकार मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करे.
    1
    जोधपुर जोधपुर प्रदेश सरकार के आने वाले बजट को लेकर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश को चिकित्सा शिक्षा बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है खास तौर से जोधपुर की बात करें तो सड़क सहित कई लिया से बजट की जरूरत है ऐसे में सरकार मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करे.
    user_Jitendra dudi
    Jitendra dudi
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोधपुर मदेरणा कोलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन में आप सभी का स्वागत है
    1
    जोधपुर मदेरणा कोलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन में आप सभी का स्वागत है
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.