दौसा जिला मुख्यालय से ग्राम स्तर तक होंगी स्वच्छता और जनभागीदारी की गतिविधियां, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रहेगी थीम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक दौसा में चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान जिला मुख्यालय से ग्राम स्तर तक होंगी स्वच्छता और जनभागीदारी की गतिविधियां, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रहेगी थीम सितम्बर। जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS-2026)’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत समिति और ग्राम स्तर तक स्वच्छता, जागरूकता, जनभागीदारी तथा व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत समिति विकास अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अभियान में अधिकाधिक आमजन, युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *सीईओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल एक-दिवसीय सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, व्यवहार परिवर्तन और सतत स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है।* इसके तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों एवं कठिन स्थलों की पहचान कर विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। *विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ा जाएगा* अभियान में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं सफाई-मित्रों की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियों को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर रहेगा। *तारीखवार होंगी गतिविधियां* 17-18 सितम्बर को स्वच्छ पाठशाला एवं युवा सहभागिता, 19-20 सितम्बर को स्वच्छता लक्षित इकाइयों और कठिन स्थलों की सफाई तथा 21-22 सितम्बर को सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों और जल निकायों की स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 23-24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण, रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल एवं जनभागीदारी, 25-26 सितम्बर को खेल गतिविधियों के बाद सफाई तथा 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छ पर्यटन स्थलों से संबंधित कार्यक्रम होंगे। 28-29 सितम्बर को ‘कचरे से समृद्धि’ और कला आधारित गतिविधियां तथा 30 सितम्बर को सफाई-मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ विशेष स्वच्छता गतिविधि होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस एवं विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। अभियान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रति जागरूकता, कचरे से उपयोगी उत्पाद एवं कला को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों-युवाओं की भागीदारी पर भी विशेष फोकस रहेगा। बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा, नगर परिषद आयुक्त हंसा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन पर उठे सवाल, 0 अंक से रिवेल्यूएशन में 55 अंक होने पर पारदर्शिता की मांग जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। एक मामले में मुख्य परीक्षा में किसी विषय में 0 अंक दिए जाने के बाद रिवेल्यूएशन में वही अंक बढ़कर 55 हो जाने का दावा सामने आया है। इस मामले ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तर पुस्तिका का सही मूल्यांकन हुआ था, तो 0 से 55 अंक होने का कारण क्या है? वहीं, यदि रिवेल्यूएशन के बाद मिले 55 अंक सही हैं, तो प्रारंभिक मूल्यांकन में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई? विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो। विद्यार्थियों का सवाल है कि 0 से 55 अंक होने की वजह क्या है और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी है?1
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️4
- देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं1
- जमात के गणेश मंदिर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई, नंद उत्सव धूमधाम से मनाया उपखंड मुख्यालय के कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर पर आज श्री राम महिला मंडल ग्रुप द्वारा छप्पन भोग की आकर्षक झांकी लगाई गई। साथ ही नंद उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सभी महिलाएं राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नाची और खुशियां मनाई। भजनों की धुन पर पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि हर महीने अलग-अलग मंदिरों में 56 भोग लगाया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज गणेश मंदिर में यह आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।1
- सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीज कौन सी होती है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- बस्सी से खाटू धाम के लिए विशाल पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत बस्सी से खाटू धाम की 26वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पद यात्रियों का किया पुष्प वर्षा से स्वागत रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित कल्याण जी महाराज के मंदिर से पंडित कालूराम शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को बैंड बाजे के साथ डीजे की धुन पर रवाना किया इस मौके पर श्याम बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर श्री श्याम समिति बस्सी के नमन गुप्ता, विष्णु लखेरा, कुंज बिहारी लखेरा, मनमोहन लखेरा, वेदप्रकाश तिवाड़ी, विनोद बेवाल, विनोद टोड़वाल, योगेश खंडेलवाल, महेश रानीवाल, राजेश गेहनी, सीताराम शर्मा, श्याम बेवाल, विष्णु ताम्बी, गणेश शर्मा, हेमंत अन्य श्याम भक्त मौजूद थे इस मौके पर विकेश खोलिया व निर्मला खोलिया,दुर्गावती शर्मा, राजरानी जायसवाल, विजय कुमार शर्मा, गौरव खंडेलवाल, सीताराम शर्मा, योगेश कुमार गुप्ता अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह चाय नाश्ता शिकंजी शर्बत फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई यह विशाल पदयात्रा जो कि कल्याण जी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो कि कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई खाटू धाम के लिए रवाना हुई इस दौरान श्याम मित्र मंडल बस्सी के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व समाजसेवी कार्यकर्ताओं का श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया1
- लालसोट जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित ‘रक्तदान महादान’ का संदेश लेकर आगे आए अस्पतालकर्मी और नागरिक लालसोट। विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को राजकीय जिला अस्पताल लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। आम नागरिकों के साथ अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान मौजूद स्टाफ एवं नागरिकों ने नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग सैन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय एवं मनोज कुमार (एलटी) सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं एवं दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का आभार जताते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अभियान का संदेश साफ—रक्तदान के लिए आगे आएं, किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाएं।3
- आज गंगापुर बामनवास में भारी बारिश 25 30 मिनट तक हुई बारिश आज फिर दोबारा गंगापुर बामनवास में बारिश1