logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बाइक रैली 25 फरवरी को, बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी* *जिला मुख्यालय यथावत रखने की मांग, 195वें दिन भी धरना-प्रदर्शन रहा जारी* खैरथल / हीरालाल भूरानी जिला मुख्यालय को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 195वें दिन भी जारी रहा। लगातार चल रहे आंदोलन के बीच समिति अब निर्णायक चरण की तैयारी में जुट गई है। खैरथल जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों व सदस्यों की लगातार रणनीतिक बैठकें हो रही है, जिनमें आंदोलन को नई धार देने पर मंथन किया जा रहा है। समिति ने 25 फरवरी को शहर में बाइक रैली निकालने की घोषणा की है। आंदोलन को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हनुमान बेनीवाल, चंद्रशेखर आजाद (रावण) सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मंच साझा करने के लिए बुलाने की रणनीति बनाई जा रही है। *कांग्रेस में जिला बना, भाजपा पर साजिश का आरोपः* संघर्ष समिति के संरक्षक एवं किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खैरथल-तिजारा को जिला घोषित किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद से जिला मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र की जनभावनाएं आहत हो रही है। *संघर्ष जारी रखने का ऐलानः* संघर्ष समिति के सदस्य गिरीश डाटा, विक्रम चौधरी, सर्वेश गुप्ता, दीपक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार कर जिला मुख्यालय को खैरथल में यथावत रखने की घोषणा नहीं करती, आंदोलन और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा। *भाजपा ने आरोपों को किया खारिजः* भाजपा नेताओं ने संघर्ष समिति और कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय को लेकर कोई षड्यंत्र नहीं रचा जा रहा है। सरकार प्रशासनिक रिपोर्ट और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लेगी।

9 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मुण्डावर, खैरथल- तिजारा तरुण फीजियो क्लिनिक मुण्डावर संपर्क करें 091458 26960, 080037 78281
    1
    मुण्डावर, खैरथल- तिजारा तरुण फीजियो क्लिनिक मुण्डावर संपर्क करें 091458 26960, 080037 78281
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार
    1
    किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा
दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सांसद भूपेंद्र यादव जी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का शेड्यूल: तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर) आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    1
    देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल
मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव  जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री  सांसद भूपेंद्र यादव जी और  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर  भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल:
तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर)
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Public Power मजदूर की आवाज
    1
    Post by Public Power मजदूर की आवाज
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी
    1
    शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • #वीडियो वायरल
    1
    #वीडियो वायरल
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.