Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत कबीर कुटीर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह आयोजित हुआ जिसमें पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। "गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों और परिकल्पनाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।" - श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
माथुर पत्रकार
संत कबीर कुटीर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह आयोजित हुआ जिसमें पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। "गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों और परिकल्पनाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।" - श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीएनजी लाइन में आग लगने से मची अफरातफरी, तीन लोग झुलसे पीएनजी लाइन में आग लगने से मची अफरातफरी, तीन लोग झुलसे मथुरा जनपद के कोसीकलां। राधा बिहार कॉलोनी में रविवार शाम सीएनजी लाइन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके के साथ गैस लाइन से 10 से 12 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव जारी रहने से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलसकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। कॉलोनी निवासी मुकुट ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो कॉलोनी के गेट के पास बने पीएनजी चैंबर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग आसपास फैलने लगी और गैस चैंबर तक पहुंच गई। लपटें काफी ऊंची होने के कारण लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मुकुट का आरोप है कि सीएनजी लाइन का काम करने वाले ठेकेदार द्वारा चैंबर पर ढक्कन नहीं लगाया गया था, जिसके चलते लाइन ने आग पकड़ ली। घटना के बाद ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में फोन कर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा और इस दौरान 10 से 12 फीट ऊंची लपटें निकलती रहीं। लोगों ने एहतियातन रास्ते को बंद कर दिया और घरों से बाहर निकल आए। आपूर्ति बंद होने के बाद स्थिति कुछ नियंत्रित हुई। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद रास्ते को आवागमन के लिए खोल दिया गया। हादसे में मुकुट के 14 वर्षीय पुत्र मयंक, 18 वर्षीय पुत्र आदित्य और उनकी बहन मीरा आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने पीएनजी लाइन बिछाने में बरती गई कथित लापरवाही की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।2
- मथुरा के छाता से बड़ी खबर मथुरा जिले के छाता से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में पहुंचे किसान मथुरा जिले के छाता में बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आंदोलन और धरना-प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। मथुरा के छाता से बड़ी खबर मथुरा जिले के छाता से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में पहुंचे किसान मथुरा जिले के छाता में बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आंदोलन और धरना-प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। छाता चीनी मिल आंदोलन की मुख्य बातें मुख्य मांग: छाता क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू किया जाए। बताते चलें कि पिछले महीने से लगातार किसानों और पूर्व सैनिकों का आगरा मंडल की एक मात्र गन्ना मील को पुनः चालू कराने के लिए किसान और पूर्व सैनिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन किसानों का आरोप है वर्तमान सरकार के केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण गन्ना मंत्री होते हुए भी मील चालू कराने की मंशा नहीं है। कमई गांव से उमड़ा किसानों का हजारों का काफिला, पंचायत में विरोध के बाद ट्रैक्टर-बुग्गियों के साथ सीधे धरना स्थल पहुंचे ग्रामीण,गन्ना मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन…… 👉किसानों का स्पष्ट ऐलान—“हमें सिर्फ और सिर्फ अपनी पुरानी गन्ना मिल चालू चाहिए, एथनॉल प्लांट नहीं चाहिए। मथुरा के छाता से जगदीश यदुवंशी की रिपोर्ट1
- झारखंडः धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत में धरती के अंदर से आग की लपटें निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। झारखंडः धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत में धरती के अंदर से आग की लपटें निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पलानी झिरकी हरिजन टोला के समीप खुले मैदान में जमीन के अंदर से बुलबुलों के साथ आग निकलती दिखाई दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बारिश के बावजूद जमीन के आसपास जमा पानी में लगातार बुलबुले उठते रहे और पानी खौलता हुआ नजर आया। आपकी इसपर क्या राय है कमेंट में बताए ,,1
- सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में DU छात्रों के दबे होने की खबर से मचा हड़कंप दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। DU प्रशासन और सरकार तुरंत राहत-बचाव कार्य चलाएं, हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालें और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें। छात्रों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Ek line ki heading1
- जागो युवाओं जागो शिक्षा रोजगार बहन बेटी की इज्जत और बच्चों का भविष्यमन और सरकार. जागो युवाओं जागो शिक्षा रोजगार बहन बेटी की इज्जत और बच्चों का भविष्यमन और सरकार. सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय SAP सर्वजन आम पार्टी 10 विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन | 122 विधानसभा फरीदपुर । सर्वजन आम पार्टी के तत्वावधान में मिशन 2027 की सफलता के लिए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन माननीय जयप्रकाश भास्कर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वजन आम पार्टी मुख्य अतिथिः माननीय जयप्रकाश भास्कर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वजन आम पार्टी स्थानः हरिनम रिसोर्ट, मेन रोड, फरीदपुर, बरेली दिनांक: 07 सितम्बर 2026, दिन सोमवार समयः प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संगठन हमारी ताकत मिशन 2027 हमारी पहचान2
- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली दिल्ली | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।1
- कमई गांव के शुगर मिल धरने के समर्थन में सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान, ट्रैक्टर और बुग्गियों के साथ पहुंचे शुगर मिल मथुरा-छाता शुगर मिल धरना: पंचायत में विरोध के बाद किसानों का बड़ा कूच, ट्रैक्टर-बुग्गियों के साथ उमड़ा जनसैलाब कमई पंचायत में हंगामे और विरोध का करारा जवाब छाता शुगर मिल धरने के समर्थन में सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान, ट्रैक्टर और बुग्गियों के साथ कर रहे हैं कूच1
- कानपुर के ग्वालटोली में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, कार-बाइकों में लगी आग, बड़ा हादसा टला कानपुर के ग्वालटोली में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, कार-बाइकों में लगी आग, बड़ा हादसा टला @kanpursneed @abhishekkatiyar @kanpurnagarpol1
- दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप सत्य निकेतन में राहत-बचाव कार्य जारी सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार दोपहर एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा करीब दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में हादसा हुआ, उसमें हॉस्टल संचालित किया जा रहा था। ऐसे में कई लोगों और बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करते नजर आए। अब तक एक युवक को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। वहीं, दिल्ली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में शुरुआती तौर पर बारिश को भी हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, बिल्डिंग गिरने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।1