मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज अपने निवास पर प्रेस वार्ता में विजयपुर प्रकरण, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ती महंगाई और सूचना आयुक्त की नियुक्ति बैठक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विजयपुर प्रकरण में न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि होती है और जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक न्याय पाने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा जी के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय के दरवाजे खुले हैं और हम कानूनी सलाह लेकर न्याय के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कई उदाहरण हैं जहाँ गंभीर मामलों में भी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अलग-अलग निर्णय आए हैं। जैसे देवेंद्र फडणवीस का मामला हो या अन्य, इसलिए न्याय की अंतिम उम्मीद सर्वोच्च न्यायालय से ही होती है। इस बीच उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा दबाव की राजनीति कर माहौल बनाना चाहती है? क्या यह आने वाले चुनावों और संख्या बल की राजनीति से जुड़ा प्रयास है? भाजपा चुनाव से डरती है, चुनाव से भागती है और जनता के बीच जाकर सामना नहीं करना चाहती। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में वर्षों से फैसला लंबित है। वहीं निर्मला सप्रे प्रकरण में भी न्यायालय के नोटिस के बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को यह कहना पड़ा कि सुनवाई हो रही है। आखिर इन मामलों में इतनी देरी क्यों हो रही है, यह भी एक बड़ा सवाल है। अंतरराष्ट्रीय हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि ईरान–इज़राइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। सरकार लगातार समीक्षा बैठकों की बात कर रही है, लेकिन केवल बैठकों से जनता को राहत नहीं मिलती। कोविड काल में भी यही कहा गया था कि धैर्य रखें, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन देश ने उस समय भारी कठिनाइयाँ झेली थीं। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है, तो यह जरूरी है कि केंद्र सरकार आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर पर लगने वाले भारी टैक्स में कटौती की जाए, ताकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि सरकार टैक्स कम करती है तो पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं और आम जनता को सीधी राहत मिल सकती है। सरकार को यह तय करना होगा कि वह तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाना चाहती है या बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हुई बैठक के बारे में कहा कि आज हुई बैठक में तीन पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई थी, लेकिन केवल दो पदों को ही भरा जा रहा है। इससे आम लोगों को सूचना के अधिकार के तहत मिलने वाली सेवाओं पर असर पड़ता है। उन्होंने बैठक में इस विषय पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- मांडू पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चतुर्भुज जी राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास द्वारा क्या गया स्वागत राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ विश्व हिंदू परिषद की धार विभाग की बैठक चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में हो रही है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के धार विभाग के संतों के बैठक में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार जिनका स्वागत चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज द्वारा किया गया2
- Post by Surendra prasad Dubey1
- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आतिशबाजी व रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरुआत होगा बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में विधानसभा क्षेत्र की 144 टीमें भाग लेगी स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच पहला मैच होगा बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में Sports प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज मंगलवार से जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में होगा। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन सात मैच आयोजित होगे। 10 तारीख से प्रांरभ होने वाली विधानसभा क्षेत्र की सबसे बडी किके्रट प्रतियोगिता में चौके छक्कों की बरसात होगी। मैच देखने हेतु सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की गई है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में होगे। विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की शुरुआत 10 तारीख मंगलवार को होगी। विधायक एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी टीमो के खिलाडियों को विधायक शेखावत की और से टीशर्ट एवं कीटस प्रदाय की जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ बीपीएल 2.0 का आगाज होगा। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की ओपंिनग में 10 तारीख को चार मुकाबले खेल जाएंगे। बदनावर डायनामिक्स व केटीसी गु्रप गरडावद, स्वतंत्र पे्रस क्लब बदनावर व बोडान 11 माकनी , कृषि उपज मंडी बदनावर व श्रीराम किकेट क्लब छोखुर्द, बालाजी किक्रेट क्लब कारोदा व प्रियदर्शनी किके्रट क्लब चीराखान के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीमे बाहर होगी, वही जीतने वाली टीमों को अगले दौर के मुकाबले भी इसी दिन खेले जाएगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पीच तैयार कर दी गई है। चौके छक्के हेतु बाउंड्री बन चुकी है। दर्शकों के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा की सुविधा उपलब्ध है। बडी डिस्प्ले लगायी गई है। विधायक शेखावत के कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी है। आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार, लाइट साउंड, ग्राउंड व्यवस्था, पीच व्यवस्था, अतिथि, खेल सामग्री एवं कीट, स्वास्थ्य एवं पानी, मंच व्यवस्था सहीत 18 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। वही नगर के किके्रट प्रेमी खिलाडी भी अपना योगदान देते देखे गए।1
- खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।1
- *धार जिले के चंदावड में खनन का खेल.. माफियाओं द्वारा विशाल वृक्ष को ध्वस्त कर हरि पहाड़ी को किया धराशय.. देखना यह है विभाग क्या पहल करता है...!* बेधड़कड़ खबरें..! *फेसबुक पेज, फॉलो करें*👇 *इंस्टाग्राम पेज,फॉलो करें।*👇 *खबरें,विज्ञापन, विज्ञप्ति, जाहिर सूचना, नाम परिवर्तन इत्यादि जन समस्याओं के लिए संपर्क करें।* *BSTV सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089*✍️1
- नमस्ते, मैं हूँ [Prince dhule]। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्य बातें: * ज्ञापन सौंपा: हाल ही में अमरनाथ यात्रा ग्रुप के सदस्यों ने तहसील ऑफिस पहुंचकर एसडीएम (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग पत्र जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के नाम भेजा गया है। * पहली मांग: श्रद्धालुओं की मांग है कि यात्रा के पहले दिन (प्रथम पूजन) से ही आम भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन की अनुमति दी जाए। * दूसरी मांग: यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बड़ी मशीनों का इस्तेमाल न किया जाए। भक्तों का कहना है कि मशीनों की गर्मी से पवित्र शिवलिंग जल्दी पिघल जाता है, इसलिए वहां केवल मजदूरों (इंसानों) से काम कराया जाए। निष्कर्ष: भक्तों का मानना है कि इन बदलावों से न केवल आस्था बनी रहेगी, बल्कि शिवलिंग भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। क्या1
- कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली नर्स,,भारती दबाड़े का निधन ,,,, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,, कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व कंपाउंडर बाबूलाल बेरिया की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिस्टर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ,,वे 75 वर्ष की थी ,, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,धरमपुरी के नर्मदा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ,,,श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सेन पत्रकार, सचिन प्रजापति,मोहन प्रजापति,विजय प्रजापति, अखिलेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्नेहीजन उपस्थित थे2
- मांडू में 24.21 लाख में हुई पार्किंग निलामी: तीन ठेकेदारों ने लगाई थी बिड, 1 अप्रैल से सौंपा जाएगा नाका राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू नगर परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वाहन पार्किंग नाका ठेके की नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। इस प्रक्रिया में भावेश पटेल ने 24 लाख 21 हजार रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाकर ठेका हासिल किया। यह नीलामी लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें ठेकेदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नीलामी प्रक्रिया में कुल तीन ठेकेदारों ने भाग लिया। भावेश पटेल की बोली सबसे अधिक 24 लाख 21 हजार रुपये रही। दूसरे स्थान पर दीपक राठौड़ ने 24 लाख 15 सौ रुपए की बोली लगाई, जबकि विजय भाटी की बोली शून्य रही। नीलामी प्रक्रिया में नगर परिषद के राजस्व अधिकारी सादिक खान और रुस्तम सारेल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुशील ठाकुर ने बताया कि सफल बोलीदाता भावेश पटेल को यह नाका 1 अप्रैल से सौंप दिया जाएगा। नीलामी की शर्तों के अनुसार, तीनों ठेकेदारों ने आवश्यक राशि जमा की थी, जिसके बाद परिषद कार्यालय में यह नीलामी आयोजित की गई।1