logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुनक गांव में घर के बाहर मिला नवजात बच्चा पहले सनसनी पुलिस ने बच्चा कब्जे में लिया

1 hr ago
user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
1 hr ago

मुनक गांव में घर के बाहर मिला नवजात बच्चा पहले सनसनी पुलिस ने बच्चा कब्जे में लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अंकित बालियान के परिजनों के सब्र का बांध टूटा कहा जल्द हो गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
    1
    अंकित बालियान के परिजनों के सब्र का बांध टूटा कहा जल्द हो गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रास्ते में गिरा चीनी का कट्टा, दुकानदार ने लोगों से मांगी मदद सहारनपुर। परचून की दुकान का सामान लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे दुकानदार का चीनी का एक कट्टा रास्ते में कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद कट्टे का पता नहीं चल सका। गांव जगेता नजीब निवासी इलियास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया उन्हें इसकी सूचना देकर कट्टा वापस करने में सहयोग करें। इलियास ने अपना पता गांव जगेता नजीब, थाना सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर बताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भाई को उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9675463632 पर सूचना दें, आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
    1
    रास्ते में गिरा चीनी का कट्टा, दुकानदार ने लोगों से मांगी मदद
सहारनपुर। परचून की दुकान का सामान लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे दुकानदार का चीनी का एक कट्टा रास्ते में कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद कट्टे का पता नहीं चल सका।
गांव जगेता नजीब निवासी इलियास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया उन्हें इसकी सूचना देकर कट्टा वापस करने में सहयोग करें।
इलियास ने अपना पता गांव जगेता नजीब, थाना सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर बताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भाई को उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9675463632 पर सूचना दें, आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झिंझाना पुलिस के बड़ी कार्रवाई 25 लाख की 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार 25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन सवेरा के तहत झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 ग्राम स्मैक और 1,440 रुपये नकद बरामद शामली। जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 126 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है, तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त 1,440 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। 24 सितंबर 2026 को झिंझाना पुलिस ने साजिद पुत्र खुर्शिद, निवासी ग्राम चौसाना थाना झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में मु0अ0सं0 485/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच शुरू कर दी है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सके। टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें और “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान में सहयोग करते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें। रिपोर्ट : अविनाश शर्मा
    1
    झिंझाना पुलिस के बड़ी कार्रवाई 25 लाख की 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा के तहत झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 ग्राम स्मैक और 1,440 रुपये नकद बरामद
शामली। जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 126 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है, तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त 1,440 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। 24 सितंबर 2026 को झिंझाना पुलिस ने साजिद पुत्र खुर्शिद, निवासी ग्राम चौसाना थाना झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में मु0अ0सं0 485/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच शुरू कर दी है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सके।
टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें और “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान में सहयोग करते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें।
रिपोर्ट : अविनाश शर्मा
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नायब तहसीलदार राहुल सैनी टीम के साथ गांव पहुंचे और एक-दो नहीं, बल्कि 11 कोल्हू भट्ठियों का किया निरीक्षण। थानाभवन क्षेत्र के गांव भाट्टू का है, जहां ग्रामीण और किसान लंबे समय से कोल्हू भट्ठियों से निकलने वाले धुएं, मानकों के विपरीत चिमनियों और गुड़-शक्कर में कथित मिलावट को लेकर शिकायत कर रहे थे।
    1
    नायब तहसीलदार राहुल सैनी टीम के साथ गांव पहुंचे और एक-दो नहीं, बल्कि 11 कोल्हू भट्ठियों का किया निरीक्षण।

थानाभवन क्षेत्र के गांव भाट्टू का है, जहां ग्रामीण और किसान लंबे समय से कोल्हू भट्ठियों से निकलने वाले धुएं, मानकों के विपरीत चिमनियों और गुड़-शक्कर में कथित मिलावट को लेकर शिकायत कर रहे थे।
    user_Mukesh Kumar Sudarshan News
    Mukesh Kumar Sudarshan News
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शामली। कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद। शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान जगनपुरी पुलिया के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरुख पुत्र अनवर निवासी राणा माजरा, थाना सनौली, पानीपत हरियाणा और असलम उर्फ भूरा पुत्र वशीर निवासी गुलशन नगर, कैराना को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की, जो पुलिस के अनुसार कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी की गई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने रवि पुत्र सुरेश निवासी गुलशन नगर, कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी। चोरी की बाइकों को अलग-अलग राज्यों में बेचकर रकम आपस में बांटने की बात भी सामने आई है। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा पुलिस टीम को लगातार सतर्कता के साथ चेकिंग और संदिग्ध वाहनों की निगरानी के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी सतर्कता और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते वाहन चोरों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक साथ 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी रिजवान फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    शामली। कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद।

शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान जगनपुरी पुलिया के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरुख पुत्र अनवर निवासी राणा माजरा, थाना सनौली, पानीपत हरियाणा और असलम उर्फ भूरा पुत्र वशीर निवासी गुलशन नगर, कैराना को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की, जो पुलिस के अनुसार कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी की गई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने रवि पुत्र सुरेश निवासी गुलशन नगर, कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी। चोरी की बाइकों को अलग-अलग राज्यों में बेचकर रकम आपस में बांटने की बात भी सामने आई है। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा पुलिस टीम को लगातार सतर्कता के साथ चेकिंग और संदिग्ध वाहनों की निगरानी के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी सतर्कता और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते वाहन चोरों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक साथ 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी रिजवान फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाहाबाद के गांव बिजडपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं के परिवार में गुंजी बच्चे की किलकारियां शाहाबाद के गांव बिजडपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं के परिवार में गुंजी बच्चे की किलकारियां
    1
    शाहाबाद के गांव बिजडपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब 

महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं के परिवार में गुंजी बच्चे की किलकारियां 
शाहाबाद के गांव बिजडपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं के परिवार में गुंजी बच्चे की किलकारियां
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    13 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन और ट्रांसपोर्टर ने की डीसी के साथ मीटिंग अपनी समस्याएं उनके सामने रखी
    1
    भारतीय किसान यूनियन और ट्रांसपोर्टर ने की डीसी के साथ मीटिंग अपनी समस्याएं उनके सामने रखी
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • मीठा जहर बनाकर क्षेत्र में बांट रहे हैं मौत लोगों ने किया विरोध प्रदूषण फैलाने का भी आरोप जांच टीम मौके पर पहुंची
    1
    मीठा जहर बनाकर क्षेत्र में बांट रहे हैं मौत लोगों ने किया विरोध प्रदूषण फैलाने का भी आरोप जांच टीम मौके पर पहुंची
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार इशारे करना पड़ा भारी, महिला थाना पुलिस ने युवक को दबोचा शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगेन्द्र पुत्र ज्ञानदास निवासी ग्राम दुल्लाखेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को एक महिला द्वारा महिला थाने में तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि एक युवक बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा को लेकर चल रही गश्त और चेकिंग के दौरान महिला थाना पुलिस की टीम माजरा रोड स्थित बालाजी मोटर के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वहां जोगेन्द्र महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में महिला थाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, होमगार्ड ताराचन्द्र और पीआरडी मीनाक्षी शामिल रहे। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का संदेश शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की सूचना तत्काल 1090, 112 अथवा नजदीकी थाना/महिला हेल्प डेस्क पर दें। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रिपोर्ट: अविनाश शर्मा
    1
    शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार 
इशारे करना पड़ा भारी, महिला थाना पुलिस ने युवक को दबोचा
शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगेन्द्र पुत्र ज्ञानदास निवासी ग्राम दुल्लाखेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को एक महिला द्वारा महिला थाने में तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि एक युवक बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा को लेकर चल रही गश्त और चेकिंग के दौरान महिला थाना पुलिस की टीम माजरा रोड स्थित बालाजी मोटर के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वहां जोगेन्द्र महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण में महिला थाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, होमगार्ड ताराचन्द्र और पीआरडी मीनाक्षी शामिल रहे।
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का संदेश
शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की सूचना तत्काल 1090, 112 अथवा नजदीकी थाना/महिला हेल्प डेस्क पर दें। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्ट: अविनाश शर्मा
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.