logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो पक्षों में जमकर घमासान, दो गंभीर घायल सासनी में हनुमान चैकी क्षेत्र के निकट सोमवार की देर शाम सड़क हादसे के बाद उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सीकुर निवासी मनोज पुत्र दिगंबर और सोनू पुत्र सुरेश चंद अपनी बाइक से किसी काम से जिला अलीगढ़ के गांव पाली गये थे। लौटते वक्त मार्ग में रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक कोें टक्कर मार दी, मनोज का आरोप है कि जिस बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी थी, उसी व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दोनों युवक लहुलुहान हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

12 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
fca36547-c847-4ca8-b43a-97ec85e191ad

दो पक्षों में जमकर घमासान, दो गंभीर घायल सासनी में हनुमान चैकी क्षेत्र के निकट सोमवार की देर शाम सड़क हादसे के बाद उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सीकुर निवासी मनोज पुत्र दिगंबर और सोनू पुत्र सुरेश चंद अपनी बाइक से किसी काम से जिला अलीगढ़ के गांव पाली गये थे। लौटते वक्त मार्ग में रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक कोें टक्कर मार दी, मनोज का आरोप है कि जिस बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी थी, उसी व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दोनों युवक लहुलुहान हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.
    1
    आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज  गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
    1
    श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
    user_User7014
    User7014
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को हाथरस पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एडीजी ने नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का उद्घाटन किया और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस लाइन, शस्त्रागार, बैरक, मैस व परिवहन शाखा का भी जायजा लिया। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर सीसीटीवी के महत्व पर संवाद किया गया। अंत में पत्रकारों से प्रेस वार्ता और पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
    1
    आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को हाथरस पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एडीजी ने नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का उद्घाटन किया और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस लाइन, शस्त्रागार, बैरक, मैस व परिवहन शाखा का भी जायजा लिया। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर सीसीटीवी के महत्व पर संवाद किया गया। अंत में पत्रकारों से प्रेस वार्ता और पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्राचीन शिव हनुमान मंदिर ढ़ोंडा पर रामायण का पाठ हुआ जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा के ग्राम ढ़ोंडा में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामायण का पाठ श्री श्री १०८ महंत वैधनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया इस मौके पर बहुत से संत जन और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही .
    1
    प्राचीन शिव हनुमान मंदिर ढ़ोंडा पर रामायण का पाठ हुआ 
जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा के ग्राम ढ़ोंडा में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामायण का पाठ श्री श्री १०८ महंत वैधनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया इस मौके पर बहुत से संत जन और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही 
.
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    15 hrs ago
  • अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा खेरेश्वर मंदिर पर सफाई करते हुए वीडियो वायरल
    1
    अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा खेरेश्वर मंदिर पर सफाई करते हुए वीडियो वायरल
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Harnam Singh Pradhan
    1
    Post by Harnam Singh Pradhan
    user_Harnam Singh Pradhan
    Harnam Singh Pradhan
    Voice of people Koil, Aligarh•
    10 hrs ago
  • अलीगढ़ में दौड़ रही विकास की रेल👍
    1
    अलीगढ़ में दौड़ रही विकास की रेल👍
    user_AA NEWS CHANNEL
    AA NEWS CHANNEL
    पत्रकार Koil, Aligarh•
    10 hrs ago
  • सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान चौकी के पास बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सिकुर निवासी मनोज और सोनू अलीगढ़ से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान चौकी के पास उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी सासनी भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    3
    सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान चौकी के पास बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सिकुर निवासी मनोज और सोनू अलीगढ़ से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान चौकी के पास उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी सासनी भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.