Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार! बहुचर्चित चावल कांड में भाजपा के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार! 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिलने की जानकारी। सूत्रों के अनुसार, बहुचर्चित चावल कांड की जांच में पुलिस ने अविनाश कावरे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अदालत ने उन्हें 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आधिकारिक पुष्टि या पुलिस का विस्तृत बयान आना अभी शेष है।
Ujjwal
भाजपा के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार! बहुचर्चित चावल कांड में भाजपा के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार! 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिलने की जानकारी। सूत्रों के अनुसार, बहुचर्चित चावल कांड की जांच में पुलिस ने अविनाश कावरे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अदालत ने उन्हें 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आधिकारिक पुष्टि या पुलिस का विस्तृत बयान आना अभी शेष है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिवनी जिले में 01 जून से अब तक 505.5 मिमी औसत बारिश दर्ज सिवनी जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 7.0 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश सिवनी तहसील में 641.0 मिमी और सबसे कम घंसौर में 333.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में भी सिवनी तहसील में सबसे ज्यादा 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।1
- लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।4
- Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई1
- राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर। सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू। युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब। सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष। विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत। राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,1
- प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है। कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले। शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 000000000000000000000000001
- सिवनी: कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और उसकी 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 1 अगस्त 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और लाठी-डंडे या हथियार लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा और अनुमति मिलने पर भी केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन दे सकेंगे। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।1
- दर्दनाक हादसा,, ट्रेन की चपेट में आने से कोसमी निवासी डालीराम भगत की मौत लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप मिला शव, हादसा किस ट्रेन से हुआ,,जांच का विषय शुक्रवार सुबह लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास ग्राम कोसमी निवासी 50 वर्षीय डालीराम भगत पिता लखनलाल भगत का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हादसा किस समय और किस ट्रेन से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, डालीराम भगत गुरुवार सुबह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने ट्रेन से बालाघाट गए थे। परीक्षा के बाद उनकी बेटी शाम को अपनी सहेली और सहेली के पिता के दोपहिया वाहन से घर लौट आई थी। बताया गया कि उन्होंने अपने पिता से शाम की ट्रेन से लखनवाड़ा लौटने के लिए कहा था। ग्रामीणों के अनुसार, आशंका है कि डालीराम रात में बालाघाट से आने वाली ट्रेन से लखनवाड़ा पहुंचे होंगे। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर हादसा ह1