Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ने किया जनपद हाथरस का वार्षिक निरीक्षण।
Astro Mahavastu Expert
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ने किया जनपद हाथरस का वार्षिक निरीक्षण।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू कैमरों की निगरानी में बच्चों ने दी परीक्षा1
- हाथरस जंक्शन पर करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को नष्ट कराया गया । हाथरस। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना हाथरस जंक्शन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 02 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल (अवैध शराब) का माननीय न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय सदर, हाथरस के आदेश के अनुपालन में रीडर श्री संजय कुमार मय हमराह चिन्टू कुमार सहायक क्लर्क मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस की उपस्थिति में थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस जंक्शन पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 1,000 लीटर अवैध शराब (व्हिस्की) (अनुमानित कीमत तेईस लाख 2300000/- रुपये ) को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है ।4
- हाथरस फौजी अखिलेश हत्याकांड में हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। एसओजी टीम और पुलिस की फरार हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी — भोला और अंकित — को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास हुई। बीते 5 फरवरी को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे फौजी अखिलेश की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्रेम विवाह को लेकर विवाद बताया जा रहा है। अब तक 10 नामजद आरोपियों में से 7 गिरफ्तार, जबकि 75 हजार के 3 इनामी अभी फरार हैं। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जारी है।1
- Post by Himanshu Kumar1
- सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निनामाई में आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निनामाई में किसी पुरानी बात को लेकर दो गुटों में बहस शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठियां निकल आईं। इस मारपीट में गांव निवासी मुस्कान पुत्री ज़मीर और असरफ पुत्र रफीक मोहम्मद लहूलुहान होकर घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर अन्य लोगों भी तितर-बितर हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सासनी कोतवाली ले जाया गया, जहाँ से पुलिस ने उन्हें उपचार और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई है और मामले में जांचा पड़ताल शुरू कर दी है।3
- आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...1
- आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...1
- हाथरस अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लकड़ी माफियाओं ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में SI मनु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें के सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देकर लकड़ी माफिया फरार हो गए। मामला थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के ऊदपुर गांव के पास आम के बाग का है।1