logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने सुनी आमजन की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश कैथल, 11 मई। आमजन की समस्याओं के जल्द समाधान करने के उद्देश्य से डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी सुशील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निपटान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान शिविर में मुख्यत: शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, अवैध कब्जे हटवाने, आधार कार्ड अपडेट, तथा कुछ शिकायतें जल आपूर्ति से संबंधित सामने आई। एडीसी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सूना तथा संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव मुंदड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तालाब की निशानदेही मे होने वाली देरी के लिए शिकायत दी, जिस पर एडीसी सुशील कुमार ने जिला विकास एवं पचायत अधिकारी को निशानदेही के कार्य को जल्द करवाने के निर्देश दिए। कैथल सेक्टर-18 निवासी राजबाला ने पार्क के सामने ट्यूबवेल लगवाने की समस्या रखी, जिस पर एडीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस शिकायत के जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए। इसी तरह चीका सड़क सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने एडीसी को गुहला क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी तथा जिन सड़कों पर हो रहे पेच वर्क के कार्य में इस्तेमाल सामग्री की जांच करने बारे शिकायत दी। इस शिकायत पर एडीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच कार्य के निर्देश दिए।  गांव जाखौली निवासी फकीरचंद ने माइनर से खेत में जाने वाली पाइप लाइन को दुरुस्त करने तथा इसे दोबारा चालू करने की शिकायत दी, जिस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में गांव सिंह के लोगों ने पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत एडीसी को दी, एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एडीसी सुशील कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन की शिकायत को ध्यानपूर्वक सूनें। शिकायतों के समाधान का उचित निष्कर्ष निकालें। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रशासनिक कार्याें के बारे में सही जानकारी दें ताकि उन्हें बेवजह कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे़। समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के जल्द समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे है। समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। आमजन इन समाधान शिविरों को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर डीएसपी वीरभान, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष कुमार, सचिव पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_SKT NEWS KAITHAL
SKT NEWS KAITHAL
कैथल, कैथल, हरियाणा•
1 hr ago
750f6106-6f7d-46ec-9c6d-8ed8ccd2adaa

समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने सुनी आमजन की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश कैथल, 11 मई। आमजन की समस्याओं के जल्द समाधान करने के उद्देश्य से डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी सुशील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निपटान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान शिविर में मुख्यत: शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, अवैध कब्जे हटवाने, आधार कार्ड अपडेट, तथा कुछ शिकायतें जल आपूर्ति से संबंधित सामने आई। एडीसी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सूना तथा संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव मुंदड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तालाब की निशानदेही मे होने वाली देरी के लिए शिकायत दी, जिस पर एडीसी सुशील कुमार ने जिला विकास एवं पचायत अधिकारी को निशानदेही के कार्य को जल्द करवाने के निर्देश दिए। कैथल सेक्टर-18 निवासी राजबाला ने पार्क के सामने ट्यूबवेल लगवाने की समस्या रखी, जिस पर एडीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस शिकायत के जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए। इसी तरह चीका सड़क सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने एडीसी को गुहला क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी तथा जिन सड़कों पर हो रहे पेच वर्क के कार्य में इस्तेमाल सामग्री की जांच करने बारे शिकायत दी। इस शिकायत पर एडीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच कार्य के निर्देश दिए।  गांव जाखौली निवासी फकीरचंद ने माइनर से खेत में जाने वाली पाइप लाइन को दुरुस्त करने तथा इसे दोबारा चालू करने की शिकायत दी, जिस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में गांव सिंह के लोगों ने पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत एडीसी को दी, एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एडीसी सुशील कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन की शिकायत को ध्यानपूर्वक सूनें। शिकायतों के समाधान का उचित निष्कर्ष निकालें। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रशासनिक कार्याें के बारे में सही जानकारी दें ताकि उन्हें बेवजह कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे़। समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के जल्द समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे है। समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। आमजन इन समाधान शिविरों को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर डीएसपी वीरभान, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष कुमार, सचिव पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
    1
    आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
    user_SKT NEWS KAITHAL
    SKT NEWS KAITHAL
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    42 min ago
  • कल्पना चावला मैडीकल कालेज में कुरुक्षेत्र के रविंद्र को रोशनी लौटाई करनाल, 11मई (: करनाल का राजकीय कल्पना चावला मैडीकल कालेज का नैत्र चिकित्सा विभाग दूर दराज से आने वाले मरीजों के लिए आाशा का केंद्र बना हुआ हें। यहां पर आंखों का आपरेशन करवाने के लिए यूपी हिमाचल प्रदेश,तथा हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं। यहां के डछाक्टर ेकुरुक्षेत्र के रहने वाले रविंद शर्मा के लिए देव दूत से कम साबित नहीं हुए। यहां के एचओडी डा. सुमित खंडूजा  की टीम ने रविंद्र शर्मा का जटिल आपरेशन कर उन्हें आांखों की रोशनी लौटा दी। रविंद्र शर्मा के परिजनों ने बताया कि वह प्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न अस्पतालों में दिखा चुके थे। सभी जगह डाक्टर जबाव दे चुके थे। लेकिन करनाल के मैडीकल कालेज में डा. सुमित खंडूजा की टीम ने उनकी आांखों का आपरेशन कर उन्हें रोशनी का दान दिया। उनकी दोनों आंखों में मोतियाविंद था। यहां उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला मैडीकल कालेज में नैत्र चिकित्सा विभाग में अत्याधुनिक मशीनों से आपरेशन किए जाते हैं। यहां पर प्रतिदिन कई जटिल आपरेशन होते हैं।
    2
    कल्पना चावला मैडीकल कालेज में कुरुक्षेत्र के रविंद्र को रोशनी लौटाई
करनाल, 11मई (: करनाल का राजकीय कल्पना चावला मैडीकल कालेज का नैत्र चिकित्सा विभाग दूर दराज से आने वाले मरीजों के लिए आाशा का केंद्र बना हुआ हें। यहां पर आंखों का आपरेशन करवाने के लिए यूपी हिमाचल प्रदेश,तथा हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं। यहां के डछाक्टर ेकुरुक्षेत्र के रहने वाले रविंद शर्मा के लिए देव दूत से कम साबित नहीं हुए। यहां के एचओडी डा. सुमित खंडूजा  की टीम ने रविंद्र शर्मा का जटिल आपरेशन कर उन्हें आांखों की रोशनी लौटा दी। रविंद्र शर्मा के परिजनों ने बताया कि वह प्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न अस्पतालों में दिखा चुके थे। सभी जगह डाक्टर जबाव दे चुके थे। लेकिन करनाल के मैडीकल कालेज में डा. सुमित खंडूजा की टीम ने उनकी आांखों का आपरेशन कर उन्हें रोशनी का दान दिया। उनकी दोनों आंखों में मोतियाविंद था। यहां उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला मैडीकल कालेज में नैत्र चिकित्सा विभाग में अत्याधुनिक मशीनों से आपरेशन किए जाते हैं। यहां पर प्रतिदिन कई जटिल आपरेशन होते हैं।
    user_Jain Shailender
    Jain Shailender
    Court reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    12 min ago
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मोदी के नेतृत्व में देश स्वाभिमान के साथ छू रहा है नई ऊंचाइयां- कल्याण करनाल, 11 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड में देश की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई गई। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्री कल्याण आज यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर शिव तांडव और भाषा एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा शिव स्तुति के भजन प्रस्तुत किए गए।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबके लिए यह गौरव का क्षण है। यह पर्व स्वाभिमान से जुड़ा है। एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड मुगलों और अंग्रेजों ने देश की संस्कृति, अर्थ व्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई। यहां के ज्ञान भंडार को जलाया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ हैं कि प्रधानमंत्री ने कठिन तपस्या से राष्ट्र को उस मार्ग पर खड़ा किया है जहां हम 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्री कल्याण ने संबोधन में 25 साल पुराने गुजरात प्रवास का एक प्रेरक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर के बाहर 90 वर्षीय एक महिला ने उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि यही व्यक्ति उनके मंदिरों की रक्षा कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने आक्रमणकारियों द्वारा शिवलिंग व मंदिर को खंडित किए जाने के अपमानजनक इतिहास को याद करते हुए आज के बदलते भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सभी को आगे बढ़ते हुए बच्चों को अध्यात्म, संस्कृति व जड़ों से जोड़ना होगा ताकि वे दुनिया में भारत का परचम लहरा सकें। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना और महापुरुषों की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर करने से संस्कृति मजबूत हुई है। इससे पहले असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता किसी अन्य मुल्क से मेल नहीं खाती। यह महापुरुष, संत-महात्माओं और वीरों की भूमि है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में 12 वर्षों में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना भी भाजपा सरकार के शासन में साकार हुआ। प्रदेश में पिछले 12 सालों से महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। सरकार ने इतिहास के पन्नों में दबी चीजों को पटल पर लाने का प्रयास किया है। ऐसे कार्यक्रमों से सर्व समाज की आस्था मजबूत होती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने संत-महात्माओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य सचेतक एवं विधायक, असंध के विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष तथा मेयर को स्मृति चिह्न के रूप में शंख प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व मेयर शशि पाल मेहता, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डा. राहुल रईया, एमडी चीनी मिल अदिति, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सोहम शैलेंद्र, शहर के प्रबुद्धजन, मंदिर के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी ने किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि विधान विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अवलोकन किया। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के उद्भव और इतिहास बारे जागरूक किया। यह लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में भगवान शिव स्तुति भजन प्रस्तुति सहित ओम कार मंत्र जाप तथा सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया। चार प्रमुख मंदिरों से निकाली गई कलश यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  के उपलक्ष्य में शहर के चार प्रमुख मंदिरों से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुईं। इस दौरान श्री महाबीर दल मंदिर कुंजपुरा रोड, प्राचीन शिव मंदिर चार चमन, श्री शिव मंदिर सराफा बाजार, श्री दुर्गा मंदिर, पुराना बस स्टैंड  मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई। इन कलश यात्राओं की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी मंदिरों से लाए गए कलशों में पवित्र गंगाजल भरा हुआ था। सनातन धर्म मंदिर पहुँचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने  सनातन धर्म मंदिर के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
मोदी के नेतृत्व में देश स्वाभिमान के साथ छू रहा है नई ऊंचाइयां- कल्याण
करनाल, 11 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड में देश की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई गई। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
श्री कल्याण आज यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर शिव तांडव और भाषा एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा शिव स्तुति के भजन प्रस्तुत किए गए।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबके लिए यह गौरव का क्षण है। यह पर्व स्वाभिमान से जुड़ा है। एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड मुगलों और अंग्रेजों ने देश की संस्कृति, अर्थ व्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई। यहां के ज्ञान भंडार को जलाया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि कृतज्ञ हैं कि प्रधानमंत्री ने कठिन तपस्या से राष्ट्र को उस मार्ग पर खड़ा किया है जहां हम 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्री कल्याण ने संबोधन में 25 साल पुराने गुजरात प्रवास का एक प्रेरक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर के बाहर 90 वर्षीय एक महिला ने उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि यही व्यक्ति उनके मंदिरों की रक्षा कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने आक्रमणकारियों द्वारा शिवलिंग व मंदिर को खंडित किए जाने के अपमानजनक इतिहास को याद करते हुए आज के बदलते भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सभी को आगे बढ़ते हुए बच्चों को अध्यात्म, संस्कृति व जड़ों से जोड़ना होगा ताकि वे दुनिया में भारत का परचम लहरा सकें। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना और महापुरुषों की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर करने से संस्कृति मजबूत हुई है।
इससे पहले असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता किसी अन्य मुल्क से मेल नहीं खाती। यह महापुरुष, संत-महात्माओं और वीरों की भूमि है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में 12 वर्षों में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना भी भाजपा सरकार के शासन में साकार हुआ। प्रदेश में पिछले 12 सालों से महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। सरकार ने इतिहास के पन्नों में दबी चीजों को पटल पर लाने का प्रयास किया है। ऐसे कार्यक्रमों से सर्व समाज की आस्था मजबूत होती है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने संत-महात्माओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य सचेतक एवं विधायक, असंध के विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष तथा मेयर को स्मृति चिह्न के रूप में शंख प्रदान किए गए।
इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व मेयर शशि पाल मेहता, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डा. राहुल रईया, एमडी चीनी मिल अदिति, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सोहम शैलेंद्र, शहर के प्रबुद्धजन, मंदिर के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी ने किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि विधान विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अवलोकन किया। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के उद्भव और इतिहास बारे जागरूक किया। यह लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में भगवान शिव स्तुति भजन प्रस्तुति सहित ओम कार मंत्र जाप तथा सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया।
चार प्रमुख मंदिरों से निकाली गई कलश यात्रा
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  के उपलक्ष्य में शहर के चार प्रमुख मंदिरों से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुईं। इस दौरान श्री महाबीर दल मंदिर कुंजपुरा रोड, प्राचीन शिव मंदिर चार चमन, श्री शिव मंदिर सराफा बाजार, श्री दुर्गा मंदिर, पुराना बस स्टैंड  मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई। इन कलश यात्राओं की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी मंदिरों से लाए गए कलशों में पवित्र गंगाजल भरा हुआ था। सनातन धर्म मंदिर पहुँचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने  सनातन धर्म मंदिर के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सोना नहीं खरीद रहे लोग... सोना होगा सस्ता..... सोना बिक नहीं रहा
    1
    सोना नहीं खरीद रहे लोग... सोना होगा सस्ता..... सोना बिक नहीं रहा
    user_READ NEWS MEDIA CHANNEL
    READ NEWS MEDIA CHANNEL
    News Anchor करनाल, करनाल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद स्थित जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की पंचधूनी तपस्या का 14वां दिन है। उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर महंत जी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
    3
    कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद स्थित जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की पंचधूनी तपस्या का 14वां दिन है। उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर महंत जी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    23 hrs ago
  • 20 मई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार,बिजली मंत्री के घर का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन इंद्री विजय कांबोज।। इंद्री बिजली विभाग के कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें राज्य के महासचिव व जिला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने बताया कि 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के घर पर का घेराव कर्मचारी करेंगे जिसमें हरियाणा भर से कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे|  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को अभी तक हरियाणा सरकार ने पूरा नहीं किया है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर नहीं किया गया और ना ही समान काम समान वेतन लागू किया गया है|  जिससे खफा होकर कर्मचारी बिजली मंत्री के घर का घेराव और प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा जाएगा ताकि जो हरियाणा में गूंगी और बहरी सरकार है उसके कान और आंख खोलने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में हर विभाग में चाहे कच्चा कर्मचारी है या फिर पक्का कर्मचारी है सभी को परेशान किया हुआ है गलत नीतियों लाकर के कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है और आने वाली 20 मई कर्मचारियों का गुस्सा शैलाब बनकर बिजली मंत्री के घर पर टूटेगा|
    1
    20 मई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार,बिजली मंत्री के घर का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन
इंद्री विजय कांबोज।। इंद्री बिजली विभाग के कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें राज्य के महासचिव व जिला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने बताया कि 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के घर पर का घेराव कर्मचारी करेंगे जिसमें हरियाणा भर से कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे|  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को अभी तक हरियाणा सरकार ने पूरा नहीं किया है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर नहीं किया गया और ना ही समान काम समान वेतन लागू किया गया है|  जिससे खफा होकर कर्मचारी बिजली मंत्री के घर का घेराव और प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा जाएगा ताकि जो हरियाणा में गूंगी और बहरी सरकार है उसके कान और आंख खोलने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में हर विभाग में चाहे कच्चा कर्मचारी है या फिर पक्का कर्मचारी है सभी को परेशान किया हुआ है गलत नीतियों लाकर के कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है और आने वाली 20 मई कर्मचारियों का गुस्सा शैलाब बनकर बिजली मंत्री के घर पर टूटेगा|
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    42 min ago
  • एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍 “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा। यमुनानगर, 10 मई 2026। आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी। अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके। इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
    1
    एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍
“एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।
यमुनानगर, 10 मई 2026।
आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी।
अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके।
इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की।
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    31 min ago
  • आप बताएं कौन सही कौन गलत है SKT NEWS KAITHAL कमेंट करें
    1
    आप बताएं कौन सही कौन गलत है SKT NEWS KAITHAL कमेंट करें
    user_SKT NEWS KAITHAL
    SKT NEWS KAITHAL
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.