logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहादुर मैरिज गार्डन में नवम दिवस पर रामकथा एवं कन्या विवाह का भव्य आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद झाँसी। बहादुर मैरिज गार्डन में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह के नवम दिवस पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रामकथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भावुक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन हमें मर्यादा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। कन्या विवाह जैसे पुनीत कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं। कार्यक्रम में दीपक संग निशा एवं राहुल संग अंजलि का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गौर ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक आनंद सोनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रचार-प्रसार मंत्री श्यामली सिंह, मंच संयोजक महेश वर्मा एवं सचिव पंकज सविता सहित समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामकथा का रसपान करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

6 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
2ebd8ae9-c122-4162-a0e2-eb7a0e6d895b

बहादुर मैरिज गार्डन में नवम दिवस पर रामकथा एवं कन्या विवाह का भव्य आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद झाँसी। बहादुर मैरिज गार्डन में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह के नवम दिवस पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रामकथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भावुक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन हमें मर्यादा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। कन्या विवाह जैसे पुनीत कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए

सहारा बनते हैं। कार्यक्रम में दीपक संग निशा एवं राहुल संग अंजलि का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गौर ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक आनंद सोनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रचार-प्रसार मंत्री श्यामली सिंह, मंच संयोजक महेश वर्मा एवं सचिव पंकज सविता सहित समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामकथा का रसपान करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झांसी उत्तर मध्य रेल कार्यालय वैगन मरम्मत कारखाना मुख्य कारखाना प्रबन्धक झाॅसी। पत्रांकः-2026 दिनांकः .26.03.2026 वैगन वर्कशाप ने लगातार तीसरी बार जीती कारखाना दक्षता शील्ड झाँसीः भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगन का उत्पादन करने वाले वैगन वर्कशाप, झाँसी ने प्रयागराज में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 में कारखाना दक्षता शील्ड लगातार तीसरे वर्ष (2023, 2024, 2025) जीतने का गौरव प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड सौंपी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से रेल कारखाना के उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनुराग चैधरी और वरिष्ठ टेक्नीशियन अभिषेक मिश्रा को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह प्रयागराज में उद्घोषक के रूप में अभूतपूर्व प्रर्दशन के लिये संरक्षा अधिकारी आफाक अहमद को महाप्रबंधक ने नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रेल कारखाना में दक्षता शील्ड (सर्वोत्तम कारखाना शील्ड) और राजभाषा शील्ड के लगातार तीसरी बार मिलने से कर्मचारियों में विशेष उल्लास का वातावरण है। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झाँसी कारखाना ने गुणवत्ता और उत्पादन को सर्वाेपरि माना है, साथ ही उन्होने बताया कि 25 नवम्बर 1895 को इण्डियन मिड लैण्ड रेलवे ने झासी में रेल कारखाना की स्थापना की थी जो कि बुण्देलखण्ड की पहली ईकाई मानी जाती है, साथ ही कण्डम वैगन की डम्पिंग के क्षेत्र में भी अब तक की सर्वश्रेष्ठ डम्पिंग लगातार जारी है जिससे रेलवे को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। कारखाना में सर्वोत्तम कारखाना शील्ड एवं राजभाषा शील्ड की शोभा यात्रा वैगन मरम्मत कारखाना के प्रत्येक शाॅप में निकाली गयी जिसमें कारखाना कर्मचारियांे ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डिप्टी सी.एम.ई. अमित तिवारी, डिप्टी सी.एम.ई कौशल किशोर, डिप्टी सी.एम.ई. ए.के. वर्मा, डिप्टी सी.ई.ई. नितिन कुमार गुप्ता, डिप्टी सीई बी.के. वर्मा, उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, डब्ल्यू.एम. संजीव चाबा, ए.डब्ल्यू.एम. अयूष गोयल, प्रधान संपादक सुरेश कुरील, पीएस टू सीडब्ल्यूएम मधुसूदन सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक (सामान्य) शिवशंकर सिंह, एसएसई/यार्ड प्रभारी राज सिंह, मीडिया निदेशक दीपक भिण्डोरिया आदि उपस्थित रहे।
    4
    झांसी उत्तर मध्य रेल                                                                                         कार्यालय
वैगन मरम्मत कारखाना                                                                 मुख्य कारखाना प्रबन्धक 
झाॅसी।          
पत्रांकः-2026                                                               दिनांकः .26.03.2026                                       
वैगन वर्कशाप ने लगातार तीसरी बार जीती कारखाना दक्षता शील्ड
झाँसीः भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगन का उत्पादन करने वाले वैगन वर्कशाप, झाँसी ने प्रयागराज में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 में कारखाना दक्षता शील्ड लगातार तीसरे वर्ष (2023, 2024, 2025) जीतने का गौरव प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड सौंपी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से रेल कारखाना के उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनुराग चैधरी और वरिष्ठ टेक्नीशियन अभिषेक मिश्रा को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। 
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह प्रयागराज में उद्घोषक के रूप में अभूतपूर्व प्रर्दशन के लिये संरक्षा अधिकारी आफाक अहमद को महाप्रबंधक ने नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
रेल कारखाना में दक्षता शील्ड (सर्वोत्तम कारखाना शील्ड) और राजभाषा शील्ड के लगातार तीसरी बार मिलने से कर्मचारियों में विशेष उल्लास का वातावरण है।
इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झाँसी कारखाना ने गुणवत्ता और उत्पादन को सर्वाेपरि माना है, साथ ही उन्होने बताया कि 25 नवम्बर 1895 को इण्डियन मिड लैण्ड रेलवे ने झासी में रेल कारखाना की स्थापना की थी जो कि बुण्देलखण्ड की पहली ईकाई मानी जाती है, साथ ही कण्डम वैगन की डम्पिंग के क्षेत्र में भी अब तक की सर्वश्रेष्ठ डम्पिंग लगातार जारी है जिससे रेलवे को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति होगी।
कारखाना में सर्वोत्तम कारखाना शील्ड एवं राजभाषा शील्ड की शोभा यात्रा वैगन मरम्मत कारखाना के प्रत्येक शाॅप में निकाली गयी जिसमें कारखाना कर्मचारियांे ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डिप्टी सी.एम.ई. अमित तिवारी, डिप्टी सी.एम.ई कौशल किशोर, डिप्टी सी.एम.ई. ए.के. वर्मा, डिप्टी सी.ई.ई. नितिन कुमार गुप्ता, डिप्टी सीई बी.के. वर्मा, उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, डब्ल्यू.एम. संजीव चाबा, ए.डब्ल्यू.एम. अयूष गोयल, प्रधान संपादक सुरेश कुरील, पीएस टू सीडब्ल्यूएम मधुसूदन सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक (सामान्य) शिवशंकर सिंह, एसएसई/यार्ड प्रभारी राज सिंह, मीडिया निदेशक दीपक भिण्डोरिया आदि उपस्थित रहे।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    1
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी जेल में न्यायाधीश का सख्त निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जिला कारागार झाँसी में बड़ा निरीक्षण—फ्री वकील, इलाज और साफ-सफाई पर दिए गए अहम आदेश बंदियों की सुनवाई सीधे न्यायाधीश ने की, जमानत और इलाज को लेकर जेल प्रशासन को सख्त निर्देश झाँसी! राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार झाँसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल ने जेल का दौरा कर बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनके मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कुछ बंदियों द्वारा जमानत, पेशी की तारीख और अधिवक्ता से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिस पर न्यायाधीश ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती बंदियों से बातचीत कर दवा और इलाज की स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान जेल प्रशासन को साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    झाँसी जेल में न्यायाधीश का सख्त निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
जिला कारागार झाँसी में बड़ा निरीक्षण—फ्री वकील, इलाज और साफ-सफाई पर दिए गए अहम आदेश
बंदियों की सुनवाई सीधे न्यायाधीश ने की, जमानत और इलाज को लेकर जेल प्रशासन को सख्त निर्देश
झाँसी! राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार झाँसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल ने जेल का दौरा कर बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनके मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
कुछ बंदियों द्वारा जमानत, पेशी की तारीख और अधिवक्ता से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिस पर न्यायाधीश ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती बंदियों से बातचीत कर दवा और इलाज की स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान जेल प्रशासन को साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली भगवान राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में श्री राम प्राकट्योत्सव की भारी धूम धूमधाम से मनाया गया राम प्राकट्योत्सव ठीक 12 बजे विधि विधान से रामराजा सरकार की की गई पूजा अर्चना श्रद्धालु जमकर नाचे बधाई गीतों पर ओरछा में भगवान राम के अयोध्या से ओरछा आगमन की वर्षगांठ मनाने की अनूठी परंपरा है ऐसा कहा जाता है कि आज से 500 वर्ष पूर्व ओरछा की महारानी कुंवर गणेश अयोध्या से श्री राम के विग्रह को लेकर संत समाज के साथ पद यात्रा करते हुए नवमी पुष्य नक्षत्र में ओरछा पहुंची थी जहां राम को राजा के रूप में प्रतिष्ठित किया था भक्तों की पदयात्रा की परंपरा ओरछा में आज भी कायम है
    4
    भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली भगवान राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में श्री राम प्राकट्योत्सव की भारी धूम धूमधाम से मनाया गया राम प्राकट्योत्सव ठीक 12 बजे विधि विधान से रामराजा सरकार की की गई पूजा अर्चना श्रद्धालु जमकर नाचे बधाई गीतों पर ओरछा में भगवान राम के अयोध्या से ओरछा आगमन की वर्षगांठ मनाने की अनूठी परंपरा है ऐसा कहा जाता है कि आज से 500 वर्ष पूर्व ओरछा की महारानी कुंवर गणेश अयोध्या से श्री राम के विग्रह को लेकर संत समाज के साथ पद यात्रा करते हुए नवमी पुष्य नक्षत्र में ओरछा पहुंची थी जहां राम को राजा के रूप में प्रतिष्ठित किया था भक्तों की पदयात्रा की परंपरा ओरछा में आज भी कायम है
    user_Bhupendra Singh Rajawat
    Bhupendra Singh Rajawat
    Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • झांसी में अफवाहों के बीच पेट्रोल पम्पों पर लगी तेल भरवाने वालों की जबरदस्त लाइन इसमें देखा जा रहा है ईलाईट रेलवे स्टेशन रोड पर बने सीएनजी गैस पंप पर भी भीड़ नजर आ रही है निकलने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी।
    1
    झांसी में अफवाहों के बीच पेट्रोल पम्पों पर लगी तेल भरवाने वालों की जबरदस्त  लाइन इसमें देखा जा रहा है ईलाईट रेलवे स्टेशन रोड पर बने सीएनजी गैस पंप पर भी भीड़ नजर आ रही है निकलने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    1
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.