जल भराव पीड़ितों के बीच पहुंचे एसडीएम सदर गौतम सिंह खुद परखी भोजन की गुणवत्ता और साथ बैठकर किया भोजन रायबरेली- विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव में नहर के ओवरफ्लो होने से अतिरिक्त जल भराव हो जाने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को गांव में अचानक पानी भरने से महिला एवं बच्चों सहित करीब 100 लोग जल भराव की स्थिति में फंस गए थे। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर जतुवा टप्पा गांव स्थित शेल्टर होम में पहुंचाया, जहां उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आज एसडीएम सदर गौतम सिंह पूरी तहसील प्रशासन की टीम के साथ शेल्टर होम पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर ने शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित लोगों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं उन्हें आवश्यक राहत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। तहसील एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार क्षेत्र एवं शेल्टर होम की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम की पहल पर शांत हुआ मामला रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मार्ग खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भर जाने से लोगों के साथ ही पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से भी ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण कराने, बिजली की लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।1
- ऊंचाहार में 11 सितंबर से सजेगी श्री महाशिव पुराण कथा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं बी एल वर्मा को मिला आमंत्रण रायबरेली। रायबरेली जिले के ऊंचाहार में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भव्य श्री महाशिव पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा तथा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान डॉ. मनोज पाण्डेय ने सभी गणमान्य अतिथियों को इस भव्य धार्मिक आयोजन का निमंत्रण पत्र सौंपा। महामहिम राज्यपाल जी सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में सम्मिलित होने की स्वीकृति और आश्वासन प्रदान किया। साथ ही इस विशाल आयोजन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कथा के भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि महादेव की कृपा से यह दिव्य आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का एक भव्य उत्सव बनेगा।1
- जिंदगी की जीत': तीन दिन तक आपदा के बीच संघर्ष करती रही बच्ची, सुरक्षार्मिकों ने बचाई जान,, नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव से एक बेहद चमत्कारी और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुदरत के कहर के बीच जिंदगी ने मौत को मात दे दी। लगातार तीन दिनों तक आपदा के गहरे और खतरनाक कीचड़ में दबी रहने के बावजूद छह साल की एक मासूम बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना किसी किसी चमत्कार से कम नहीं है, जहां तीन दिन तक मौत को पीछे हटना पड़ा और अंततः जिंदगी की जीत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नेपाल में आए भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई थी। टिमोरे गांव में इस प्राकृतिक आपदा के चलते मलबे और कीचड़ का अंबार लग गया था, जिसकी चपेट में कई घर आ गए थे। इसी मलबे के नीचे छह साल की मनीषा दब गई थी। शुरुआती दो दिनों तक किसी को अंदाजा नहीं था कि इस भारी तबाही और कीचड़ के सैलाब में कोई जीवित बचा भी होगा या नहीं। जैसे ही मौसम थोड़ा साफ हुआ और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाई गई, नेपाल के सुरक्षा बलों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे को हटाना शुरू किया। खोजबीन के दौरान जवानों को एक जगह से बेहद कमजोर और धीमी आवाज सुनाई दी। जब सुरक्षा बलों ने उस स्थान पर सावधानीपूर्वक कीचड़ और मलबे को हटाया, तो वे छह साल की मनीषा को वहां जीवित देखकर हैरान रह गए। लगातार बेहतर तालमेल और सूझबूझ से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीन दिनों तक बिना किसी भोजन, पानी और ऑक्सीजन के भारी मलबे के नीचे दबे रहने के बाद भी बच्ची का जीवित बचना चिकित्सा जगत और बचाव कर्मियों के लिए भी एक अविश्वासनीय घटना है। प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस चमत्कारिक बचाव ने आपदा पीड़ितों के दिलों में एक नई उम्मीद जगा दी है और नेपाल सुरक्षा बलों के अदम्य साहस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आखिरी सांस तक उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए।1
- 🚨 कौशाम्बी: अलीपुरजीता चौकी के दीवान का कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, जांच की मांग कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र की अलीपुरजीता चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी में तैनात दीवान राजदेव सरोज के एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मामला लकड़ी के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इस संबंध में कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज स्वतंत्र रूप से किसी आरोप की पुष्टि नहीं करता है। कुछ स्थानीय लोगों की ओर से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि चौकी क्षेत्र में लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों से कथित लेनदेन होता है। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो की वास्तविकता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति और कथित लेनदेन की प्रकृति जांच का विषय है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि पुलिस विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराता है या नहीं। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय स्तर पर सामने आए दावों के आधार पर है। संबंधित पुलिसकर्मी या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। #कौशाम्बी #अलीपुरजीता #कड़ाधाम #वायरलवीडियो #पुलिस #जांच #KaushambiExpressNews1
- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद पुलिस का अभियान। महेवाघाट और कड़ाधाम में छापेमारी के दौरान 4 आरोपी गिरफ्तार। महेवाघाट में 55 किलो बारूद समेत भारी मात्रा में पटाखे बरामद। देवीगंज में 218 कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद 14 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसमें कौशाम्बी जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद आदिल के मकान को जमीदोंज किया गया है इसके अलावा मूरतगंज स्थित मोहम्मद आदिल की आरोपी मां के पटाखा गोदाम में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। इसी बीच अब महेवाघाट थाना पुलिस ने महेवा गांव में छापेमारी की जहां भारी मात्रा में बने अधबने पटाखे बारूद पाउडर समेत विस्फोट सामग्री बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें रुखसाना, बेटा सिमान और सद्दाम कोशामिल है। वहीं मुख्य आरोपी अमन फरार बताया जा रहा है।2
- एक माह से जलभराव में डूबी मनीरामपुर की सड़क, ग्रामीण परेशान: अतुल सिंह ऊंचाहार, रायबरेली। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने मनीरामपुर, बहेरवा, तिवारीपुर, नन्कू पुरवा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें जलभराव, खराब सड़कों और आवागमन की समस्याओं से अवगत कराया। अतुल सिंह ने बताया कि मनीरामपुर गांव को जाने वाली सड़क पिछले करीब एक माह से जलभराव की समस्या से जूझ रही है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को कपड़े ऊपर उठाकर पानी के बीच से पैदल गुजरना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र के लगभग सभी अंडरपास तालाब में तब्दील हो चुके हैं। कंदरवा से ऊंचाहार मार्ग पर भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है। अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि 15 वर्षों से क्षेत्रीय विधायक ने विकास के नाम पर केवल आश्वासन दिए हैं, जिसके कारण आज भी क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, राकेश यादव, कप्तान सिंह, बिमलेंद्र बाजपेयी, गोलू अग्रहरि, अजय मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।2
- 🚨 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨 💥 पटाखा कांड के फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार 📍 मनौरी/कमालपुर बरेठी मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। यह मुठभेड़ पिपरी थाना क्षेत्र के कमालपुर बरेठी नहर के पास हुई। मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ➡️ कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में की गई। 📌 डेली दैनिक न्यूज़ | सच आप तक 📰 पत्रकार: सत्यम कुशवाहा #Kaushambi #KaushambiNews #FirecrackerFactoryBlast #PoliceEncounter #MohammadAdil #BreakingNews #UPPolice #SOG #CrimeNews #LatestNews #VideoViral #कौशाम्बी #पटाखा #पटाखाकांड #मनौरी #मुठभेड़ #मोहम्मदआदिल #पुलिसकार्रवाई2
- माननीय श्री आदित्य योगी नाथ जी कृपा हमारे गांव की ओर भी देख लीजिए हमारे यहां बाढ़ बहुत तेज आ रही है और कुछ लोगों का गांव के लोगों को घर बह गया है कृपया हम आपसे निवेदन करते हैं इसमें जल्द से जल्द कुछ किया जाए धन्यवाद नमस्ते राम राम hamare gaon mein badh a gai gram kishundaspur khaga Fatehpur post office Jahan ki Nagar gaura pin code number 21 26 561