logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#बुलंदशहर #दिन_दहाड़े 10 #माह की #मासूम का #अपहरण #पुलिस ने #बच्ची को #सकुशल किया #बरामद *दिनदहाड़े 10 माह की मासूम का अपहरण, पुलिस ने बच्ची को सकुशल सुरक्षित किया* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वंदना पत्नी देवेंद्र अपनी बीमार बच्ची को दवा दिलाने गांव के डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान बच्ची रोने लगी, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बच्ची को चुप कराने के बहाने गोद में उठा लिया। परिजनों को कुछ समझ आता उससे पहले ही आरोपी बच्ची को लेकर बाइक से फरार हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। *दीपक अग्रवाल के साथ योगेंद्र प्रजापति की खास रिपोर्ट* बाइट: तेजवीर सिंह, एसपी देहात बुलंदशहर

1 day ago
user_News 22 India
News 22 India
TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
1 day ago

#बुलंदशहर #दिन_दहाड़े 10 #माह की #मासूम का #अपहरण #पुलिस ने #बच्ची को #सकुशल किया #बरामद *दिनदहाड़े 10 माह की मासूम का अपहरण, पुलिस ने बच्ची को सकुशल सुरक्षित किया* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 10 माह की मासूम बच्ची के अपहरण से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वंदना पत्नी देवेंद्र अपनी बीमार बच्ची को दवा दिलाने गांव के डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान बच्ची रोने लगी, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बच्ची को चुप कराने के बहाने गोद में उठा लिया। परिजनों को कुछ समझ आता उससे पहले ही आरोपी बच्ची को लेकर बाइक से फरार हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। *दीपक अग्रवाल के साथ योगेंद्र प्रजापति की खास रिपोर्ट* बाइट: तेजवीर सिंह, एसपी देहात बुलंदशहर

More news from Central Delhi and nearby areas
  • Post by सनव्वर सिद्दीकी
    1
    Post by सनव्वर  सिद्दीकी
    user_सनव्वर  सिद्दीकी
    सनव्वर सिद्दीकी
    Voice of people Civil Lines, Central Delhi•
    3 hrs ago
  • *अनुपशहर: काली मठ मंदिर में माता रानी का भव्य जागरण, अध्यक्ष बृजेश गोयल मुख्य अतिथि* अनुपशहर नगर के प्राचीन काली मठ मंदिर में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित हुआ। मां काली माता के मंदिर पर माता रानी की ज्योति जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल और रानी बहन जी ने माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें माला पहनाई तथा जागरण का शुभारंभ किया। पूजन ध्रुव शर्मा ने कराया।मदन टेंट वालों और नगर के सभी भक्तों के सहयोग से यह जागरण सफल रहा। मौके पर समाजसेवी गोल्डी खटीक, मनीष गर्ग, संजीव गुप्ता, मुकेश मसाले वाले, पवित्र कौशिक (सभासद पति), देवेंद्र प्रजापति, शिवम गोयल, नवीन शर्मा, दिनेश साउंड वाले सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। भक्तों ने रातभर भजन-कीर्तन कर माता रानी की महिमा का गुणगान किया। *योगेंद्र प्रजापति*
    1
    *अनुपशहर: काली मठ मंदिर में माता रानी का भव्य जागरण, अध्यक्ष बृजेश गोयल मुख्य अतिथि*
अनुपशहर नगर के प्राचीन काली मठ मंदिर में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित हुआ। मां काली माता के मंदिर पर माता रानी की ज्योति जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल और रानी बहन जी ने माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें माला पहनाई तथा जागरण का शुभारंभ किया। पूजन ध्रुव शर्मा ने कराया।मदन टेंट वालों और नगर के सभी भक्तों के सहयोग से यह जागरण सफल रहा। मौके पर समाजसेवी गोल्डी खटीक, मनीष गर्ग, संजीव गुप्ता, मुकेश मसाले वाले, पवित्र कौशिक (सभासद पति), देवेंद्र प्रजापति, शिवम गोयल, नवीन शर्मा, दिनेश साउंड वाले सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। भक्तों ने रातभर भजन-कीर्तन कर माता रानी की महिमा का गुणगान किया।
*योगेंद्र प्रजापति*
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की ASB सेल ने 'ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड' के तहत पैरोल पर बाहर आए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहुत कम समय में ही इस मामले को सुलझा लिया। आरोपी के पास से चोरी का सामान, जिसमें तीन मोबाइल फोन शामिल हैं, बरामद किया गया है। आरोपी कल्याणपुरी थाने का 'BC' (बदमाश) है और 15 मामलों में शामिल रहा है।
    1
    ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की ASB सेल ने 'ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड' के तहत पैरोल पर बाहर आए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहुत कम समय में ही इस मामले को सुलझा लिया। आरोपी के पास से चोरी का सामान, जिसमें तीन मोबाइल फोन शामिल हैं, बरामद किया गया है। आरोपी कल्याणपुरी थाने का 'BC' (बदमाश) है और 15 मामलों में शामिल रहा है।
    user_Sanjay Khan
    Sanjay Khan
    शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है', ट्रंप की बड़ी धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को बहुत कम समय में खत्म कर सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है और अमेरिकी सेना चाहे तो पूरे देश को 'एक ही रात में खत्म' कर सकती है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, 'पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वो रात शायद कल रात भी हो सकती है.' ट्रंप ने इस दौरान ईरान में क्रैश हुए अपने फाइटर जेट F-15 के पायलट को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि अपने जवानों को सुरक्षित वापस लाने के लिए 'जो भी जरूरी हो' वो किया जाए. अमेरिकी रेस्क्यू मिशन में कितने विमान शामिल थे? ट्रंप के मुताबिक, इस हाई-रिस्क मिशन में 21 अमेरिकी सैन्य विमान तैनात किए गए थे और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जिसमें दुश्मन के इलाके के अंदर जाकर दो अमेरिकी एयरमैन को सुरक्षित निकाला गया. इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान में दूसरे रेस्क्यू मिशन में 4 बॉम्बर विमान, 64 फाइटर जेट, 48 रीफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट शामिल थे.
    1
    ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है', ट्रंप की बड़ी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को बहुत कम समय में खत्म कर सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है और अमेरिकी सेना चाहे तो पूरे देश को 'एक ही रात में खत्म' कर सकती है.
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, 'पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वो रात शायद कल रात भी हो सकती है.'
ट्रंप ने इस दौरान ईरान में क्रैश हुए अपने फाइटर जेट F-15 के पायलट को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि अपने जवानों को सुरक्षित वापस लाने के लिए 'जो भी जरूरी हो' वो किया जाए.
अमेरिकी रेस्क्यू मिशन में कितने विमान शामिल थे?
ट्रंप के मुताबिक, इस हाई-रिस्क मिशन में 21 अमेरिकी सैन्य विमान तैनात किए गए थे और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जिसमें दुश्मन के इलाके के अंदर जाकर दो अमेरिकी एयरमैन को सुरक्षित निकाला गया. इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक माना जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान में दूसरे रेस्क्यू मिशन में 4 बॉम्बर विमान, 64 फाइटर जेट, 48 रीफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट शामिल थे.
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Shahdara, New Delhi•
    7 hrs ago
  • s
    4
    s
    user_Sonu Gupta
    Sonu Gupta
    मॉडल टाउन, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • अभी तो गरीब हैं 🥲🥲😭😭🙏👈
    1
    अभी तो गरीब हैं 🥲🥲😭😭🙏👈
    user_Shivkumar kushwaha
    Shivkumar kushwaha
    Gandhi Nagar, East Delhi•
    12 hrs ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    14 hrs ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.