Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेगवा हाई स्कूल में हरियाली का संदेश, छात्र-छात्राओं को बांटे गए पौधे रीठी। कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल नेगवा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे वितरित किए गए पौधों को अपने घरों और आसपास लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अधिक से अधिक पौधे लगाने की भावना विकसित करना है। स्कूल की इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
Koushal tiwari
नेगवा हाई स्कूल में हरियाली का संदेश, छात्र-छात्राओं को बांटे गए पौधे रीठी। कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल नेगवा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे वितरित किए गए पौधों को अपने घरों और आसपास लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अधिक से अधिक पौधे लगाने की भावना विकसित करना है। स्कूल की इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आवास प्लस सर्वे में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई बिचुआ पंचायत के रोजगार सहायक व उपयंत्री पर गिरी गाज कटनी। आवास प्लस सर्वे 2.0 में अपात्र हितग्राहियों के नाम शामिल करने और सर्वे में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम पंचायत बिचुआ के रोजगार सहायक अजीत जायसवाल और उपयंत्री पंकज शुक्ला पर कार्रवाई की है। जांच में शासन के नियमों की अनदेखी कर पात्र-अपात्र दोनों के नाम सर्वे सूची में शामिल करना पाया गया। रोजगार सहायक अजीत जायसवाल को शासकीय कार्य से विरत कर जनपद पंचायत बहोरीबंद में संलग्न किया गया है तथा 50 प्रतिशत पारिश्रमिक देय होगा। वहीं उपयंत्री पंकज शुक्ला के 10 दिन का पारिश्रमिक स्थायी रूप से काटने के आदेश दिए गए हैं।1
- कटनी में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी सम्मानित *एंकर वॉयस ओवर :* *स्लग 💥*जिला कटनी से ज्योति 💥*तिवारी कटनी में आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। वहीं जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने जिलेवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच स्वतंत्रता दिवस का यह महापर्व यादगार रहा, सभी ने एक सुर में कहा "जय हिंद"। *कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री का जिले के नाम संदेश के वाचन की क्लिप चलाएं*3
- ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकली शोभायात्रा, पूज्य प्रिया किशोरी जी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब* *कटनी। कन्हवारा* ग्राम कन्हवारा में *श्री राम कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण* के शुभारंभ से पूर्व *भव्य शोभायात्रा* निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ *प्राचीन गौरी शंकर मंदिर* से हुआ। यात्रा निकलने के ठीक पहले तेज बरसात शुरू हो गई, लेकिन धर्मप्रेमी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बल्कि बरसात के बाद *दुगनी संख्या* में सज्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। *वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका पूज्य प्रिया किशोरी जी* फूलों से सजे रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और "जय श्री राम" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। रथ के आगे भक्त सिर पर कलश, रामचरित मानस और पूजा सामग्री लेकर चल रहे थे। रोड किनारे खड़े लोगों ने पूज्य प्रिया किशोरी जी के दर्शन कर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा गांव के प्रतिष्ठित *मां दिशहाई देवी मंदिर* सहित अन्य देवालयों में पहुंची, जहां श्रीफल भेंट कर *श्री राम कथा यज्ञ के निर्विघ्न संपन्न* होने की कामना की गई। तत्पश्चात यात्रा पुनः प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर पहुंचने के बाद पूज्य प्रिया किशोरी जी ने *श्री रामचरित मानस* के महत्व पर कथा सुनाई और भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी *श्री रवि चौरहा*, श्री राम दरबार मंदिर के पुजारी *श्री महेश दत्त चौबे*, *कृष्ण कुमार शास्त्री, भरत लाल तिवारी, जित्तू चौबे, नटराज विश्वकर्मा, रामेश्वर, आशीष पांडे, निश्सू पांडे, लोचन यादव, जिया लाल कुशवाहा, ओपी चक्रवर्ती, पुरुषोत्तम बाबा, धन्नी बर्मन, लाला रजक, गैलू कोल, गोरे कोल, नंदू लोधी, इंद्र कुमार, मनीष यादव, रोहित* सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। *नोट:* श्री राम कथा 15 अगस्त से 23 अगस्त तक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण 20 से 24 अगस्त तक एवं महाप्रसाद 24 अगस्त को आयोजित होगा। संवाददाता बालकिशन नामदेव मोबाइल नंबर 89591 881111
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बलिदान गाथा को किया याद (गोकुल पटेल)कटनी/बहोरीबंद/बाकल। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतीक महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर बहोरीबंद एवं बाकल क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वीरांगना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा कर उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम मोहाई तिराहा स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थल से हुई। यहां उपस्थित लोगों ने वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी लोग बाकल स्थित अवंती बाई तिराहा पहुंचे। यहां स्थापित वीरांगना की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा पुष्पहार पहनाकर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन, संघर्ष, साहस और देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया। इसके पश्चात वाहनों का काफिला ग्राम पंचायत पिपरिया पहुंचा। पिपरिया तिराहा में स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया और वीरांगना के आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने उनके बताए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वीरांगना के संघर्ष और बलिदान को किया नमन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने स्वाभिमान, मातृभूमि और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और बलिदान आज भी समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। उनके विचारों और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद लाल कमल बंसल, जनपद सदस्य उत्तम सिंह लोधी, काशीराम लोधी, किसान नेता विजय पटेल, डॉ. नारायण पटेल, जनपद सदस्य शरमन चौधरी, जनपद सदस्य राधेलाल यादव, चंद्रभान बौद्ध, गोविंद लोधी पथराड़ी पिपरिया, पिपरिया सरपंच प्रतिनिधि राजेश पटेल पिल्लू, पूर्व शिक्षक अजय सिंह लोधी, प्रीतम लोधी, बिहारी पटेल, मनोज पटेल, गोविंद चौधरी, नर्मदा प्रसाद लोधी(लोधी क्रांति सेना), गंगाराम लोधी, विनोद पटेल, सीताराम लोधी,राजेश पटेल बांसन, कुंवरमन लोधी, खेत सिंह लोधी,राजभान लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।3
- मदरसा में यौमे आजादी का जश्न राष्ट्रगान के साथ देश प्रेम पर सन्देश वाचन कर मनाया कटनी झर्रा टिकुरिया मस्जिद ए अबू जर गफ्फारी और मदरसा बरकाते गौस के जानिब से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर यौमे आजादी का पर्व पूरे शान ओ शौकत धूमधाम से मनाया गया। आलिम हाफिज सैय्यद हफीजुर्रहमान कादरी साहब ने मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर पढ़ाई कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम भेंट किया तो वही समाज में समाज सेवा के लिए आगे आकर सेवा भाव से समर्पित युवाओ का मनोबल बढ़ाया गया उन्हें मंच से फूल मालाओं से इस्तबाल कर स्वागत किया गया। झर्रा टिकुरिया में 15 अगस्त के कार्यक्रम का मस्जिद के बाहरी हिस्से में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादात में मुस्लिम समाज के साथ गंगा जमनी तहजीब की मिशाल बना यह कार्यक्रम जिसमे सभी समाज धर्म के अनुयायी शामिल हुए।4
- इस देश के लिए शर्मनायक की बात हो नहीं सकती स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फिर बीजेपी का झंडा फहराया फहरा के बीजेपी का झंडा फहराया पश्चिम बंगाल में1
- रीठी में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले रीठी तहसील क्षेत्र में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान खरीफ सीजन की फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। वहीं पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश होने से खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो इस वर्ष फसलों की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। किसानों के मुताबिक सोयाबीन, धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अब किसान आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- बाल गंगाधर तिलक वार्ड में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कटनी। बाल गंगाधर तिलक वार्ड 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 क्रमांक-1 में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वार्ड की पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राज किशोर यादव की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पहरुवा प्राथमिक शासकीय शाला से हुई। इसके बाद 9 बजे इंदिरा नगर स्थित सरस्वती स्कूल, 9:30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल इंदिरा नगर तथा 10 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। स्कूलों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पार्षद ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने तथा सभी के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमित नायक, समाजसेवी मसीह साहब, भारत विश्वकर्मा, गरीबदास रजक, आनंद भारती, ताराबाई बर्मन, मुन्ना लोहार, रघुराई निषाद, विनोद रैदास सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामचरण रैदास ने व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।2
- ❤️ इंदिरा नगर की जनता का प्यार, पार्षद वंदना यादव का सम्मान—जनसेवा में फिर दिखा विश्वास का दमदार नजारा 🇮🇳 बाल गंगाधर तिलक वार्ड में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, जगह-जगह ध्वजारोहण; बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 में देशभक्ति, उत्साह और जनसरोकार का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोकप्रिय पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव ने वार्ड के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान इंदिरा नगर की जनता का पार्षद के प्रति प्यार और सम्मान खुलकर नजर आया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजकिशोर यादव, मीडिया प्रभारी अमित नायक, समाजसेवी मसीह साहब, भारत विश्वकर्मा, गरीबदास रजक, आनंद भारती, ताराबाई बर्मन, मुन्ना लोहार, रघुराई निषाद, विनोद रैदास सहित सैकड़ों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। सुबह 8:30 बजे पहरवा प्राथमिक शासकीय शाला, 9:00 बजे इंदिरा नगर स्थित सरस्वती स्कूल, 9:30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल तथा 10:00 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। 🇮🇳 बच्चों के कार्यक्रम ने बांधा समां, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए। बच्चों और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ❤️ जनसेवा के संकल्प के साथ जनता से जुड़ाव पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव ने कहा कि वार्ड का विकास केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने वार्डवासियों से विकास कार्यों में निरंतर सहयोग और समर्थन देने की अपील की तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों के साथ प्रसाद एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रामचरण रैदास ने सभी अतिथियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। इंदिरा नगर की जनता का स्नेह और सम्मान बना चर्चा का विषय—जनता बोली, जनसेवा से जुड़ा रिश्ता यूं ही कायम रहे। कटनी से पत्रकार बालकिशन नामदेव मोबाइल नंबर 895918811 11