जल जीवन मिशन में लापरवाही और यूरिया की लूट से किसान बेहाल, भाकियू (अराजनैतिक) ने डीएम दरबार में उठाई आवाज़ प्रतापगढ़ (18 सितम्बर 2026): भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला, प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी कुलदीप कुमार पांडे ने किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रतापगढ़ को सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उठे मुख्य मुद्दे: यूरिया की कालाबाजारी: किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण वे 270 रुपये बोरी वाली यूरिया को प्राइवेट दुकानों से 400 से 500 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं। आवारा पशुओं का आतंक: छुट्टा और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को लगातार बर्बाद किया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन की विफलता: सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' के तहत बनाई गई पानी की टंकियों से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिसे लेकर ग्रामीणों और किसानों में गहरा रोष है। अधिकारियों को अल्टीमेटम: इन सभी समस्याओं को लेकर किसानों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की और एसडीएम प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से ले। भाकियू नेताओं ने एक हफ्ते के भीतर यूरिया की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने और पानी की सप्लाई सुचारू कराने की मांग की है। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: इस मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, जिला प्रभारी कुलदीप कुमार पांडे, श्याम लाल यादव, जिला सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पांडे, जिला मीडिया प्रभारी अजीत मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष सीमा यादव, जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश कुमार पाल, लालगंज अझारा के तहसील अध्यक्ष बाजबहादुर सिंह, जिला सचिव फूलचंद गौतम और सदर तहसील अध्यक्ष जोखूराम पटेल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- 🚨 इंद्रजीत सरोज के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “वह विपक्ष के नेता हैं, विपक्ष के विधायक हैं और बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।” सनातन और अपने संस्कारों का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजनीति में आने से पहले भी माथे पर तिलक था और अंतिम समय तक सनातनी संस्कार निभाता रहूंगा।” इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य की इस प्रतिक्रिया को लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज है। #KeshavPrasadMaurya #IndrajeetSaroj #SanatanDharma #SanataniCulture #UPPolitics #UttarPradesh #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #SP #PoliticalNews #KaushambiExpressNews1
- कौशाम्बी। मंझनपुर नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने सपा से मंझनपुर विधायक और कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज को चैनलेंज किया। कहा अगर उन बाप बेटो में हिम्मत है तो मंझनपुर में अपनी सीट जीत के दिखाए और उत्तर प्रदेश की बात छोड़ दे।1
- जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने "सेवा संकल्प अभियान" की तैयारियों के संबंध मे मीडिया से वार्ता की।1
- इंस्पेक्टर को चूड़ी पहनाने वाले सपा नेता चप्पल छोड़कर भागे, रायबरेली सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव की धमकी के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, विधायक राहुल लोधी भी पिटे, विधायक जी का चेहरा हुआ लाल #UPNews #barabanki1
- कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल _*कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया*_ कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।1
- कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, पूर्व विधायक लाल बहादुर ने पीड़ित युवक से जाना हाल कौशाम्बी। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों व कर्मचारियों के कथित रवैये से परेशान एक युवक का रोते-बिलखते अस्पताल से बाहर निकलने का मामला सामने आया। युवक की हालत देखकर वहां मौजूद पूर्व विधायक लाल बहादुर ने उससे मुलाकात कर उसकी समस्या जानी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि युवक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में उसे चिकित्सकीय व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक परेशान रहने के बाद युवक भावुक होकर अस्पताल से बाहर निकल आया और रोने लगा। इसी दौरान पूर्व विधायक लाल बहादुर की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने उसके पास पहुंचकर पूरी जानकारी ली और अस्पताल में हुई परेशानी के बारे में पूछा। युवक ने अपनी समस्या पूर्व विधायक को बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार और सुचारु व्यवस्था भी जरूरी है। अब देखना होगा कि मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और पीड़ित युवक को राहत मिलती है या नहीं।1
- 🚨 कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ का पलटवार कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिए गए बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत गरमा गई है। सिराथू में आयोजित सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर चुनाव और राजनीतिक सम्मान से संबंधित तीखी टिप्पणी की थी। इसी बयान पर भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पलटवार करते हुए इंद्रजीत सरोज पर तीखा हमला बोला। बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने कहा कि “मानसिक संतुलन खराब हो गया है, 2027 से पहले ही हार की बौखलाहट में उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि चुनाव अभी दूर है, लेकिन नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, इंद्रजीत सरोज के बयान में केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने संबंधी टिप्पणी की खबरें सामने आई हैं। #Kaushambi #KaushambiNews #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #BirendraSaroj #Fauji #BJP #SP #UPPolitics #UPNews #KaushambiPolitics #Sirathu #2027Election #PoliticalNews #BreakingNews #KaushambiExpressNews1
- यूपी के जनपद कौशाम्बी में सियासी गर्मी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेन्द्र सरोज फौजी का पलटवार—‘बाप-बेटे को खुला चैलेंज!’ “कौशाम्बी की सियासत में अब सिर्फ माइक नहीं गरज रहा, जवाब भी गरज रहा है… सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद वीरेंद्र फौजी ने ऐसा पलटवार किया कि सियासी मैदान में ‘बाप-बेटे’ को ही खुला चैलेंज मिल गया!” वीरेंद्र फौजी के पलटवार ने सियासी गलियारों में इतना जरूर संकेत दे दिया है कि कौशाम्बी की राजनीति में ‘बयान बनाम पलटवार’ का नया अध्याय शुरू हो चुका है। एक तरफ सपा का प्रभावशाली पिता-पुत्र राजनीतिक समीकरण और दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष का खुला तेवर—अब देखना यह है कि अगली चाल किसकी होती है।1
- कौशांबी में सपा सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने कहा- जब से केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है, तब से यूपी की जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, पंडित-ठाकुर उन्हें हरा देंगे। मंच से सामने बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये जो शुक्ला बैठे हैं सामने, ये पैर की जूती को पैर के ही रखना चाहते हैं, सिर पर नहीं। #Kaushambi #Sirathu #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #SP #PoliticalNews1