Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP में तेजी से बढ़ रहा Defence Manufacturing | कानपुर बना नया डिफेंस हब | UP News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर तेजी से रक्षा निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। कानपुर में ammunition, missile development, defence textiles और protective equipment जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे UP के रक्षा उद्योग और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Dilip Kumar Bharti
UP में तेजी से बढ़ रहा Defence Manufacturing | कानपुर बना नया डिफेंस हब | UP News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर तेजी से रक्षा निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। कानपुर में ammunition, missile development, defence textiles और protective equipment जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे UP के रक्षा उद्योग और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहे टीएसआई निहाल सिंह सेंगर, बांदा जनपद बबेरू तहसील में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ राहगीरों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए यातायात विभाग में तैनात टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने बबेरू कस्बे में राहगीरों को फल वितरित किए। पुलिस की वर्दी में सेवा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की। बबेरू में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने राहगीरों और आम लोगों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की भी अपील की। लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी आमतौर पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन टीएसआई निहाल सिंह सेंगर अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, लोगों को जागरूक करना और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनके व्यवहार का हिस्सा बन चुका है। बताया जाता है कि निहाल सिंह सेंगर इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करते रहे हैं। उनकी पहल पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का काम करती है। राहगीरों ने कहा कि वर्दी में कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी जब सेवा और संवेदना का भाव लेकर लोगों के बीच पहुंचता है, तो पुलिस की मानवीय छवि और मजबूत होती है। फल वितरण की इस छोटी सी पहल ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और समाज को यह संदेश दिया कि ड्यूटी के साथ मानवता की सेवा भी सच्ची जनसेवा है। टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच पैदा करते हैं और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। कर्तव्य के साथ करुणा, वर्दी के साथ सेवा—निहाल सिंह सेंगर की पहल ने दिया मानवता का संदेश।4
- नई दिशा फाउंडेशन एवं वेंकटेश क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव सतना। हरियाली तीज के पावन अवसर पर नई दिशा फाउंडेशन एवं वेंकटेश क्लब के संयुक्त प्रयास से वेंकटेश मंदिर परिसर में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह एवं वेंकटेश क्लब की महिला प्रमुख श्रीमती उमा मिश्रा के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के भजन-कीर्तन कर इस पावन पर्व को भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। हरे और गुलाबी रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने हाथों में सुंदर मेहंदी लगाकर हरियाली तीज की पारंपरिक छटा बिखेरी। इस अवसर पर सविता सिंह, प्रीति त्रिपाठी, पूनम यादव, संजीता सेनी, रश्मि सेनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन एवं तीज उत्सव में सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं के बीच आपसी स्नेह, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। सी न्यूज़ संवाददाता शिवम गुप्ता सतना1
- पन्ना। बृहस्पति कुंड का नजारा1
- विषय: राजेंद्र नगर गली नंबर 8 की मेन रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, कार क्षतिग्रस्त सतना स्मार्ट सिटी में पेड़ गिरने से मचा हड़कंप राजेंद्र नगर गली नंबर 8 की मेन रोड पर पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ के नीचे दबने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक पेड़ हटाने का काम शुरू नहीं हुआ। प्रशासन से सवाल—आखिर पेड़ कब हटेगा और यातायात कब सुचारु होगा?1
- सतना, मध्यप्रदेश 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान निर्माण में देरी पर पार्टी ने जताया आक्रोश1
- रास्ते का अतिक्रमण हटाने हेतु वार्ड नंबर 17 ग्राम बीरा अवैध तरीके से रास्ते पर घर बनाने हेतु बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते है तथा उनकी ड्रेस पर गंदगी बन जाती है अतः रोड बनाने कृपा करें1
- पन्ना।जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।1
- चौकी के नाक के नीचे चोरी मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवास में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की उस तस्वीर को सामने ला दिया है, जिसे शायद जिम्मेदार अब तक सुरक्षित मानकर चल रहे थे। नर्सिंग ऑफिसर के ब्लॉक-4, टाइप-3, रूम नंबर-2 स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर कथित तौर पर लाखों रुपये कीमत का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े। घटना के बाद परिसर में हड़कंप है, लेकिन उससे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों की चौकसी पर खड़ा हो गया है। विडंबना देखिए—जिस जगह पुलिस चौकी मौजूद हो, उसी परिसर में सरकारी आवास का ताला टूट जाए और चोर माल समेटकर निकल जाएं। आखिर निगरानी किसकी थी और जिम्मेदारी किसकी? यदि चौकी की मौजूदगी के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, तो फिर सुरक्षा व्यवस्था का दावा महज कागजी खानापूर्ति तो नहीं?सरकारी आवास कोई सुनसान जंगल नहीं था, बल्कि मेडिकल कॉलेज परिसर का हिस्सा था। ऐसे में वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्त और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करती है। चोरों ने सिर्फ ताला नहीं तोड़ा, उन्होंने सुरक्षा के दावों पर भी चोट की है। अब जांच का दायरा केवल चोरों की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह भी सामने आना चाहिए कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कहां थी, निगरानी कितनी प्रभावी थी और परिसर में आने-जाने वालों पर नजर रखने की व्यवस्था कितनी सक्रिय थी। क्योंकि अगर पुलिस चौकी के सामने सुरक्षा का ताला टूट सकता है, तो आम आदमी अपने घर के दरवाजे पर लगे ताले को लेकर आखिर किस भरोसे में रहे? यही वह सवाल है, जिसका जवाब अब पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन—दोनों को देना होगा।1
- स्कूल में भरा पानी, जेन अल्फा छात्रों ने जताया आक्रोश आया जेसीबी हुई पानी की निकासी सतना। इन दिनोंं चारों ओर पानी का विकराल स्वरूप देखने को मिल रहा है। कहीं घरों के अंदर पानी गिर रहा है तो किसी की छत चू रही है। कोई मिस्त्री पर आक्रोश दिखा रहा है कि कैसा बनाया है कि घर में शीत है और पानी चू रहा है। कोई नगर निगम पर क्रोध दिखा रहा है कि कभी पानी को तरसते थे और अब पानी ही जीवन बिगाड़ रहा है। कोई शासकीय व्यवस्था को कोस रहा है। एक ओर प्रकृति का अनापेक्षित सिस्टम तो दूसरी ओर अव्यवस्था का तांडव चल रहा है। रामपुर बघेलान विधानसभा के ग्राम पंचायत चोरहटा में जलभराव एवं शिक्षा की बदहाली के खिलाफ जेन अल्फा यानी स्कूली छात्रों का गुस्सा सडक़ों पर फूट पड़ा। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरहटा प्राथमिक पाठशाला निषाद प्रस्थ कॉलोनी सहित क्षेत्र के कई स्कूलों में जलभराव, शिक्षकों की भारी कमी और मध्यान भोजन में गंदगी की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन 181, जिला प्रशासन, समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार की गईं। पर हर बार फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई। आखिरकार मजबूर होकर 200+ छात्र-छात्राओं ने मुख्य सडक़ पर जाम लगा दिया। इस जन आंदोलन के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी। जेसीबी मशीन लगाकर पानी की निकासी इस समस्या के समाधान को लेकर आजाद समाज पार्टी के गोरेलाल प्रजापति ने कहा कि ये आधी जीत है। शेष समस्याओं केा लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी बच्चे बिना टीचर पढऩे को मजबूर, मध्यान भोजन में मौत का सामान, जहां बच्चों का खाना बनता है वहीं कीचड़ और गंदा पानी भरा है, इसी गंदगी में भोजन पक रहा है विद्यालय में साफ पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं। छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन को दिया और जन अंदोलन स्थगित किया 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में शिक्षकों की नियुक्ति, मध्यान्ह भोजन कक्ष की साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की होगी।1