logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खखरेरू में आधी रात बड़ा हादसा, सोते समय पिता-पुत्र को जहरीले सांप ने डसा फतेहपुर। जिले के खखरेरू कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रात में सो रहे पिता और उनके मासूम बेटे को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू के रामनगर वार्ड नंबर-12 निवासी सुनील कुमार तिवारी (35) अपने लगभग 10 वर्षीय पुत्र अंकुश तिवारी के साथ सोमवार रात एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अचानक छत से एक जहरीला सांप उनके बिस्तर पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि सांप ने पहले अंकुश के हाथ पर डसा और उसके बाद सुनील कुमार को भी काट लिया। घटना के बाद सांप बिस्तर में ही छिप गया। परिजनों ने शोर सुनते ही दोनों को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि अंकुश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

21 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

खखरेरू में आधी रात बड़ा हादसा, सोते समय पिता-पुत्र को जहरीले सांप ने डसा फतेहपुर। जिले के खखरेरू कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रात में सो रहे पिता और उनके मासूम बेटे को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू के रामनगर वार्ड नंबर-12 निवासी सुनील कुमार तिवारी (35) अपने लगभग 10 वर्षीय पुत्र अंकुश तिवारी के साथ सोमवार रात एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अचानक छत से एक जहरीला सांप उनके बिस्तर पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि सांप ने पहले अंकुश के हाथ पर डसा और उसके बाद सुनील कुमार को भी काट लिया। घटना के बाद सांप बिस्तर में ही छिप गया। परिजनों ने शोर सुनते ही दोनों को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि अंकुश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण। उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़ नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान स्कूल के बाहर भैंसें बांधे होने से नाराजगी जताई। बीएसए ने तत्काल स्कूल के बाहर बंधी भैंसों को खुलवाया। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। विद्यालय के बाहर भैंस बांधे जाने पर जिम्मेदारी तय करने को लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालय की शैक्षिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का पूरा मामला।
    1
    नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण।
उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़
नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान स्कूल के बाहर भैंसें बांधे होने से नाराजगी जताई।
बीएसए ने तत्काल स्कूल के बाहर बंधी भैंसों को खुलवाया।
मामले को लेकर प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
विद्यालय के बाहर भैंस बांधे जाने पर जिम्मेदारी तय करने को लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई।
इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालय की शैक्षिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
नवाबगंज ब्लॉक के दुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का पूरा मामला।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • अविचल शुक्ला का जनसम्पर्क अभियान निरन्तर जन मानस के बीच उन्नाव ।166 भगवंतनगर विधानसभा के चर्चित युवा हृदय सम्राट भाजपा नेता अविचल शुक्ला का विधानसभा में जन सम्पर्क अभियान तेजी के साथ जनता मे चर्चा का विषय है उनकी आत्मीयता से जनमानस मे उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है ।
    1
    अविचल शुक्ला का जनसम्पर्क अभियान  निरन्तर  जन मानस के बीच
उन्नाव ।166 भगवंतनगर विधानसभा के चर्चित  युवा हृदय  सम्राट भाजपा नेता अविचल शुक्ला का विधानसभा में  जन सम्पर्क अभियान  तेजी के साथ  जनता मे चर्चा का विषय है उनकी आत्मीयता से जनमानस मे उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है ।
    user_Hemant Awasthi (Gold india tv)
    Hemant Awasthi (Gold india tv)
    Advertising agency बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    2
    PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
 
झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।
शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ऊँचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शिवमय हुई चरढई की धरती, उमड़े लाखों श्रद्धालु ऊँचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शिवमय हुई चरढई की धरती, उमड़े लाखों श्रद्धालु ​रायबरेली: ​जनपद के ऊँचाहार क्षेत्र के चरढई की पावन धरती पर आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 10 सितंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई यह कथा 17 सितंबर तक चलेंगी, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस आध्यात्मिक महाकुंभ के दौरान पूरा ऊँचाहार क्षेत्र "हर हर महादेव" और "ऊँ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा। ​इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। व्यास पीठ से प्रवाहित हुई शिव भक्ति की अनंत धारा ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​दिग्गजों और मंत्रियों ने टेका माथा ​इस ऐतिहासिक आयोजन की दिव्यता तब और बढ़ गई जब इसमें देश और प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। ​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। ​इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री तथा अन्य राज्यों से आए विशिष्ट अतिथि भी व्यास पीठ को नमन करने पहुंचे। ​सभी अतिथियों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजन से न केवल ऊँचाहार बल्कि पूरे रायबरेली जनपद सहित उत्तर प्रदेश में एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।
    4
    ऊँचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शिवमय हुई चरढई की धरती, उमड़े लाखों श्रद्धालु
ऊँचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शिवमय हुई चरढई की धरती, उमड़े लाखों श्रद्धालु
​रायबरेली:
​जनपद के ऊँचाहार क्षेत्र के चरढई की पावन धरती पर आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 10 सितंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई यह कथा 17 सितंबर तक चलेंगी, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस आध्यात्मिक महाकुंभ के दौरान पूरा ऊँचाहार क्षेत्र "हर हर महादेव" और "ऊँ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा।
​इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। व्यास पीठ से प्रवाहित हुई शिव भक्ति की अनंत धारा ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​दिग्गजों और मंत्रियों ने टेका माथा
​इस ऐतिहासिक आयोजन की दिव्यता तब और बढ़ गई जब इसमें देश और प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
​इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री तथा अन्य राज्यों से आए विशिष्ट अतिथि भी व्यास पीठ को नमन करने पहुंचे।
​सभी अतिथियों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजन से न केवल ऊँचाहार बल्कि पूरे रायबरेली जनपद सहित उत्तर प्रदेश में एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया। जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
    1
    जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न

उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार

आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया।

सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न
उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार
आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया।
सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया।
बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
    user_फौजी जय सिंह यादव
    फौजी जय सिंह यादव
    Lawyer Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बल एवं कृषि के देवता बलराम जयंती एवं स्कंद षष्ठी की अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। इनकी कृपा से सुख समृद्धि उन्नति खुशहाली परिवार में विद्यमान हो। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी
आप समस्त् सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बल एवं कृषि के देवता बलराम जयंती एवं स्कंद षष्ठी की अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं।
इनकी कृपा से सुख समृद्धि उन्नति खुशहाली परिवार में विद्यमान हो।
पराग प्रसाद रावत
   महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे तेल मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया ब्रेकिंग बाराबंकी लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे तेल मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग शिवकुमार पाठक पुत्र गणेश पाठक के पलेशर, स्पेलर व चक्की कारखाने में लगी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में खली, कड़वा तेल, चावल, गेहूं का आटा, धान, सरसों, भूसी समेत बाइक और बिजली मीटर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में शिवकुमार पाठक के भाई भुल्लन पाठक और भोला पाठक का सामान भी आ गया, जिससे नुकसान की बात सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने टैंकर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी और उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव का है पूरा मामला
    1
    लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे तेल मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
ब्रेकिंग बाराबंकी
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे तेल मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग शिवकुमार पाठक पुत्र गणेश पाठक के पलेशर, स्पेलर व चक्की कारखाने में लगी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे में खली, कड़वा तेल, चावल, गेहूं का आटा, धान, सरसों, भूसी समेत बाइक और बिजली मीटर जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में शिवकुमार पाठक के भाई भुल्लन पाठक और भोला पाठक का सामान भी आ गया, जिससे नुकसान की बात सामने आई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने टैंकर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी और उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव का है पूरा मामला
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • ई-रिक्शा में छूटा महिला का बैग, कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से किया ट्रेस फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में कोतवाली पुलिस ने तत्परता और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ई-रिक्शा में छूटे एक महिला के बैग को कुछ ही समय में खोजकर सुरक्षित वापस दिलाया। बैग में मोबाइल फोन और ₹3,500 नकद रखे थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार, भौली निवासी आसमा पत्नी अब्दुल शेख बाजार में खरीदारी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र आई थीं। खरीदारी के बाद घर लौटते समय उनका बैग गलती से ई-रिक्शा में छूट गया। बैग में एक मोबाइल फोन और ₹3,500 नकद मौजूद थे। बैग गुम होने का एहसास होने पर महिला ने तत्काल थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी मुराइनटोला पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना विलंब कार्रवाई शुरू की। महिला द्वारा बताए गए मार्ग और स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया गया। तकनीकी सहायता से संबंधित ई-रिक्शा की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ई-रिक्शा तक पहुंचकर महिला का बैग सुरक्षित बरामद किया और उसमें रखा मोबाइल फोन तथा ₹3,500 नकद सहित पूरा सामान महिला को सकुशल वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला ने फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल सिपाही यादव तथा कांस्टेबल अमन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    ई-रिक्शा में छूटा महिला का बैग, कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से किया ट्रेस

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में कोतवाली पुलिस ने तत्परता और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ई-रिक्शा में छूटे एक महिला के बैग को कुछ ही समय में खोजकर सुरक्षित वापस दिलाया। बैग में मोबाइल फोन और ₹3,500 नकद रखे थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
पुलिस के अनुसार, भौली निवासी आसमा पत्नी अब्दुल शेख बाजार में खरीदारी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र आई थीं। खरीदारी के बाद घर लौटते समय उनका बैग गलती से ई-रिक्शा में छूट गया। बैग में एक मोबाइल फोन और ₹3,500 नकद मौजूद थे। बैग गुम होने का एहसास होने पर महिला ने तत्काल थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी मुराइनटोला पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना विलंब कार्रवाई शुरू की। महिला द्वारा बताए गए मार्ग और स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया गया। तकनीकी सहायता से संबंधित ई-रिक्शा की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने ई-रिक्शा तक पहुंचकर महिला का बैग सुरक्षित बरामद किया और उसमें रखा मोबाइल फोन तथा ₹3,500 नकद सहित पूरा सामान महिला को सकुशल वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला ने फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल सिपाही यादव तथा कांस्टेबल अमन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डीएम के निर्देश पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर, समोधा में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर, समोधा में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा तीन दिन पूर्व जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर, समोधा का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, किचन, डायनिंग हॉल एवं छात्रावास आदि का निरीक्षण करने के साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, रुचियों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की थी। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया था कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्विज, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी नियमित रूप से आयोजन कराया जाए, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त अवसर मिल सके। इसी क्रम में आज आयोजित निबंध प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर बनी। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता को पहचानने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने अपने निर्देशों में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी रुचि, क्षमता एवं प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तथा जिस क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि एवं क्षमता हो, उसमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी का उद्देश्य है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, तकनीकी एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश के कर्णधार हैं। यदि उन्हें प्रारंभ से ही अपनी प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हों, तो वे भविष्य में अपने माता-पिता, शिक्षकों, जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
    1
    डीएम के निर्देश पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर, समोधा में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन
रायबरेली-
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर, समोधा में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा तीन दिन पूर्व जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर, समोधा का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, किचन, डायनिंग हॉल एवं छात्रावास आदि का निरीक्षण करने के साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, रुचियों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की थी।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया था कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्विज, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी नियमित रूप से आयोजन कराया जाए, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त अवसर मिल सके।
इसी क्रम में आज आयोजित निबंध प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर बनी। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता को पहचानने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने अपने निर्देशों में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी रुचि, क्षमता एवं प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तथा जिस क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि एवं क्षमता हो, उसमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
जिलाधिकारी का उद्देश्य है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, तकनीकी एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश के कर्णधार हैं। यदि उन्हें प्रारंभ से ही अपनी प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हों, तो वे भविष्य में अपने माता-पिता, शिक्षकों, जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.