Shuru
Apke Nagar Ki App…
CGPSC परीक्षा पर कांग्रेस के सवाल, इंटरव्यू स्थगित करने की मांग CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिज़वी ने साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने 265 पदों के लिए 795 की जगह 608 अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठाया है। रिज़वी ने उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध कराने और मॉडल उत्तर जारी करने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार कराया जाना चाहिए।
Kamlesh singh thakur
CGPSC परीक्षा पर कांग्रेस के सवाल, इंटरव्यू स्थगित करने की मांग CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिज़वी ने साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने 265 पदों के लिए 795 की जगह 608 अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठाया है। रिज़वी ने उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध कराने और मॉडल उत्तर जारी करने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार कराया जाना चाहिए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- घाटलोहंगा निवासी गंगाधर बघेल ने किया हलबी भाषा मे भगवान महादेव बधना घाटलोहंगा निवासी गंगाधर बघेल ने किया हलबी भाषा मे भगवान महादेव बधना1
- जगदलपुर शहर के मिताली चौक में भाजपा कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े देखिए वीडियो जगदलपुर शहर के मिताली चौक में भाजपा कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े देखिए वीडियो1
- माँ दंतेश्वरी के प्रांगण में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं - कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य का भाजपा पर तीखा हमला माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप हुए विवाद को लेकर बस्तर की सियासत गरमा गई है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मामले को लेकर भाजपा और भाजयुमो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पवित्र प्रांगण में गुंडागर्दी और महिलाओं से अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा स्वयं यह स्वीकार करना कि कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन उचित नहीं था, इस पूरे विवाद पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ जिस तरह भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और बदसलूकी की गई, वह बेहद आपत्तिजनक है। माँ दंतेश्वरी का प्रांगण बस्तर की आस्था, संस्कृति और परंपरा का केंद्र है। कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है, राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन माँ दंतेश्वरी के पवित्र प्रांगण की मर्यादा और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जगदलपुर में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप हुए विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का यह स्वीकार करना कि स्थान चयन उचित नहीं था, गंभीर सवाल खड़े करता है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं से भाजयुमो द्वारा अभद्रता बेहद आपत्तिजनक है। माँ दंतेश्वरी का प्रांगण बस्तर की आस्था का केंद्र है, इसकी मर्यादा और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।3
- वर्षों का इंतजार खत्म, सालेभाट में शुरू होगा नया धान खरीदी केंद्र विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन, 10 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।1
- कोंडागांव: जंगल के कच्चे रास्ते से बाइक पर पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, किया पौधारोपण ग्राम पंचायत सालेभाट के वनपरिक्षेत्र आरएफ 11-12 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जंगल के कच्चे रास्ते के चलते विधायक बाइक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।1
- मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजेश तिवारी बोले- रोजगार, महंगाई, किसान और युवाओं से किए वादों का सरकार दे हिसाब; पीएससी भर्ती प्रक्रिया पर भी पारदर्शिता की मांग कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश तिवारी ने रोजगार, महंगाई, किसानों, नोटबंदी, जीएसटी और आर्थिक नीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मना रही है, जबकि कांग्रेस जनता से किए गए वादों और पिछले 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी, महंगाई, वादाखिलाफी, किसान और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों से जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। रोजगार और महंगाई पर सवाल राजेश तिवारी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के संबंध में किए गए वादों की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं और सरकार के पुराने वादों के बीच स्थिति पर जवाब चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से रोजगार सृजन को लेकर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया गया है। सरकार के अनुसार पीएम-वीबीआरवाई का उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। किसानों के मुद्दे पर भी घेरा कांग्रेस नेता ने किसानों की आय, कृषि लागत और किसानों से जुड़े केंद्र सरकार के वादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पिछले वर्षों में किसानों की आय में कितना बदलाव आया और बढ़ती कृषि लागत से राहत के लिए क्या कदम उठाए गए। इसके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, रुपये की स्थिति, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत अभियान, गंगा सफाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। राज्य सरकार के वादों पर भी सवाल पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के चुनावी वादों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। सरकारी नौकरियों, रसोई गैस, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, महतारी वंदन, धान भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। पीएससी भर्ती में पारदर्शिता की मांग पत्रकार वार्ता में लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने तथा उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कथित विसंगतियों का आरोप लगाते हुए पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और अनुपात का पालन सुनिश्चित किया जाए। अभ्यर्थियों की शिकायतों के निराकरण, उत्तर-पुस्तिकाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने, मूल्यांकन के मानदंड स्पष्ट करने और आवश्यक होने पर पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही कांग्रेस राजेश तिवारी ने कहा कि पत्रकार वार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने रोजगार, महंगाई, किसान, अर्थव्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सामने अपने वादों और योजनाओं की प्रगति का विवरण रखना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रखा गया है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, पुरुषोत्तम पाटिल, जनेश चौहान, पवन कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेश भास्कर, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा ‘बंटी’, गफ्फार मेमन, मृदुला भास्कर, मनोज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘रेनू’, विजय यादव, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, चंद्रलोक ठाकुर, टुकेश्वर साहू, आलोक श्रीवास्तव और बाबा ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर बस्तर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जगदलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के मौके पर आज जगदलपुर में खास आयोजन हो रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा जगदलपुर पहुंचे हैं, जहां दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक तक आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा। इस आयोजन के जरिए बस्तर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ अपना आशीर्वाद देंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों तक शासन प्रमुख के रूप में देश और समाज के लिए लगातार काम किया है। उन्हें प्रेरणास्रोत मानकर जनता की ओर से यह आशीर्वाद का दिया जलाया जा रहा है। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में इस आयोजन का खास महत्व है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। यही वजह है कि आज बस्तर में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि जहां कभी बड़ी नक्सली घटनाएं हुईं, सुरक्षा बलों ने बड़ी जीत हासिल की, सुरक्षा कैंपों में और शहीदों के स्थानों पर भी आशीर्वाद के दिए जलाए जाएंगे। उनका कहना है कि बस्तर का जन-जन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देना चाहता है।3
- कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।1