logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरई कांड का बड़ा खुलासा: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार... सर्विस रिवाल्वर लूटकर फरार हुए थे बदमाश, पुलिस ने कसा शिकंजा अनूपपुर जिले की सरई चौकी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी मंगला दुबे और प्रधान आरक्षक रामप्रसाद मरावी पर प्राणघातक हमला कर उनकी सर्विस रिवाल्वर लूटकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार दबिश के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी एक नहीं चली। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। 🔺 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा संदेश—अपराधियों की अब खैर नहीं!

14 hrs ago
user_Sumit Singh Chandel
Sumit Singh Chandel
Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

सरई कांड का बड़ा खुलासा: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार... सर्विस रिवाल्वर लूटकर फरार हुए थे बदमाश, पुलिस ने कसा शिकंजा अनूपपुर जिले की सरई चौकी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी मंगला दुबे और प्रधान आरक्षक रामप्रसाद मरावी पर प्राणघातक हमला कर उनकी सर्विस रिवाल्वर लूटकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार दबिश के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी एक नहीं चली। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। 🔺 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा संदेश—अपराधियों की अब खैर नहीं!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल जिले के धनपुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस बना चोरी का जरिया, 108 एंबुलेंस में मरीज बनकर अस्पताल आया चोर, ANM की स्कूटी चोरी की और रफूचक्कर हो गया,
    1
    शहडोल जिले के धनपुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में  108 एंबुलेंस बना चोरी का जरिया,  108 एंबुलेंस में मरीज बनकर अस्पताल आया चोर, ANM की स्कूटी चोरी की और रफूचक्कर हो गया,
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमहा फाटक के पाश ट्रैक से बाइक टकराने से 2 युवक की हुई मौत ग्राम बरही निवाशी दोनों युवक उमरिया की तरफ से आ रहे थे तभी NH 43 खेर माता मंदिर अमहा के पास खड़े ट्रक से जा टकराए,108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ड्यूटी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया
    2
    अमहा फाटक के पाश ट्रैक से बाइक टकराने से 2 युवक की हुई मौत ग्राम बरही निवाशी दोनों युवक उमरिया की तरफ से आ रहे थे तभी NH 43 खेर माता मंदिर अमहा के पास खड़े ट्रक से जा टकराए,108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ड्यूटी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया
    user_Umaria News 24
    Umaria News 24
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत,दो की हालत नाज़ुक _शुक्रवार की देर रात अमहा के करीब खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में जिन तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हुए थे,इनमें दो युवकों के मौत की खबर है,जिन्हें देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।ये दोनों युवक चचेरे भाई बताये जा रहे है।खबर है कि इस हादसे में नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत सनन पिता सुखराम बैगा निवासी बरही उम्र 18 वर्ष एवम अभिषेक पिता बाबूलाल बैगा निवासी बरही उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई है,हादसे में घायल दो अन्य युवक शिवम पिता दादू राम बैगा उम्र 10 वर्ष एवम छोटू पिता आशा राम बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी कंचनपुर गम्भीर रूप से घायल है,जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है,जहाँ फिलहाल दोनों युवक इलाजरत है।इन दोनों युवकों में शिवम की हालत ज्यादा नाज़ुक बताई जा रही है।सूत्रों की माने तो ये सभी युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम किरनताल जा रहे थे,इसी बीच खेरमाता मंदिर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए है।खबर ये भी है कि हाइवे पर ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था,बाइक में सवार ये युवक उसी ब्रेकडाउन ट्रक में अनियंत्रित होकर भीड़ गए है,और ज़ोरदार भिड़ंत हुई है,हादसे के बाद चारों युवक वही लहूलुहान हो गए है।बाद में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाया गया,जिसके बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था,जहाँ प्राथमिक उपचार कर तत्काल शहडोल रेफेर किया गया है।
    4
    सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत,दो की हालत नाज़ुक
_शुक्रवार की देर रात अमहा के करीब खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में जिन तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हुए थे,इनमें दो युवकों के मौत की खबर है,जिन्हें देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।ये दोनों युवक चचेरे भाई बताये जा रहे है।खबर है कि इस हादसे में नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत सनन पिता सुखराम बैगा निवासी बरही उम्र 18 वर्ष एवम अभिषेक पिता बाबूलाल बैगा निवासी बरही उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई है,हादसे में घायल दो अन्य युवक शिवम पिता दादू राम बैगा उम्र 10 वर्ष एवम छोटू पिता आशा राम बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी कंचनपुर गम्भीर रूप से घायल है,जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है,जहाँ फिलहाल दोनों युवक इलाजरत है।इन दोनों युवकों में शिवम की हालत ज्यादा नाज़ुक बताई जा रही है।सूत्रों की माने तो ये सभी युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम किरनताल जा रहे थे,इसी बीच खेरमाता मंदिर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए है।खबर ये भी है कि हाइवे पर ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था,बाइक में सवार ये युवक उसी ब्रेकडाउन ट्रक में अनियंत्रित होकर भीड़ गए है,और ज़ोरदार भिड़ंत हुई है,हादसे के बाद चारों युवक वही लहूलुहान हो गए है।बाद में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाया गया,जिसके बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था,जहाँ प्राथमिक उपचार कर तत्काल शहडोल रेफेर किया गया है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 📍कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा जा रही है। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित है। #शहडोल #shahdol
    1
    📍कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा जा रही है।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित है।
#शहडोल #shahdol
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    16 hrs ago
  • 🚨 *महत्वपूर्ण सूचना ,आरोपी की तलाश* 🚨 दिनांक 24.04.2026 को थाना करणपठार क्षेत्र में अनूपपुर जिले की सरई चौकी के प्रभारी श्री मंगला दुबे जी एवं उनके साथ कर्तव्य पर तैनात प्रधान आरक्षक मरावी जी पर 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा कायरतापूर्ण एवं प्राणघातक हमला किया गया। इस गंभीर हमले में दोनों अधिकारी घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है। *जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी:* * आरोपी जिस मोटरसाइकिल से आए थे, वह पूर्व में *घुनघुटी से तुम्मी रोड पर लगभग एक वर्ष पहले लूटी* गई थी। * आशंका है कि पिछले एक वर्ष से इस वाहन का उपयोग करने वाले ही इस वारदात में शामिल हैं। *पुलिस द्वारा कार्यवाही:* आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। 📢 *जनसहयोग की अपील:* यदि किसी व्यक्ति को इस मोटरसाइकिल या इससे जुड़े व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल अनूपपुर पुलिस को ☎️7049101013 पर सूचित करें। *इनाम की घोषणा:* सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम प्रदान किया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
    3
    🚨 *महत्वपूर्ण सूचना ,आरोपी की तलाश* 🚨
दिनांक 24.04.2026 को थाना करणपठार क्षेत्र में अनूपपुर जिले की सरई चौकी के प्रभारी श्री मंगला दुबे जी एवं उनके साथ कर्तव्य पर तैनात प्रधान आरक्षक मरावी जी पर 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा कायरतापूर्ण एवं प्राणघातक हमला किया गया।
इस गंभीर हमले में दोनों अधिकारी घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है।
*जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी:*
* आरोपी जिस मोटरसाइकिल से आए थे, वह पूर्व में *घुनघुटी से तुम्मी रोड पर लगभग एक वर्ष पहले लूटी* गई थी।
* आशंका है कि पिछले एक वर्ष से इस वाहन का उपयोग करने वाले ही इस वारदात में शामिल हैं।
*पुलिस द्वारा कार्यवाही:*
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
📢 *जनसहयोग की अपील:*
यदि किसी व्यक्ति को इस मोटरसाइकिल या इससे जुड़े व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल अनूपपुर पुलिस को ☎️7049101013 पर सूचित करें।
*इनाम की घोषणा:*
सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम प्रदान किया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Shakchhi🎁 Singh
    1
    Post by Shakchhi🎁 Singh
    user_Shakchhi🎁 Singh
    Shakchhi🎁 Singh
    Amateur theater Kotma, Anuppur•
    14 hrs ago
  • बारात से वापस हो रहे युवक सड़क हादसे का शिकार,आधे दर्जन से अधिक घायल _नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह दो बाइको की आपसी भिड़ंत हुई है,इस घटना में आधे दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है।बताया जाता है कि घायल युवक शुक्रवार की रात बारात करने घुनघुटी से बाजाकुण्ड (नया गांव) आये थे,शनिवार की सुबह ये युवक वापस घुनघुटी जा रहे थे,तभी गांव के करीब बांध के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हुई है,इस घटना में घुनघुटी के चार युवक एवम बाजा कुंड के तीन युवकों के घायल होने की खबर है,इन सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।_
    1
    बारात से वापस हो रहे युवक सड़क हादसे का शिकार,आधे दर्जन से अधिक घायल
_नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह दो बाइको की आपसी भिड़ंत हुई है,इस घटना में आधे दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है।बताया जाता है कि घायल युवक शुक्रवार की रात बारात करने घुनघुटी से बाजाकुण्ड (नया गांव) आये थे,शनिवार की सुबह ये युवक वापस घुनघुटी जा रहे थे,तभी गांव के करीब बांध के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हुई है,इस घटना में घुनघुटी के चार युवक एवम बाजा कुंड के तीन युवकों के घायल होने की खबर है,इन सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।_
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वीडियो अधिकारी के लोगों को शेयर कीजिए ताकि भदौरा शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन बड़ा स्टेशन बने ताकि बड़ी से बड़ी गाड़ी का स्टॉपेज हो जाए
    1
    वीडियो अधिकारी के लोगों को शेयर कीजिए ताकि भदौरा शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन बड़ा स्टेशन बने ताकि बड़ी से बड़ी गाड़ी का स्टॉपेज हो जाए
    user_Ashok kushwaha
    Ashok kushwaha
    Video Creator मझौली, सीधी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by BHIMGE GROUP , KCR KODWAHI
    1
    Post by BHIMGE  GROUP , KCR KODWAHI
    user_BHIMGE  GROUP , KCR KODWAHI
    BHIMGE GROUP , KCR KODWAHI
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.