logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, अब साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ मिलेगा प्रिच्युटी का लाभ लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं देने की घोषणा की है। सरकार के अनुसार, पात्र श्रमिकों को साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही एक साल की सेवा पूरी करने वाले श्रमिकों को प्रिच्युटी (Ex-gratia) का लाभ देने की बात कही गई है। इस फैसले का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है। सरकार का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव होगा। वहीं, एक साल की सेवा पूरी करने पर मिलने वाला लाभ श्रमिकों के लिए आर्थिक सहारा बनेगा। सरकार के इस फैसले को श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

3 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
140ea509-4ec0-4309-b540-5c0b02da0288

योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, अब साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ मिलेगा प्रिच्युटी का लाभ लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं देने की घोषणा की है। सरकार के अनुसार, पात्र श्रमिकों को साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही एक साल की सेवा पूरी करने वाले श्रमिकों को प्रिच्युटी (Ex-gratia) का लाभ देने की बात कही गई है। इस फैसले का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है। सरकार का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव होगा। वहीं, एक साल की सेवा पूरी करने पर मिलने वाला लाभ श्रमिकों के लिए आर्थिक सहारा बनेगा। सरकार के इस फैसले को श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप, किराए के मकान में मिला शव BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष का शव बागपत शहर में उनके किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला फिसलकर गिरने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप, किराए के मकान में मिला शव
BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।
बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष का शव बागपत शहर में उनके किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रथम दृष्टया मामला फिसलकर गिरने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। अगर भारत इस कोशिश में मदद कर सकता है, तो उसे ज़रूर करना चाहिए..." RSS चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर उन्होंने कहा, "... अगर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें इससे निपटना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उनका विरोध क्यों हो रहा है, मुद्दे क्या हैं, और लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।"
    1
    दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे।
दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। अगर भारत इस कोशिश में मदद कर सकता है, तो उसे ज़रूर करना चाहिए..." RSS चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर उन्होंने कहा, "... अगर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें इससे निपटना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उनका विरोध क्यों हो रहा है, मुद्दे क्या हैं, और लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।"
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    43 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी का बुजुर्ग महिलाओं को 60 वर्ष की उम्र के सम्मान में खास तोहफा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रहेगी आधार कार्ड या अन्य उम्र सर्टिफिकेट से। #highlightsシ゚ #NewsUpdate #dsnews #BreakingNews #photos #newsoftheday #न्यूज़फेसबुक #CMYogi #up
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी का बुजुर्ग महिलाओं को 60 वर्ष की उम्र के सम्मान में खास तोहफा 
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।
साथ ही उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रहेगी
आधार कार्ड या अन्य उम्र सर्टिफिकेट से।
#highlightsシ゚ #NewsUpdate #dsnews #BreakingNews #photos #newsoftheday 
#न्यूज़फेसबुक #CMYogi #up
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    1
    खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    user_शुभम मित्तल पत्रकार
    शुभम मित्तल पत्रकार
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम
    1
    प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा, "...दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा, "...दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है, तो आज दिल्ली लक्ष्मी योजना को वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचाने वाले इस दिन पर मैं दिल्ली की बहनों को खुश देखकर बहुत खुश हूं। 1 अगस्त को हमने इस योजना को शुरू किया और सिर्फ 1 महीने के अंदर 9.5 लाख के करीब बहनों ने इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से 2,500 की योजना की पहली ढाई हजार लाभार्थियों को हमने अप्रूवल लेटर भेज दिया है और 1 सितंबर को उनके खातों में अगस्त महीने का पैसा पहुंच जाएगा। ऐसा नहीं है कि किसी तय तारीख को इस योजना का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। यह लगातार चलने वाली योजना है..."
    1
    दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा, "...दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है
दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा, "...दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है, तो आज दिल्ली लक्ष्मी योजना को वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचाने वाले इस दिन पर मैं दिल्ली की बहनों को खुश देखकर बहुत खुश हूं। 1 अगस्त को हमने इस योजना को शुरू किया और सिर्फ 1 महीने के अंदर 9.5 लाख के करीब बहनों ने इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से 2,500 की योजना की पहली ढाई हजार लाभार्थियों को हमने अप्रूवल लेटर भेज दिया है और 1 सितंबर को उनके खातों में अगस्त महीने का पैसा पहुंच जाएगा। ऐसा नहीं है कि किसी तय तारीख को इस योजना का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। यह लगातार चलने वाली योजना है..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में बरसात यूपी मे मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो मे घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया। लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते दिन मे ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे 2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे नाले मे बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ की चपेट मे हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं। झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
    1
    लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे  घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में
बरसात
यूपी मे  मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया  तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो  मे  घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया।
लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज
बारिश के चलते दिन मे  ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे  पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो  में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो  में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे  2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे  नाले मे  बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे  बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई।
मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ  की चपेट मे  हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे  समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं।
झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे  गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    1
    शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.