Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में फिर मर्डर! उस्मानपुर में युवक की हत्या, से इलाके में दहशत का माहौल दिल्ली में फिर मर्डर! उस्मानपुर में युवक की हत्या, से इलाके में दहशत का माहौल 👉 ऐसी ही दिल्ली NCR की ताजा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
VS NEWS 48 Delhi
दिल्ली में फिर मर्डर! उस्मानपुर में युवक की हत्या, से इलाके में दहशत का माहौल दिल्ली में फिर मर्डर! उस्मानपुर में युवक की हत्या, से इलाके में दहशत का माहौल 👉 ऐसी ही दिल्ली NCR की ताजा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
More news from दिल्ली and nearby areas
- गायरी समाज के आराध्य अमरा जी भगत की मूर्ति स्थापना एवं विशाल गंगाजल कलश यात्रा।1
- BREAKING NEWS: नानौता में खूनी खेल, देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट! सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र की 'नाइयों वाली गली' रविवार रात चीखों और दहशत से गूंज उठी। एक सिरफिरे देवर ने अपनी ही सगी भाभी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घंटों तक लाश के पास फावड़ा लेकर पहरा देता रहा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। विस्तृत रिपोर्ट: घटना का विवरण: नानौता निवासी सलमान राव की पत्नी, सना नाज (23 वर्ष), घर में अकेली थी। तभी उसके देवर आमिर ने घर में घुसकर फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सना की मौके पर ही मौत हो गई। लाश को बनाया बंधक: हत्या करने के बाद आरोपी आमिर भागा नहीं, बल्कि खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास ही बैठ गया। जब पड़ोसियों और परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उसने किसी को भी कमरे के अंदर नहीं घुसने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी ने काफी देर तक छकाया। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को हिरासत में लिया। हत्या की संभावित वजह: शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सना ने कुछ महीने पहले ही पड़ोस में रहने वाले सलमान से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस शादी से परिवार के कुछ सदस्य खुश नहीं थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह 'ऑनर किलिंग' का मामला है या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी। पुलिस का बयान: "आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार (फावड़ा) बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।" खौफ का माहौल: इस वारदात के बाद से नानौता इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि एक देवर इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि अपनी भाभी की हत्या कर उसके शव को बंधक बना ले। बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट के लिए।1
- बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है।1
- उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विधायक एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल राय के प्रयासों से “हीट वेव राहत अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य इलाके के मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को तेज गर्मी से राहत पहुंचाना है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर राहत कैंप लगाए गए, जहां लोगों को गर्मी से बचाव के लिए गमछे वितरित किए गए। साथ ही शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस (ORS) घोल भी बांटा गया। इसके अलावा लोगों को लगातार पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक स्थायी जल सेवा केंद्र की भी शुरुआत की गई, ताकि राहगीरों और मजदूर वर्ग को गर्मी के दौरान राहत मिल सके। गोपाल राय ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है, ऐसे में आम लोगों विशेषकर मजदूर वर्ग की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाबरपुर विधानसभा में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद रेखा त्यागी सहित स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम बताया और लोगों से अपील की कि गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर राहत केंद्रों का लाभ उठाएं। बाइट — गोपाल राय, आप पूर्व मंत्री एवं विधायक, बाबरपुर1
- Bhalswa dairy Elake Me Beeti Rat Ek Nablik ki hatya Kr Di gaai1
- अभी अभी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हुआ है दो बाइक पर सवार थे दोनों की मोके पर ही मौत हो गई है1
- 20 मई को देशभर में बंद रह सकते हैं मेडिकल स्टोर, केमिस्ट संगठनों ने किया बंद का ऐलान 20 मई को देश के कई हिस्सों में मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है। केमिस्ट संगठनों ने nationwide बंद का ऐलान किया है, जिसका असर अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह बंद ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और बड़ी कंपनियों द्वारा भारी discount पर medicines बेचने के विरोध में बुलाया गया है। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि इससे लोकल मेडिकल स्टोर के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा नकली और illegal दवाइयों को लेकर भी चिंता जताई गई है। All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) समेत कई राज्य स्तरीय केमिस्ट एसोसिएशन इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर emergency medicines की सुविधा जारी रह सकती है, लेकिन सामान्य मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना अधिक बताई जा रही है।1
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न।1