ऊँचाहार में पोल्ट्री फार्म पर करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली): ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर (मजरे सरायं तुलाराम) गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर लगे फर्राटा पंखे में अचानक करंट प्रवाहित होने से एक अज्ञात व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। बिजली का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पोल्ट्री फार्म संचालक सत्यम सिंह आनन-फानन में झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संचालक सत्यम सिंह के अनुसार, मृतक व्यक्ति कौन था और कहां का रहने वाला था, इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वह पिछले तीन महीनों से कभी-कभार पोल्ट्री फार्म पर भोजन करने आता-जाता रहता था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ऊँचाहार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऊँचाहार में पोल्ट्री फार्म पर करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली): ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर (मजरे सरायं तुलाराम) गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर लगे फर्राटा पंखे में अचानक करंट प्रवाहित होने से एक अज्ञात व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। बिजली का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पोल्ट्री फार्म संचालक सत्यम सिंह आनन-फानन में झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संचालक सत्यम सिंह के अनुसार, मृतक व्यक्ति कौन था और कहां का रहने वाला था, इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वह पिछले तीन महीनों से कभी-कभार पोल्ट्री फार्म पर भोजन करने आता-जाता रहता था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ऊँचाहार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन, भूमि पूजन संपन्न,,,, ऊंचाहार (रायबरेली) क्षेत्र में अध्यात्म और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चडराई टोल प्लाजा के समीप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए देव आह्वान और पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। पूजन के दौरान भू-देवताओं और मां भगवती का ध्यान करते हुए आगामी कथा समारोह के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान पूरा पांडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगोहा प्रधान वा मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल, रज्जन दुबे, शिवपूजन दिवेदी, प्रमोद सिंह (फौजी), हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रांजल पांडेय, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवकरन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, शिवपूजन पांडे एवं अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों ने समस्त रायबरेली व ऊंचाहार क्षेत्रवासियों से भावुक अपील की है कि वे 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें।1
- दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमटी भारत को मिली 213 रनों की बढ़त कोलंबो (SSC मैदान): SSC क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। भारत के विशाल 503 रनों (9 विकेट घोषित/पारी समाप्त) के जवाब में उतरी श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से एस. दिनुषा ने जुझारू खेल दिखाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं पी. सूर्यवंदरा ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका। भारत की ओर से सटीक और धारदार गेंदबाजी देखने को मिली। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और मेजबान टीम को 290 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 213 रनों की भारी-भरकम बढ़त के साथ अब भारतीय टीम मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड: भारत (पहली पारी): 503/9 श्रीलंका (पहली पारी): 290 ऑलआउट (एस दिनुषा – शतक, पी. सूर्यवंदरा – अर्धशतक | प्रसिद्ध कृष्णा – 3 विकेट, वाशिंगटन सुंदर – 3 विकेट)1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- कुएं में गिरी वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला गया शव कौशाम्बी👉👉 सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कुएं के अंदर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा। महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के बेटे हिमांशु पाल ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल (60 वर्ष), निवासी कोटिया गांव के रूप में की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वृद्ध महिला कुएं में किन परिस्थितियों में गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।3
- सर्पदंश का इलाज, संक्रामक बिमारियों से बचाव और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए.... मुन्ना लाल तिवारी बारिश मे गिरे घरों, जलभराव की समस्या एवं घाटमपुर टंकी से जलापूर्ति की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में जनहित के कई मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कौशांबी की संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में जिले भर में भारी बारिश से हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराने, भारी बारिश से गिरे घरों के एवज में गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, घाटमपुर टंकी से ठप्प जलापूर्ति को जल्द चालू कराए जाने, सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, विद्युत खंभों से करंट उतरने पर त्वरित जान माल का बचाव सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण कराने, नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक करने, जलभराव की समस्या से फैल रही संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराए जाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रशासन कौशांबी जनहित के मुद्दों पर समुचित कार्यवाही नहीं कर रहा जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि सभी मुद्दों पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रहास मिश्र, अरविंद दुबे फूलचंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।2
- कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय और बारात घर के संचालन व रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कुछ महीने चलने के बाद वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके चलते वार्डवासियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बारात घर भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने और बंद पड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बनी सुविधाओं का नियमित संचालन और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली : बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।1