बड़वार में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन दारू:- प्रखंड के अंतर्गत इरगा पंचायत के बड़वार स्थित भव्य राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य पुजारी बैजनाथ यादव की देखरेख में भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न की गई। इस पावन अवसर पर बड़वार और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।जन्माष्टमी के अगले दिन, शनिवार को मंदिर परिसर में एक भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं की टोली ने काफी प्रयासों के बाद हवा में 50 फीट की ऊंचाई पर बंधे मटके को सफलतापूर्वक फोड़ दिया। इस दौरान बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर युवा और दर्शक पूरे उत्साह में झूमते नजर आए। दारू प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का यह पहला भव्य आयोजन था, जिसे देखने के लिए बच्चों और महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।इस पूरे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष महावीर यादव, उपाध्यक्ष पिंटू यादव, सचिव विनय यादव, उपसचिव सचिन राम, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव और उपकोषाध्यक्ष मंटू यादव के साथ-साथ इंद्रनाथ यादव, विकास यादव, अप्पू यादव, गुलाब यादव, लखन यादव, अनिल यादव, रवि यादव और राजन यादव, नरेश यादव, अशोक यादव, सहादेव यादव, गुलाब यादव, संतोष यादव, निरंजन यादव, विकाश यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

- cuocycococoococycgcccococttcctcgcgcgckcycycycyyccyclkg जीके1
- रामगढ़ के गोला में XUV गाड़ी में तस्करी के तीन मवेशी बरामद , आक्रोश1
- भाई (सुदिव्य कुमार सोनू) के निधन पर भावुक हुईं दीपिका पांडेय सिंह। बात करते-करते छलके आंसू। 🙏1
- ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस1
- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे राज्य सरकार के सभी दफ्तर रांची: नगर विकास एवं आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार (छह सितंबर) की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर राज्य सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी संकल्प के अनुसार छह और सात सितंबर को राज्य भर में राजकीय शोक मनाया जायेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. सात सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगत मंत्री के सम्मान में सात सितंबर (सोमवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को दफ्तर बंद रखने से संबंधित औपचारिक आदेश निर्गत करने को कहा गया है.1
- मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! Share l मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! ब्लॉक के चक्कर काटने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें शेयर1
- मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंम्भ कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो एवं सभी कॉलेज के प्राचार्यो, व्याख्यातागण ने द्वीप प्रज्जवलित करके एवं केक काट कर किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को स्मरण करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष मनरखन महतो ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक मनोज कुमार महतो ने भी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संस्थान परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, जीवन एवं उनके कर्मयोग के संदेश को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े आदर्शों एवं सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी और पूनम कुमारी, मनरखन महतो बी. एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या श्रुति सुमन, मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डी. के. शर्मा, सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।1
- भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार1
- झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस गिरिडीह। झारखंड के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं खेल मंत्री तथा गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की बेहद दुखद खबर सामने आई है। उन्होंने गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।💐💐🙏🏹🏹 #BigBreaking #SudivyaKumarSonu #Giridih #Jharkhand #BreakingNews2