Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sandeep_says
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन- ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगी,फायर टीम ने आग पर पाया काबू,कदौरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की घटना1
- पंचायत कदौरा बेखबर आखिर किसकी शहर पर हो रही यह लापरवाही जनता में देखा भारी आक्रोश अब देखना है क्या में बस स्टैंड पर आए हुए यात्री व्यास के चलते तड़पते रहेंगे या सुधरेंगे वाटर कूलर व हेड पंप3
- कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे संदलपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, हालांकि कुछ ही देर बाद बारिश थम गई। लेकिन इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जनपद में इन दिनों किसान लाही की फसल काटकर मड़ाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं, वहीं गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।1
- रुरा स्तिथ एक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक यादव ने बताया कि वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।1
- कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी छीलने वाले ‘बसूले’ से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के भरापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व उरसान निवासी रजत कश्यप के साथ हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रजत शराब का बुरी तरह आदी था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। मिथिलेश अपने पति की इस लत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की रात जब रजत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा, तो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से पागल हुए रजत ने पास ही रखे लकड़ी छीलने वाले वसूले को उठा लिया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा हमले के कारण मिथिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी हुई, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वसूला भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई कर रही है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।2
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की केबल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के दौरान ट्रांसफार्मर के पास अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाए दुकानदारों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में पहले स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में कई अवैध कटियां (बिजली कनेक्शन) भी लगी थीं, जो हादसे का एक कारण हो सकती हैं। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में इस ट्रांसफार्मर में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे जानवरों और लोगों के लिए खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास अवैध कब्जों को हटाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।4