बहराइच: 4 रुपये किलो बेची जा रही थीं सरकारी किताबें, 4 गिरफ्तार, 3 कर्मचारी बर्खास्त उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग की हजारों नई किताबें बच्चों के हाथों में पहुँचने के बजाय कबाड़ी की दुकान पर कौड़ियों के भाव बेची जा रही थीं। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में किताबें बरामद की हैं और इस मामले में विभाग के कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 हजार से अधिक किताबें बरामद पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी स्कूलों की नई किताबों को चोरी-छिपे कबाड़ में बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश में पुलिस ने 13,082 किताबें बरामद कीं। जांच में पता चला कि इन किताबों को मात्र 4 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कबाड़ी को बेचा गया था। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गिरफ्तारियां और बर्खास्तगी मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है: गिरफ्तारी: बीएसए कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मिश्रा, कबाड़ी दिलशाद, शुभांकर गुप्त और अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बर्खास्तगी: विभाग ने लापरवाही और संलिप्तता के आरोप में कर्मचारी आशुतोष सिंह, दीपक कुमार और अतुल सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। ब्लॉक ऑफिसर डॉली मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर वीरेश वर्मा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

- लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ में सोमवार सुबह क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। इन दुर्घटनाओं में एक छात्र सहित दो लोगों की जान चली गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पहला हादसा: सोमवार तड़के दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के रमियाबेहड़ के पास बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी एक टाटा वैन को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेलपुरवा निवासी छात्र चंचल (17) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वैन चालक और 15 अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए। प्रशासनिक दौरा: सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्रशासन ने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।2
- *फतेहपुर: BJP विधायक ने फावड़े से खोद डाली 38 लाख की सड़क* ◆ भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने PWD अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा, "भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा" और खोद डाली निर्माणाधीन सड़क जनता के पैसे का केवल और केवल दुरुपयोग किया जा रहा है।1
- Fairing ke Douran Navyubak Bacche ki Mout1
- दर-दर भटक रही महिला, थाने-चौकी में नहीं हुई सुनवाई 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं, दोबारा किया जानलेवा हमला #सीतापुर महोली क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया अंतर्गत ग्राम भेलावा में महिलाओं के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, किंतु न तो थाने में और न ही चौकी स्तर पर उसकी समुचित सुनवाई हो सकी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोबारा घर पर पहुंचकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया तथा महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। परिवारजनों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी। अब देखना यह है कि सीतापुर पुलिस तथा जनपद के पुलिस अधीक्षक इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।1
- दो बसों की आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत, 5 घायल। सभी जिला अस्पताल रेफर। घटनास्थल= पढ़ुआ1
- yah kachra saaf nahin karaya ja raha hai bahut din se yahan per khada hua Hai iski Safai karane wala Koi karmchari nahin a raha hai aapse nivedan hai ki aap is kachhue ko saaf karvayen Gola gokarannath ke antargat gram baharganj main yah kachra pada hua Hai1
- मैगलगंज खीरी मैगलगंज में कथित धर्मांतरण मामला उजागर *कस्बा मैगलगंज में एक अध्यापक को लगभग 250 महिलाओं का कथित धर्मपरिवर्तन कराते हुए मौके पर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि घटना एक बंद परिसर में चल रही थी, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी थी।सूचना पर पहुंची राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना और स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।*1
- ओयल जिला चिकित्सालय में विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों की दुर्दशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक जागरूक नागरिक द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।1