logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Sanjay Kumar yati
Sanjay Kumar yati
गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्री पशुपतिनाथ छोटी पुलिया पर पानी की आवक बढी.. बारिश का दौर जारी.. मंदसौर. जिले बारिश का दौर जारी नदी नाले उफान पर है, मंदसौर मे श्री पशुपतिनाथ पुलिया पर पानी की आवक बढी जिससे आवागमन बंद हुआ...
    1
    श्री पशुपतिनाथ छोटी पुलिया पर पानी की आवक बढी..
बारिश का दौर जारी..
मंदसौर.
जिले बारिश का दौर जारी नदी नाले उफान पर है, मंदसौर मे श्री पशुपतिनाथ पुलिया पर पानी की आवक बढी जिससे आवागमन बंद हुआ...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    1
    भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। 
भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)त्योहारों एवं राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर होटल संचालकों की बैठक* *पुलिस अधीक्षक के निर्देश—हर अतिथि की पहचान, CCTV निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना सुनिश्चित करें*
    1
    *जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)त्योहारों एवं राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर होटल संचालकों की बैठक*

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश—हर अतिथि की पहचान, CCTV निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना सुनिश्चित करें*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुसनेर: फोरलेन: जमीन अधिग्रहण पर 25 अगस्त तक SDM कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति, 3 सितंबर को होगी सुनवाई सुसनेर से गुजर रहे उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज बुधवार शाम साढ़े 4 बजे डग रोड़ स्थित SDM कार्यालय से रीडर गोविंद पाटिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गजट नोटिफिकेशन का प्रकाशन समाचार पत्रों में कर दिया गया है। जिन भू-स्वामियों की जमीन सुसनेर अनुविभागीय सीमा में आ रही है, वे प्रभावित लोग 25 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय में अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एसडीएम कार्यालय में की जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
    1
    सुसनेर: फोरलेन: जमीन अधिग्रहण पर 25 अगस्त तक SDM कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति, 3 सितंबर को होगी सुनवाई
सुसनेर से गुजर रहे उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज बुधवार शाम साढ़े 4 बजे डग रोड़ स्थित SDM कार्यालय से रीडर गोविंद पाटिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि
गजट नोटिफिकेशन का प्रकाशन समाचार पत्रों में कर दिया गया है। जिन भू-स्वामियों की जमीन सुसनेर अनुविभागीय सीमा में आ रही है, वे प्रभावित लोग 25 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय में अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एसडीएम कार्यालय में की जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुसनेर: लोधाखेड़ी में सौतेला भाइयों का कारनामा, धोके से अपने नाम करवा ली पिता की जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित ने एसडीएम कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, लगाई न्याय की गुहार सुसनेर। बुधवार दोपहर साढे 3 बजे डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में ग्राम लोधाखेड़ी के कन्हैयालाल शर्मा ग्रामीणों के साथ पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को एक ज्ञापन सौंपा। कन्हैयालाल का आरोप है कि उनके पिता राजाराम की दो पत्नियां हैं। पिता की जमीन को उनकी दूसरी पत्नी के बेटों ने फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवा कर हड़प लिया है, जिससे वे अपने कानूनी मालिकाना हक से वंचित रह गए हैं।
    1
    सुसनेर: लोधाखेड़ी में सौतेला भाइयों का कारनामा, धोके से अपने नाम करवा ली पिता की जमीन की रजिस्ट्री

पीड़ित ने एसडीएम कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, लगाई न्याय की गुहार
सुसनेर। बुधवार दोपहर साढे 3 बजे डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में ग्राम लोधाखेड़ी के कन्हैयालाल शर्मा ग्रामीणों के साथ पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को एक ज्ञापन सौंपा। कन्हैयालाल का आरोप है कि उनके पिता राजाराम की दो पत्नियां हैं। पिता की जमीन को उनकी दूसरी पत्नी के बेटों ने फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवा कर हड़प लिया है, जिससे वे अपने कानूनी मालिकाना हक से वंचित रह गए हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने जिले के सभी होटल संचलाको के साथ बैठक कर संचलाको, को दिए निर्देश।
    1
    पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने जिले के सभी होटल संचलाको के साथ बैठक कर संचलाको, को दिए निर्देश।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत, चार घायल झालावाड़।कोटा -झालावाड़ मार्ग पर दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दो कारों की आज सुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गई।इस हादसे में कारो में सवार तीन युवक और एक महिला घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, यहां घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। अस्प्ताल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में रविकांत तिवारी (31)पुत्र दिनेश निवासी गुड़गांव, हरियाणा तथा रवीना पत्नी (30)शेषाक निवासी देहरी सोम बिहार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दोनों कारे आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जल्द 108 एंबुलेंस की सहायता से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लाया गया, यहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।अस्प्ताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर हादसे की जानकारी सम्बंधित पुलिस थाने को दी है।
    3
    दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत, चार घायल
झालावाड़।कोटा -झालावाड़  मार्ग पर दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दो कारों की आज सुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गई।इस हादसे में कारो में सवार तीन युवक और एक महिला घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, यहां घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। अस्प्ताल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में रविकांत तिवारी (31)पुत्र दिनेश निवासी गुड़गांव, हरियाणा तथा रवीना पत्नी (30)शेषाक निवासी देहरी सोम बिहार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान दरा टनल से बाहर निकलते समय वन-वे मार्ग पर दोनों कारे आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जल्द 108 एंबुलेंस की सहायता से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लाया गया, यहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।अस्प्ताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर हादसे की जानकारी सम्बंधित पुलिस थाने को दी है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.