logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर के मैन बाजार में कपड़े उधार नहीं दिए ताे दुकान में घुस किया हमला नरेश मालवीय, सुमेरपुर । मैन बाजार क्षेत्र में उधार को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। साईं कॉलोनी निवासी महावीरसिंह पुत्र गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने पुलिस थाना सुमेरपुर में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार महावीरसिंह की ‘निम्बेश्वर क्लॉथ सेंटर’ नाम से दुकान है। 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे परबतसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत पत्नी व माता के साथ कपड़े खरीदने आया। 1640 रुपए का बिल बनने पर उधार लिखने को कहा, दुकानदार द्वारा मना करने पर उसने 1000 रुपए ऑनलाइन भुगतान किया और 640 रुपए बाकी रखते हुए कपड़े लेकर चला गया। शाम 5 बजे परबतसिंह 6-7 साथियों के साथ शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा। वह और उसका एक साथी लोहे की पाइप लेकर दुकान में घुसे और गाली-गलौच करते हुए महावीरसिंह पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, कमर और सीने पर चोटें आईं, जबकि सिर पर भी वार करने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर बाजार की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे। बाद में वह गलियों से जाकर छिप गया। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी मुनीम की बाइक में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
21 hrs ago
0d1e4cfc-de74-4826-a4de-209dcc4f36e2

सुमेरपुर के मैन बाजार में कपड़े उधार नहीं दिए ताे दुकान में घुस किया हमला नरेश मालवीय, सुमेरपुर । मैन बाजार क्षेत्र में उधार को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। साईं कॉलोनी निवासी महावीरसिंह पुत्र गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने पुलिस थाना सुमेरपुर में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार महावीरसिंह की ‘निम्बेश्वर क्लॉथ सेंटर’ नाम से दुकान है। 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे परबतसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत पत्नी व माता के साथ कपड़े खरीदने आया। 1640 रुपए का बिल बनने पर उधार लिखने को कहा, दुकानदार द्वारा मना करने पर उसने 1000 रुपए ऑनलाइन भुगतान किया और 640 रुपए बाकी रखते हुए कपड़े लेकर चला गया। शाम 5 बजे परबतसिंह 6-7 साथियों के साथ शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा। वह और उसका एक साथी लोहे की पाइप लेकर दुकान में घुसे और गाली-गलौच करते हुए महावीरसिंह पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, कमर और सीने पर चोटें आईं, जबकि सिर पर भी वार करने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर बाजार की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे। बाद में वह गलियों से जाकर छिप गया। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी मुनीम की बाइक में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन
    1
    राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः
कर्मचारियों को बाहर निकाला,
कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आमबालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text Add your new*बालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
    1
    आमबालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,*
CDU यूनिट में आग लगने की खबर,
बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास,
रिफाईनरी में मची अफरातफरी,
कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण,
4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम,
इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
Add your new*बालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी *
बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    47 min ago
  • आहोर रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ: प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:- रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:- व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।
    2
    आहोर 
रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ:
प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:-
रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित  सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:-
व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया।
ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:-
राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Praveen singh od
    4
    Post by Praveen singh od
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़।शहर के प्रसिद्ध लाखोटिया तालाब में पिछले तीन दिनों से चल रहा तलाशी अभियान आज सुबह एक दुखद अंत पर समाप्त हुआ। तालाब के तीसरे हिस्से में सिंधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक संजय खुशलानी का शव तैरता हुआ मिला। युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय खुशलानी तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसी बीच, लाखोटिया तालाब के बाहर संजय की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। बाइक मिलने के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से पिछले दो दिनों से तालाब में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह तालाब के तीसरे भाग में युवक का शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने पर मृतक की पहचान संजय खुशलानी के रूप में हुई। ### **पुलिस की कार्रवाई जारी** घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया: शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण **पानी में डूबनाबताया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी। युवक की मौत की खबर मिलते ही सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
    3
    पाली,मनीष राठौड़।शहर के प्रसिद्ध लाखोटिया तालाब में पिछले तीन दिनों से चल रहा तलाशी अभियान आज सुबह एक दुखद अंत पर समाप्त हुआ। तालाब के तीसरे हिस्से में सिंधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक संजय खुशलानी का शव तैरता हुआ मिला। युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय खुशलानी तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसी बीच, लाखोटिया तालाब के बाहर संजय की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई।
बाइक मिलने के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से पिछले दो दिनों से तालाब में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह तालाब के तीसरे भाग में युवक का शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने पर मृतक की पहचान संजय खुशलानी के रूप में हुई।
### **पुलिस की कार्रवाई जारी**
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया:
शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण **पानी में डूबनाबताया जा रहा है।
परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • देश के प्रधानमंत्री का यह अंदाज देश में जमकर हो रहा है वायरल
    1
    देश के प्रधानमंत्री का यह अंदाज देश में जमकर हो रहा है वायरल
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.