logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यायिक अधिकारियो ने दो सैल्टर होम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया विश्ववार्ता न्यूज जालौन न्यायिक अधिकारियो ने जनपद में संचालित दो शेल्टर होम राठ रोड, व वृद्धा आश्रम लहरिया पुरवा कर निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया  सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो उरई उरई जालौन/ माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिनांक 15.09.2026 को न्यायिक अधिकारियों ने जिले में संचालित दो शैल्टर होम राठ रोड में संचालित ‘‘वृद्धाश्रम‘‘ एवं मु० लहरियापुरवा स्थित ‘‘आश्रय-गृह‘‘ का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारीगण को दिये। न्यायिक अधिकारियों ने उक्त दोनों आश्रय स्थलों में रह रहे आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। सबसे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा राठ रोड उरई में स्वैच्छिक संस्था शिवा ग्रामोत्थान सेवा संस्था, एफ-473 गुजैनी रतनलाल नगर, कानपुर नगर के सहयोग से संचालित वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान 122 संवासी उपस्थित मिले। आश्रय गृह के हॉल में प्रवेश करने पर कई वृद्धजन श्रीमद्-भागवत कथा का श्रवण कर रहे थे। उपस्थित पंजिका के अनुसार रात्रिकालीन कर्मचारीगण एवं स्टाफ नर्स श्रीमती अर्चना को छोड़कर सभी कर्मचारीगण उपस्थित मिले। स्टाफ नर्स श्रीमती अर्चना के बारे में पूछे जाने पर प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि स्टाफ नर्स श्रीमती अर्चना जिला अस्पताल में संवासियों के इलाज हेतु गयी हैं। वृद्धाश्रम की संवासियों से पूछा गया कि उन्हे चाय-नाश्ता और सुबह-शाम का भोजन समय से मिल रहा है या नहीं, इस पर संवासियों द्वारा बताया गया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिल रहा हैं। वृद्धाश्रम की मेडिकल डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया गया, जिनसे संवासियों की चिकित्सा/प्राथमिक उपचार हेतु डिस्पेन्सरी में आवश्यक दवाओं के बारे में जानकारी ली गयी। पूछे जाने पर किसी भी संवासी द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद उरई जनपद जालौन के सहयोग से मु० लहरियापुरवा में लखनऊ के एन०जी०ओ० द्वारा संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम) में न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न बिन्दुओं पर जांच-पड़़ताल की। निरीक्षण के समय आश्रय गृह में प्रबन्धक मौजूद नहीं मिली, जिनके बारे में पूछे जाने पर चौकीदार द्वारा बताया गया कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिये अस्पताल गये हुये है। यहां की आश्रित पंजिका में निरीक्षण तिथि में कोई भी आश्रित पंजीकृत नहीं मिला। शेल्टर होम के कमरों का निरीक्षण करने पर खिड़कियां टूटी हुई मिली, जिससे किसी जहरीले कीट के अन्दर प्रवेश करने की आशंका बनी हुयी हैं। शेल्टर होम में अन्दर प्रवेश करने पर बनी हुई नाली भी टूटी हुई मिली जिसके बारे में सम्बन्धित से पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।                               निरीक्षण करने वाली इस अनुश्रवण समिति में अपर जिला जज प्रथम श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक खरे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा शामिल रही तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन स्थान उरई के लिपिक श्री शुभम् शुक्ला उपस्थित रहे। इसके उपरान्त माननीय उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश जालौन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा द्वारा जिले में कलैक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारीगण को दिये। सखी वन स्टाप सेन्टर, उरई में सेन्टर मैनेजर श्रीमती अंजना यादव, मनो-परामर्शदाता श्रीमती रागिनी, स्टाफ नर्स श्रीमती शारदा पाल सहित ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। सचिव, श्रीमती मनाली चन्द्रा ने महिला कल्याण विभाग जनपद जालौन द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न हित धारकों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ अभिमुखीकरण, परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिर्पोटिंग, रेस्क्यू सुविधा दिलाये जाने की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के समय सेन्टर पर कोई भी पीड़िता मौजूद नहीं मिली, जिनकी सुरक्षा एवं उनके पुर्नस्थापन के सम्बन्ध में प्रबन्धक को दिशा-निर्देश दिये गये। जबकि एक पीड़िता को अदालत में पेशी के लिये विवेचक के साथ भेजा जा रहा था। सखी वन स्टाप सेन्टर प्रशासन को सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई कराने, सैनीटाईजेशन और कीटनाशक का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने का निर्देश किया गया।

1 hr ago
user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9cb8c6e7-1bc3-47bb-bf46-bf2ee7aa67a1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    1
    जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!!
जालौन :  जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    1
    27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, गुटखा खाते ही अचानक बेहोश हुए युवक को ले जाया गया अस्पताल, सीएचसी कदौरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित, युवक को अचानक अटैक पड़ने से जताई जा रही मौत की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला।
    4
    ब्रेकिंग जालौन

जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत,
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत,
गुटखा खाते ही अचानक बेहोश हुए युवक को ले जाया गया अस्पताल,
सीएचसी कदौरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित,
युवक को अचानक अटैक पड़ने से जताई जा रही मौत की आशंका,
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा,
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला।
    user_पत्रकार रिंकू राणा
    पत्रकार रिंकू राणा
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    1
    हर्ष, अर्पित और अमन का  SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन 
ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज
जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    2
    जालौन

जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 
जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा,
बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद,
माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया,
माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें,
कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार,
नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार,
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल,
जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन जिले में अनाथ बेटियों की मदद को आगे आए कई हाथ फिर भी कई सवाल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां 6 अनाथ बेटियों की मदद को लेकर कई समाजसेवी, पत्रकार, तथा प्रशासनिक अधिकारी आगे आए हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं लेकिन यहां एक सवाल यह उठता है कि आखिर इससे पहले इस परिवार पर किसी की निगाह क्यों नहीं पहुंची जिम्मेदारी किसकी और लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं
    1
    जालौन जिले में अनाथ बेटियों की मदद को आगे आए कई हाथ 
फिर भी कई सवाल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां 6 अनाथ बेटियों की मदद को लेकर कई समाजसेवी, पत्रकार, तथा प्रशासनिक अधिकारी आगे आए हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं 
लेकिन यहां एक सवाल यह उठता है कि आखिर इससे पहले इस परिवार पर किसी की निगाह क्यों नहीं पहुंची 
जिम्मेदारी किसकी और लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • जालौन के जालौन हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी खास गांव के पास का जालौन के जालौन हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी खास गांव के पास का
    1
    जालौन के जालौन  हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास  के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी  खास गांव के पास का
जालौन के जालौन  हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास  के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी  खास गांव के पास का
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!! जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    1
    गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!!
जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.