logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंगी शक्कर, दाल, बस किराया वृद्धि, सरकारी अस्पतालों के निजीकरण, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट के खिलाफ SUCI(कम्युनिस्ट) का प्रदर्शन *महंगी शक्कर, दाल, बस किराया वृद्धि, सरकारी अस्पतालों के निजीकरण, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट के खिलाफ SUCI(कम्युनिस्ट) का प्रदर्शन* आरोन। मेहनतकश वर्ग की पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) SUCI(C) के आरोन इकाई के द्वारा स्थानीय अंबेडकर पार्क तहसील चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर के एस डी एम कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के कार्यालय सचिव महेंद्र नायक ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार सार्वजनिक उपक्रमों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, रेलवे का लगातार निजीकरण किया जा रहा है जिससे रोजगार के अवसर घट रहें। जिससे भयंकर रूप से बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं दूसरी शक्कर,दाल, रिफाइंड तेल के दाम लगातार बढ़ाये जा रहें, बस किराये में अभूतपूर्व वृद्धि, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट से गम्भीर समस्याओं का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। सरकार विकास और सौंदर्य करण के नाम पर झुग्गीयों बस्तियों को निर्मम ढंग से तोड़ रही है। अमानवीयता की सभी सीमाओं को पारकर लोगों के घर, दुकान, ठेले, रेहडी पटरी को तोड़ा जा रहा है लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को लिए सड़कों पर रहने पर मजबूर हैं। यह सब चंद उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को मुनाफा देने के लिए सत्ताधारी बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है। पूंजीवादी शासन व्यवस्था को सिर्फ चुनाव से नियंत्रित करना संभव नहीं है क्योंकि विपक्षी सत्तारूढ़ पार्टियां भी इसी व्यवस्था का एक अंग और पूंजीपतियों की भरोसेमंद सेवादार हैं और जब वे सत्ता में थी तब उनकी भी यही विनाशकारी पूंजीपति परस्त नीतियों का अनुसरण कर रही थीं। इसके खिलाफ व्यापक रूप से जनता की विभिन्न मुद्दों को लेकर जमीनी स्तर से जनकमेटी बनाकर जनांदोलन का आह्वान करना एकमात्र रास्ता है। प्रदर्शन को राजमल एवं नीलेश बैरागी ने सम्वोधित किया।संचालन हजरत ने किया। एसयूसीआई पार्टी ने आगामी 8 अक्टूबर को जनजीवन की समस्याओं को लेकर राजधानी भोपाल में जनांदोलन का आह्वान किया है।

17 hrs ago
user_पत्रकार राजा हतम वेग
पत्रकार राजा हतम वेग
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
fd0c5fb7-48ae-4c7d-b730-11e782101c97

महंगी शक्कर, दाल, बस किराया वृद्धि, सरकारी अस्पतालों के निजीकरण, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट के खिलाफ SUCI(कम्युनिस्ट) का प्रदर्शन *महंगी शक्कर, दाल, बस किराया वृद्धि, सरकारी अस्पतालों के निजीकरण, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट के खिलाफ SUCI(कम्युनिस्ट) का प्रदर्शन* आरोन। मेहनतकश वर्ग की पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) SUCI(C) के आरोन इकाई के द्वारा स्थानीय अंबेडकर पार्क तहसील चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर के एस डी एम कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के कार्यालय सचिव महेंद्र नायक ने प्रदर्शन को संबोधित

f4da8709-fb1c-49ed-ad77-64583a787773

करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार सार्वजनिक उपक्रमों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, रेलवे का लगातार निजीकरण किया जा रहा है जिससे रोजगार के अवसर घट रहें। जिससे भयंकर रूप से बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं दूसरी शक्कर,दाल, रिफाइंड तेल के दाम लगातार बढ़ाये जा रहें, बस किराये में अभूतपूर्व वृद्धि, पेट्रोल में ऐथेनॉल मिलावट से गम्भीर समस्याओं का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। सरकार विकास और सौंदर्य करण के नाम पर झुग्गीयों बस्तियों को निर्मम

e408e74d-00b2-45f4-83e8-817d283d41cb

ढंग से तोड़ रही है। अमानवीयता की सभी सीमाओं को पारकर लोगों के घर, दुकान, ठेले, रेहडी पटरी को तोड़ा जा रहा है लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को लिए सड़कों पर रहने पर मजबूर हैं। यह सब चंद उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को मुनाफा देने के लिए सत्ताधारी बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है। पूंजीवादी शासन व्यवस्था को सिर्फ चुनाव से नियंत्रित करना संभव नहीं है क्योंकि विपक्षी सत्तारूढ़ पार्टियां भी इसी व्यवस्था का एक अंग और पूंजीपतियों की भरोसेमंद

a3245b35-0312-4f99-951d-ae3420ba41db

सेवादार हैं और जब वे सत्ता में थी तब उनकी भी यही विनाशकारी पूंजीपति परस्त नीतियों का अनुसरण कर रही थीं। इसके खिलाफ व्यापक रूप से जनता की विभिन्न मुद्दों को लेकर जमीनी स्तर से जनकमेटी बनाकर जनांदोलन का आह्वान करना एकमात्र रास्ता है। प्रदर्शन को राजमल एवं नीलेश बैरागी ने सम्वोधित किया।संचालन हजरत ने किया। एसयूसीआई पार्टी ने आगामी 8 अक्टूबर को जनजीवन की समस्याओं को लेकर राजधानी भोपाल में जनांदोलन का आह्वान किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    1
    राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हम भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें ताकि मैं पब्लिक के बीच में जाकर वीडियो बना सकूं
    1
    हम भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें ताकि मैं पब्लिक के बीच में जाकर वीडियो बना सकूं
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Badarwas, Shivpuri•
    10 hrs ago
  • जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
    1
    जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण
जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण
आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Available for Sale Brand : Apple Model : iphone11 City / Locality : binaganj chachoda Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Old Device Age : 1 Year Network Connectivity : 4G VoLTE chachoda binaganj
    2
    Available for Sale
Brand : Apple
Model : iphone11
City / Locality : binaganj chachoda
Device Category : Smartphone
Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB
Body Condition : Old
Device Age : 1 Year
Network Connectivity : 4G VoLTE
chachoda binaganj
    user_Hemant meena
    Hemant meena
    चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला। *प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा* बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया। *द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन* राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    4
    भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन

भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन
छीपाबड़ौद / बारां
भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया।
तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला।
*प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा*  
बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया।
*द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन*  
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा '''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। *****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। ******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। *****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    1
    तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा 
'''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद
कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। 
*****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** 
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। 
******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** 
पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
*****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** 
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। 
*****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** 
कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    22 min ago
  • 18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच


समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार  में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर  कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सफाईकर्मी लगा रहा था मरीजों को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सिंगरौली। जिले के निवास टाउन स्थित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के दौरान मरीजों का उपचार निचले स्तर के कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की पुष्टि होती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा सकता है। इंजेक्शन लगाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आने का दावा किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज का शुगर चेक करने और चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने के वीडियो सामने आने की बात कही गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पतालों में जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CMHO ने लिया संज्ञान, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस मामला सामने आने के बाद सिंगरौली CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति या जिम्मेदारी किस परिस्थिति में मिली और उस समय प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था। विभागीय जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सफाईकर्मी लगा रहा था मरीजों को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
सिंगरौली। जिले के निवास टाउन स्थित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के दौरान मरीजों का उपचार निचले स्तर के कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की पुष्टि होती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा सकता है।
इंजेक्शन लगाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आने का दावा किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज का शुगर चेक करने और चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने के वीडियो सामने आने की बात कही गई थी।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पतालों में जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CMHO ने लिया संज्ञान, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस
मामला सामने आने के बाद सिंगरौली CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति या जिम्मेदारी किस परिस्थिति में मिली और उस समय प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था। विभागीय जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.