#आग# मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान मे लगी आग,हजारों रुपये का सामान जलकर हुआ नष्ट मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर मे गुरुवार की देर शाम बंद मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान मे लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद को बुझाया। गुरुवार शाम करीब 8 बजे कस्बा त्रिलोकपुर निवासी सरविंद गोस्वामी अपनी मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई दुकान से निकलती लपटो को देख ग्रामीण सहम गये सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक सरविंद गोस्वामी ने दुकान खोली तो पूरी दुकान आग का गोला बनी थी ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी आग काबू न पाने पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया गया और फिर स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। तब तक दुकान मे रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
#आग# मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान मे लगी आग,हजारों रुपये का सामान जलकर हुआ नष्ट मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर मे गुरुवार की देर शाम बंद मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान मे लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद को बुझाया। गुरुवार शाम करीब 8 बजे कस्बा त्रिलोकपुर निवासी सरविंद गोस्वामी अपनी मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई दुकान से निकलती लपटो को देख ग्रामीण सहम गये सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक सरविंद गोस्वामी ने दुकान खोली तो पूरी दुकान आग का गोला बनी थी ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी आग काबू न पाने पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया गया और फिर स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। तब तक दुकान मे रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
- बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खौफनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दाता साईं आश्रम सद्दीपुर से छुलहा रोड पर सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके की आवाज दूर तक गूंजी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक सद्दीपुर से त्रिलोकपुर की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और पलक झपकते ही बाइक खंभे से जा टकराई। टक्कर के साथ ऐसा लगा मानो कोई विस्फोट हो गया हो। हादसे के बाद सड़क पर बाइक के परखच्चे बिखर गए और दोनों युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहा आदर्श वर्मा (पुत्र राजू वर्मा), निवासी इमलिया थाना फतेहपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पीछे बैठा राज वर्मा (पुत्र राकेश वर्मा) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दोनों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर सन्नाटा और चीख-पुकार का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक आदर्श वर्मा की हालत बेहद गंभीर है और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की खतरनाक हकीकत को सामने ला दिया है। कुछ सेकंड की रफ्तार ने दो जिंदगियों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया और पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सड़क पर रफ्तार का नशा एक बार फिर खून में तब्दील हुआ—और पीछे छोड़ गया चीखें, सन्नाटा और जिंदगी की जंग।2
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के बसरा गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- *Iska Ticket Confirm hote–hote Rah Gaya !!* 📍Aligarh, Uttar Pradesh1
- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग व नारी सुरक्षा अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 .0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान /साइबर जागरूकता /यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व मंडी चौकी इंचार्ज शशांक पांडे मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी आरक्षी आनंद, कमलेश कुमार के द्वारा पल्हरी थाना को0 नगर बाराबंकी में एंटी रोमियो चेकिंग एवं नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट साइबर क्राइम संबंधी अपराधो के बारे में जानकारी दी गई1
- इंदौर में हनुमान मंदिर के सामने की गई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस जैसे ही खुली... तभी अचानक एक युवक चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। देखने वालों की सांसें थम गईं... चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई... लोग चिल्लाने लगे कुछ सेकंड के लिए पूरा प्लेटफार्म खामोश हो गया... हर किसी की नजर पटरी पर थी... 8 hours ago1
- लखनऊ से बड़ी खबर 🚨 *थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के मुंशी पुलिया इलाके में चल रहा खतरनाक काम* *बताया जा रहा है कि बेसमेंट की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढोई जा रही है, जबकि आसपास घनी मार्केट मौजूद है* । ⚠️ इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ⚠️ दुकानदारों और राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। 👉 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने और कार्य रुकवाने की मांग की है। 📢 प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई करें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है ⚠️ ऐसे में बड़ा सवाल—आखिर इतनी बड़ी गतिविधि बिना जानकारी के कैसे चल रही है? *अगर अवैध है तो अवैध खनन में लिप्त वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, पोकलेन मशीन) को तत्काल सीज करने के निर्देश है अधिकारियों द्वारा* *समीर नक़वी*1
- दिनांक: 10/04/2026 स्थान: लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए आज एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता यादव जी के अथक प्रयासों से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख रूप से उषा मौर्य, रेणुका वर्मा, राम लोटन एवं अंजू रावत सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रोहित अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की नीतियां सदैव किसानों और व्यापारियों के हित में रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज के बदलते आर्थिक परिवेश में छोटे और मध्यम व्यापारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल उनकी आवाज बनकर खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा, सरल कर व्यवस्था, और व्यापार को सुगम बनाने के लिए सदैव संघर्षरत रही है तथा भविष्य में भी व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।1