logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना कानपुर नगर। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से: गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

2 hrs ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना कानपुर नगर। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के

साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने

edc57267-8f40-48f9-9ee8-a2ee6a06c85d

ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से: गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    1
    औरैया  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि  त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम  में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी  ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *औरैया 07 अप्रैल 2026/* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    1
    *औरैया 07 अप्रैल 2026/* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि  त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम  में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी  ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया। जनपद के अजीतमल क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर आर्यनगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन पर उनके घर के सामने वर्षों पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया है जिससे न केवल उन्हें बल्कि आसपास के दर्जनों परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुनील कुमार दुबे का मकान सब्जी बाजार के पास स्थित है और उनके घर के सामने से एक रास्ता निकलता है जिसका उपयोग करीब 60 वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। यह मार्ग पुराने मुगल रोड से भी जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों की आवाजाही सुगम रहती है। सुनील का कहना है कि नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल द्वारा सब्जी बाजार परिसर में नया निर्माण करते हुए उनके घर के सामने दीवार खड़ी कर टीनशेड लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। जिससे यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार का परिसर चारों ओर से खुला है, लेकिन केवल उनके घर के सामने ही दीवार बनाकर रास्ता बंद करने की योजना बनाई जा रही है, जो कि पक्षपातपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। इस मुद्दे को लेकर वे कई बार नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का विरोध किया है और उपजिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र सौंपा है। लोगों का कहना है कि यदि रास्ता बंद किया गया तो करीब 50 परिवारों को आवागमन में कठिनाई होगी। सुनील कुमार दुबे ने प्रशासन से मांग की है कि या तो इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए या फिर बाजार परिसर को चारों ओर से समान रूप से विकसित किया जाए। उन्होंने मोहल्ले के सभासद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि व्यक्तिगत मनमुटाव के चलते वह उनके दरवाजे को बंद करना चाह रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    औरैया। जनपद के अजीतमल क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर आर्यनगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन पर उनके घर के सामने वर्षों पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया है जिससे न केवल उन्हें बल्कि आसपास के दर्जनों परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सुनील कुमार दुबे का मकान सब्जी बाजार के पास स्थित है और उनके घर के सामने से एक रास्ता निकलता है जिसका उपयोग करीब 60 वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। यह मार्ग पुराने मुगल रोड से भी जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों की आवाजाही सुगम रहती है। सुनील का कहना है कि नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल द्वारा सब्जी बाजार परिसर में नया निर्माण करते हुए उनके घर के सामने दीवार खड़ी कर टीनशेड लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। जिससे यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार का परिसर चारों ओर से खुला है, लेकिन केवल उनके घर के सामने ही दीवार बनाकर रास्ता बंद करने की योजना बनाई जा रही है, जो कि पक्षपातपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। इस मुद्दे को लेकर वे कई बार नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का विरोध किया है और उपजिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र सौंपा है। लोगों का कहना है कि यदि रास्ता बंद किया गया तो करीब 50 परिवारों को आवागमन में कठिनाई होगी। सुनील कुमार दुबे ने प्रशासन से मांग की है कि या तो इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए या फिर बाजार परिसर को चारों ओर से समान रूप से विकसित किया जाए। उन्होंने मोहल्ले के सभासद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि व्यक्तिगत मनमुटाव के चलते वह उनके दरवाजे को बंद करना चाह रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पिता के साथ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र के कस्बा उमरैन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा उमरैन के दुर्गा मंदिर के पास मारवाड़ी कुकरकाट निवासी धर्मपाल अपने करीब ढाई वर्षीय पुत्र ओमचरण के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मासूम ओमचरण की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पिता के साथ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र के कस्बा उमरैन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा उमरैन के दुर्गा मंदिर के पास मारवाड़ी कुकरकाट निवासी धर्मपाल अपने करीब ढाई वर्षीय पुत्र ओमचरण के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मासूम ओमचरण की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया । सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम को बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दबंगों ने तीन लोगों को बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया, जबकि अन्य कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    3
    औरैया । सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम को बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दबंगों ने तीन लोगों को बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया, जबकि अन्य कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रामनगर डेरा में बुधवार को करीब 3 बजे आयोजित बंजारा समाज के महासम्मेलन में समाज के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए राजनीतिक दलों और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने साफ कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में वही दल समर्थन पाएगा जो समाज के हित में जमीनी स्तर पर काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनाम सिंह ने कहा कि बंजारा समाज को अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में समाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सभा को प्रभावित करने के लिए बसों की व्यवस्था में बाधा डाली गई। वहीं, मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य महंत बाबू सिंह महाराज ने कहा कि अब समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने आगामी चुनावों में बंजारा समाज की निर्णायक भूमिका के संकेत दिए।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रामनगर डेरा में बुधवार को करीब 3 बजे आयोजित बंजारा समाज के महासम्मेलन में समाज के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए राजनीतिक दलों और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने साफ कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में वही दल समर्थन पाएगा जो समाज के हित में जमीनी स्तर पर काम करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनाम सिंह ने कहा कि बंजारा समाज को अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में समाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सभा को प्रभावित करने के लिए बसों की व्यवस्था में बाधा डाली गई। वहीं, मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।
महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य महंत बाबू सिंह महाराज ने कहा कि अब समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने आगामी चुनावों में बंजारा समाज की निर्णायक भूमिका के संकेत दिए।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज पर किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक कदम।किसानों से जुड़ी समस्या सबसे पहले सबसे तेज बातचीत औरैया से संवाददाता की।
    1
    प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज पर किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक कदम।किसानों से जुड़ी समस्या सबसे पहले सबसे तेज बातचीत औरैया से संवाददाता की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी फफूंद तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी साधन से तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    औरैया। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी फफूंद तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी साधन से तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई मरम्मत से लगा लंबा जाम, एक्सप्रेस रुकी औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की मरम्मत के चलते करीब सवा घंटे तक फाटक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर के समय टॉवर वैगन के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तेज गर्मी के बीच जाम में फंसे वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग पसीने से तरबतर होकर निकलने का इंतजार करते रहे। मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब सवा घंटे बाद जब फाटक खोला गया तो वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकलने लगे, लेकिन इस दौरान कई वाहन चालक आपस में उलझ पड़े, जिससे स्थिति और अव्यवस्थित हो गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और आरपीएफ टीम ने कड़ी मशक्कत कर हालात को संभाला और यातायात को सुचारु कराया। इसी बीच कानपुर से इटावा की ओर जा रही झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को फाटक बंद न होने के कारण आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। बाद में तत्काल फाटक बंद कर लगभग दस मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि यह कार्य पूर्व निर्धारित मरम्मत के तहत किया गया था, जिसके चलते फाटक बंद करना आवश्यक था।
    1
    रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई मरम्मत से लगा लंबा जाम, एक्सप्रेस रुकी औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की मरम्मत के चलते करीब सवा घंटे तक फाटक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर के समय टॉवर वैगन के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तेज गर्मी के बीच जाम में फंसे वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग पसीने से तरबतर होकर निकलने का इंतजार करते रहे।
मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब सवा घंटे बाद जब फाटक खोला गया तो वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकलने लगे, लेकिन इस दौरान कई वाहन चालक आपस में उलझ पड़े, जिससे स्थिति और अव्यवस्थित हो गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और आरपीएफ टीम ने कड़ी मशक्कत कर हालात को संभाला और यातायात को सुचारु कराया।
इसी बीच कानपुर से इटावा की ओर जा रही झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को फाटक बंद न होने के कारण आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। बाद में तत्काल फाटक बंद कर लगभग दस मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि यह कार्य पूर्व निर्धारित मरम्मत के तहत किया गया था, जिसके चलते फाटक बंद करना आवश्यक था।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.