Shuru
Apke Nagar Ki App…
उन्नाव में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा बवाल! सुबह के 7 बजे ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए। खराब पानी, खाने की गुणवत्ता, शिक्षकों की कमी और पढ़ाई व्यवस्था से नाराज बच्चों ने मोहान तिराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ा तो सीडीओ, एडीएम, एसडीएम हसनगंज और सीओ समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब सवाल सीधा है— बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए या अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरने की मजबूरी? योगी सरकार के दावों के बीच सैकड़ों बच्चे सड़क पर क्यों? क्या कार्रवाई सिर्फ मौके तक रहेगी, या स्कूल की बदहाल व्यवस्था भी बदलेगी? क्योंकि साहब… बच्चों का भविष्य भाषणों से
Ajeet Kumar Verma
उन्नाव में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा बवाल! सुबह के 7 बजे ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए। खराब पानी, खाने की गुणवत्ता, शिक्षकों की कमी और पढ़ाई व्यवस्था से नाराज बच्चों ने मोहान तिराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ा तो सीडीओ, एडीएम, एसडीएम हसनगंज और सीओ समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब सवाल सीधा है— बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए या अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरने की मजबूरी? योगी सरकार के दावों के बीच सैकड़ों बच्चे सड़क पर क्यों? क्या कार्रवाई सिर्फ मौके तक रहेगी, या स्कूल की बदहाल व्यवस्था भी बदलेगी? क्योंकि साहब… बच्चों का भविष्य भाषणों से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की बेनाझाबर चौकी में खाकी की जान खतरे में और जिम्मेदार अधिकारी मानो कुंभकरण की नींद में।* *कुंभकरण की नींद में विभाग के बड़े साहब! खबर से भी नहीं जागे, अब जर्जर चौकी की दीवार गिरी, बड़े हादसे का इंतजार? जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद *डिजिटल भारत से फिसलता कानपुर पुलिस विभाग* *स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की बेनाझाबर चौकी में खाकी की जान खतरे में और जिम्मेदार अधिकारी मानो कुंभकरण की नींद में।* *करीब 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में चौकी प्रभारी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी जर्जर छत के नीचे रोजाना ड्यूटी करने को मजबूर हैं। कुछ दिनों पहले भी चौकी की बदहाल और खतरनाक हालत को खबर के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं।* *बारिश से बचाव के लिए छत पर पॉलीथीन डालकर काम चलाया जा रहा है, जबकि भवन लगातार खतरे की साये में बना हुआ है।चौकी के ठीक पीछे की दीवार भरभराकर गिरने से पुलिस विभाग की अनदेखी की पोल खुल गई है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।* *जनता के अनुसार आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे,दीवार गिरने के बाद या किसी पुलिसकर्मी के मलबे में दबने के बाद? जिस खाकी पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।* *आज वही खाकी अपनी सुरक्षा के लिए विभागीय कार्यवाही के लिए इंतजार कर रही है। दीवार गिरने से खतरे की घंटी तो बज गई, फिर भी जिम्मेदार नहीं जागे मतलब साफ़ है कि इसे महज अनदेखी नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे का इंतजार ही कहा जाएगा।*1
- 'पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने कर दी कुटाई' यूपी, मेरठ में एक पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर महिला की कुटाई कर दी. लिटा लिटाकर पीटा. घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला. मौका पाकर पति रफूचक्कर हो गया. किसी तरह बामुश्किल राहगीरों ने दोनों को अलग किया. वीडियो वायरल हो रहा है.1
- कमिश्नर रघुवीर ने बढ़ाई सुरक्षा बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 19 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त महोदय ने गंगा किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। रिवर बैंक और लो-लाइन इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। घाटों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त महेश कुमार समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की नजर गंगा किनारे के संवेदनशील इलाकों पर बनी हुई है।1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया NHAI कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हाइड्रा क्रेन के द्वारा हाईवे के किनारे लगे बिना प्रकाश के खम्भों की लाइटों में सुधार किया गया नमस्कार आप देख रहे है भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 19 अगस्त दिन बुधवार समय लगभग दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव नेशनल हाईवे फ्लाई ओवर पर रोड के किनारे जो खंबे लगे हुए हैं जिन खम्भों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है उन खम्भों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेशनल हाईवे फ्लाईओवर ओवर पर हाइड्रा क्रेन के द्वारा खम्भों में प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है कानपुर से पत्रकार भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- स्कूल में तिरंगा नहीं, BJP का झंडा फहराने का दावा! वायरल वीडियो ने मीडिया पर खड़े किए सवाल स्कूल में तिरंगा नहीं, BJP का झंडा फहराने का दावा! वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ को लेकर सोनिया गांधी के कथित इशारे पर मीडिया में तेज बहस के बीच अब एक वायरल वीडियो ने सरकारी संस्थानों में राजनीतिक झंडों के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति मीडिया के सामने दावा करता दिखाई दे रहा है कि भाजपा मंत्री के दफ्तर/परिसर में तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया गया। वीडियो के दृश्य में भी तिरंगे के साथ भगवा रंग के झंडे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठाया जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मीडिया में लगातार बहस होती है, लेकिन अगर किसी सरकारी परिसर या शिक्षण संस्थान में राजनीतिक दल का झंडा लगाए जाने का दावा सामने आता है, तो उस पर उतनी ही गंभीरता से सवाल क्यों नहीं उठाए जाते? आलोचकों का कहना है कि तिरंगा पूरे देश की पहचान और सम्मान का प्रतीक है, जबकि राजनीतिक दलों के झंडे किसी विशेष संगठन या पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में सरकारी संस्थानों में राजनीतिक झंडे के इस्तेमाल की शिकायत सामने आने पर संबंधित प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। वायरल वीडियो में मौजूद व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाता है। उसका आरोप है कि एक तरफ राजनीतिक मुद्दों को लेकर देशभर में बहस कराई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कथित तौर पर सरकारी परिसरों में भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो में किए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस सामग्री के आधार पर नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान की आधिकारिक पहचान भी स्पष्ट नहीं है। इसलिए संबंधित विभाग, प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों का पक्ष सामने आना जरूरी है। अब बड़ा सवाल यही है—अगर वायरल वीडियो में किया गया दावा सही है तो सरकारी परिसर में राजनीतिक झंडा किसकी अनुमति से लगाया गया? और अगर दावा गलत है तो प्रशासन सामने आकर इसकी सच्चाई जनता को क्यों नहीं बताता? ‘वंदे मातरम’ पर मीडिया की बहस अपनी जगह है, लेकिन जनता से जुड़े सवाल यह भी हैं कि स्कूलों और सरकारी संस्थानों में तिरंगे का सम्मान सुनिश्चित हो और राजनीतिक गतिविधियों से उनकी निष्पक्षता बनी रहे। यही सवाल मीडिया और सरकार—दोनों से पूछे जाने चाहिए।1
- कानपुर में DPS स्कूल के पास नाले में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर चौकी इलाके में DPS स्कूल के पास नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि DPS स्कूल के पास नाले में लोगों ने शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की टीम मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव नाले में कैसे पहुंचा और मृतक की मौत हादसे में हुई, किसी अन्य वजह से हुई या मामला कुछ और है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।1
- कानपुर कि आवाज़ गांजा बिक्री के आरोप, वायरल तस्वीरों के बाद पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल यूपी, लखनऊ: जानकीपुरम में वीरू ऊर्फ सार्थक शुक्ला द्वारा कथित गांजा बिक्री के आरोप, वायरल तस्वीरों के बाद पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल जानकीपुरम थाना क्षेत्र के शुक्ला चौराहा पुलिस चौकी इलाके में कथित अवैध गांजा बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कथित रूप से कारोबार से जुड़े लोगों की तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सार्थक शुक्ला उर्फ वीरू समेत कुछ लोगों के नाम कथित गांजा बिक्री से जोड़े जा रहे हैं। इन स्थानों पर बिक्री के आरोप स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर तीन स्थानों का उल्लेख किया जा रहा है— छठे मिल रेलवे क्रॉसिंग के पास कमल नगर स्थित एक खंडहर मकान कोटवा पुलिया स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास कैंटीन वायरल तस्वीरों के बाद कार्रवाई पर सवाल स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कथित कारोबार से जुड़े लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुईं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़ी पुलिस कार्रवाई की सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आने से लोगों के बीच चर्चा तेज है। पुलिस पर ‘सुविधा शुल्क’ के आरोप मामले को गंभीर बनाते हुए कुछ स्थानीय सूत्रों ने पुलिस को कथित रूप से ‘सुविधा शुल्क’ दिए जाने के आरोप भी लगाए हैं। जानकीपुरम क्षेत्र में शुक्ला चौराहा चौकी इंचार्ज और अन्य तैनात दरोगा रवि और हेड कांस्टेबल शिवम समेत कुछ पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच से साफ हो सकती है तस्वीर सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में वास्तव में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है तो संबंधित थाना और चौकी स्तर पर इसकी जांच एवं कार्रवाई क्यों नहीं हुई। क्या पुलिस वायरल तस्वीरों और स्थानीय शिकायतों की जांच करेगी? क्या कथित गांजा बिक्री के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो क्या उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी1
- कानपुर में रिश्तों की शर्मनाक तस्वीर: बुजुर्ग दंपति और 19 वर्षीय बेटी पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला उत्तर प्रदेश के कानपुर के विजय नगर इलाके से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में तीनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- *लखनऊ: घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक फैसला...* *पति-पत्नी के बीच के विवाद में तीन की गई जान...* राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने दर्दनाक रास्ता अपना लिया.. पति मानव वाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाकर 2 गोली मारी और फिर स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली.. मृतक दिव्या मिश्रा भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और उनके पति मृतक मानव वाजपई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था.. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर पति मानव पहले ICICI बैंक अकेला ही पहुंचा था, उसने पत्नी दिव्या मिश्रा से कुछ बात करने की कोशिश की, फिर पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया। जिसके बाद महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर पति ने पत्नी को 2 गोलियां मार दीं और ऑटो में बैठकर वहां से चला गया.. थोड़ी देर बाद पति मानव वाजपई सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली.. मौके पर थाना गोमतीनगर पुलिस के साथ डीसीपी, एडीसीपी मौजूद...1