बच्चे पर एक खूंखार गाय ने अचानक हमला कर दिया.सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर बेफिक्र होकर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर एक खूंखार गाय ने अचानक हमला कर दिया. इस खौफनाक हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गायों के एक आवारा झुंड ने एक मासूम बच्चा बदकिस्मती से गाय की चपेट में आ गया. बेकाबू गाय ने मासूम को अपने खतरनाक सींगों से उठाकर पहले दीवार से दे मारा और फिर जमीन पर पटककर दबा दिया. बच्चा अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह तड़पता रहा, लेकिन हमलावर गाय उसे लगातार कुचलती रही. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े. लोगों ने डंडे और पत्थर मारकर गाय को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी वहां बाकी गोवंश का झुंड भी इकट्ठा हो गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर किसी तरह गायों को भगाया और बच्चे को उसके चंगुल से बाहर निकाला. गाय के इस जानलेवा हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत है. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है, फिर भी तुरंत एक्शन लेते हुए कैटल कैचिंग टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और हमलावर गाय को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.

- लम्भुआ सखौली कला के बदहाल कमल सरोवर मामले में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय, मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने दोबारा किया स्थलीय निरीक्षण *डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह ने टीम के साथ कमल सरोवर का बारीकी से किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति का लिया जायजा*। *खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, एपीओ मनरेगा नवीन मिश्रा, जे ई आर एस मनीष पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल और रोजगार सेवक अनीत भी रहे मौजूद, मौके पर सभी पहलुओं की हुई समीक्षा*। *एक दिन पहले भी डी सी एनआरएलएम के के डी गोस्वामी एवं बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने किया था निरीक्षण, लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ी कार्रवाई की उम्मीद*। *निरीक्षण के दौरान कमल सरोवर की बदहाल स्थिति, रखरखाव और अन्य कमियों का किया गया परीक्षण, आवश्यक सुधार के लिए बिंदुवार चर्चा हुई*। *डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कमियों को दूर कर सरोवर को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश*।1
- रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार चलने का वीडियो आया सामने* *लखनऊ ब्रेकिंग* *रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार चलने का वीडियो आया सामने* *थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित नीलगिरी पेट्रोल पंप के पास संचालित एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर अवैध हुक्का बार का वीडियो सामने आया है।* *वीडियो में युवक-युवतियां, जिनमें कुछ नाबालिग होने का भी दावा किया जा रहा है, हुक्का पीते दिखाई दे रहे हैं* *जानकारी के अनुसार यह रेस्टोरेंट हाल ही में शुरू हुआ है और इसकी आड़ में हुक्का बार संचालित किए जाने का आरोप है।* *गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने हाल ही में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।* *नक़वी*👆🏻1
- *PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी:* हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं; नोएडा में दर्ज हुई थी FIR विरोध प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र प्रदर्शन (NEET परीक्षा विवाद / पेपर लीक को लेकर) के दौरान लड़की ने कैमरे के सामने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.नोएडा में दर्ज हुई थी FIR: इस आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद की एक महिला वकील की शिकायत पर नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया.पीएम मोदी का बड़प्पन: मामले के तूल पकड़ने पर पीएम मोदी ने देर रात सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, "मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं। बचपन में गलतियां होती हैं, मैं उनके आक्रोश को समझता हूं। गुमराह को सही राह दिखाना कठिन है, लेकिन मैं यह काम करूंगा।"लड़की ने क्या कहा?: प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद नाबालिग लड़की ने वीडियो जारी कर रोते हुए कहा, "मैं अभी मात्र 15 साल की हूं। जंतर-मंतर पर कुछ लोगों के उकसावे और बहकावे में आकर मैंने वो गंदी बातें बोली थीं। मैंने जो किया वो माफी के लायक नहीं है, लेकिन मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है।" ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- सबसे अधिक हमें कपिल सिब्बल ने लूटा है। 😭 कपिल सिब्बल राम मंदिर की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल Article 370 की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल CAA/NRC की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल शरजील इमाम और उमर खालिद का case हार गया। करोड़ों रूपए लूट लिये। 😂 सबसे अधिक हमें कपिल सिब्बल ने लूटा है। 😭 कपिल सिब्बल राम मंदिर की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल Article 370 की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल CAA/NRC की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल शरजील इमाम और उमर खालिद का case हार गया। करोड़ों रूपए लूट लिये। 😂 कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल Article 370 की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल CAA/NRC की लड़ाई हार गया। कपिल सिब्बल शरजील इमाम और उमर खालिद का case हार गया। करोड़ों रूपए लूट लिये। 😂1
- अरविंद राजभर का विपक्ष पर तंज— 'रील्स और मीम्स से नहीं, जमीन पर मेहनत से बनती है सरकार' सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "रील्स और मीम्स से सरकार नहीं बनती, सरकार जमीन पर मेहनत करने से बनती है।" उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। #ArvindRajbhar #SBSP #UPPolitics #Politics #Reels #Memes #2027Elections #BreakingNews #PoliticalNews #UPNews91
- आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम "आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर अपनी हीरो मोटरसाइकिल से बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की तरफ जा रहे थे तेजी से। सपाही के पास निर्माणाधीन पुलिया, जहां बैरियर लगा हुआ था, उस बैरियर को तोड़ करके पुलिया के स्लैब से टकरा गए। जिससे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच करके शव को 100 शैया अस्पताल बिरसिंहपुर भेजवाया गया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन कर रही है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस में ले लिया गया है।"*उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-*1
- लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, अर्जुनगंज में मासूम बच्चा हुआ घायल राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को आवारा गाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इलाके के लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।1