Shuru
Apke Nagar Ki App…
soni kumari jha husband mantu kumar yadav katoria banka
Katoria Top News
soni kumari jha husband mantu kumar yadav katoria banka
More news from बिहार and nearby areas
- क्या अदभुत नजारा1
- जल्द तनख्वा देने की लगा रहे है गुहार, अस्पताल प्रशासन मौन।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय बेटे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी चमचम पंडित अपने साले की शादी में बिना बुलाए ससुराल पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपने मासूम बेटे रोहित कुमार को पटक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे की मां ने बांका टाउन थाना में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और लोगों में भारी आक्रोश है।1
- *आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !* उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो। जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।1
- ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ (जिला कमेटी, साहिबगंज) द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री टुनटुन यादव जी के कुशल नेतृत्व में साहिबगंज टीम की ओर से श्री जितेंद्र महतो जी के माध्यम से एक गरीब परिवार (कलामुद्दीन मुख्तार जी) की सुपुत्री के विवाह हेतु 17,700 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। महासंघ सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में भी हमेशा साथ खड़ा है। इस नेक पहल के लिए पूरी टीम को बधाई। ड्राइवर एकता जिंदाबाद! ✊ ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ जिंदाबाद! #JharkhandDriversMahasangh #Sahibganj #SocialWork #DriverUnity #DriverEkta #Jharkhand #HelpPoor1
- चांदन/आनंदपुर (बांका): थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार यादव (29 वर्ष), पिता लालजी यादव, माता कुंती देवी, निवासी कुसोना, थाना आनंदपुर, जिला बांका के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओंकार यादव गांव स्थित अपने खेत में मक्का की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, दूसरी ओर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मृतक एक शादी समारोह में डीजे की वायरिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, युवक बिजली के तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक चार भाइयों में से एक था। उसके भाइयों में अशोक कुमार, कुमोद यादव और देवेंद्र यादव शामिल हैं। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे—विकास कुमार (6 वर्ष), अंकित कुमार (5 वर्ष) और आर्यन कुमार (1 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। इस दौरान मृतक की पत्नी बार-बार शव से लिपटकर विलाप करती रही, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में थाना में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया था। आनंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- Post by N.k.choudhary1