आचार्य विकास वर्ग में शिक्षकों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय आचार्य विकास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा के बदलते स्वरूप, नई शिक्षा नीति-2020 और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक जिया लाल की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक फणीन्द्र नाथ झा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, चंद्रभूषण पाण्डेय, राजेन्द्र दूबे समेत अन्य आचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप शिक्षकों को निरंतर अपने ज्ञान और कार्यशैली को विकसित करते रहना चाहिए। प्रशिक्षण में संस्कार आधारित शिक्षा, राष्ट्रीय मूल्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा पंचपदी और नई शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आचार्यों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं अनुभवों को विद्यालय में विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
आचार्य विकास वर्ग में शिक्षकों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय आचार्य विकास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा के बदलते स्वरूप, नई शिक्षा नीति-2020 और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत
के प्रदेश निरीक्षक जिया लाल की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक फणीन्द्र नाथ झा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, चंद्रभूषण पाण्डेय, राजेन्द्र दूबे समेत अन्य आचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप शिक्षकों को निरंतर अपने ज्ञान और
कार्यशैली को विकसित करते रहना चाहिए। प्रशिक्षण में संस्कार आधारित शिक्षा, राष्ट्रीय मूल्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा पंचपदी और नई शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आचार्यों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं अनुभवों को विद्यालय में विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।1
- *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......1
- पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा! #bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News181
- Big news --- नेपाल में आई त्रासदी से, बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, निचलौल के शिकारपुर भूतहा गांव में अलर्ट, आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आंशका प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की, जरूरी सामान और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की सलाह, #नेपाल #आपदा #भारत #nepal #indai #Maharajganj #UttarPradesh #police #टूरिस्ट #CMYogiAdityanath #BJPGovernment #DM1
- महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक ..... 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- *लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट* लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। *लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट* लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।1