logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबलपुर में करोड़ों का वेतन घोटाला 😳 रिटायर्ड लोगों के नाम पर पैसा निकाला जबलपुर में करोड़ों का वेतन घोटाला, सस्पेंड अकाउंटेंट पर FIR जबलपुर के पनागर विकासखंड के शिक्षा विभाग में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। यहां पदस्थ एक अकाउंटेंट ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का गबन किया। आरोप है कि उसने रिटायर हो चुके कर्मचारियों और ऐसे लोगों के नाम पर वेतन निकाला, जिन्होंने कभी नौकरी ही नहीं की। जांच में सामने आया कि यह घोटाला कई सालों से चल रहा था। अकाउंटेंट ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी नाम जोड़कर वेतन निकालना शुरू किया और रकम को अपने तथा अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब कोष लेखा विभाग ने रिकॉर्ड में गड़बड़ी पकड़ी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। जांच में करीब 16 बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने का पता चला है। इस मामले में तीन पूर्व शिक्षा अधिकारियों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। कई आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने संबंधित खातों पर रोक लगा दी है और 2016 से अब तक के सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

on 22 March
user_Hussain khan
Hussain khan
News Anchor जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
on 22 March
a41d9bde-0a2e-45ef-8a0b-9c37f75b9a80

जबलपुर में करोड़ों का वेतन घोटाला 😳 रिटायर्ड लोगों के नाम पर पैसा निकाला जबलपुर में करोड़ों का वेतन घोटाला, सस्पेंड अकाउंटेंट पर FIR जबलपुर के पनागर विकासखंड के शिक्षा विभाग में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। यहां पदस्थ एक अकाउंटेंट ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का गबन किया। आरोप है कि उसने रिटायर हो चुके कर्मचारियों और ऐसे लोगों के नाम पर वेतन निकाला, जिन्होंने कभी नौकरी ही नहीं की। जांच में सामने आया कि यह घोटाला कई सालों से चल रहा था। अकाउंटेंट ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी नाम जोड़कर वेतन निकालना शुरू किया और रकम को अपने तथा अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब कोष लेखा विभाग ने रिकॉर्ड में गड़बड़ी पकड़ी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। जांच में करीब 16 बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने का पता चला है। इस मामले में तीन पूर्व शिक्षा अधिकारियों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। कई आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने संबंधित खातों पर रोक लगा दी है और 2016 से अब तक के सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोटेगांव कि कई दूध डेरीयो में बिक रहा पानी जैसा दूध होनी चाहिए कार्यवाही
    1
    गोटेगांव कि कई दूध डेरीयो में बिक रहा पानी जैसा दूध होनी चाहिए कार्यवाही
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सभी दमोह जिले के पत्रकारों से निवेदन है कि अब इन्हें न्याय दिलाने की कृपा करे दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रियाना में हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पत्रकार से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं। ऑडियो में पीड़िता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज कर मामला टाल दिया। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भय का माहौल होने की बात भी कही है। पीड़ित महिला ने ऑडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बड़ा सवाल: क्या पीड़ित महिला को मिलेगा न्याय? क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई? इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। #BreakingUpdate #viralaudio #damonsalvatore #DamohNews #BreakingUpdate #ViralAudio #JusticeForVictim #MPPolice #Battyagarh #CrimeNews #damohne Collector Office Damoh Damoh Police
    1
    सभी दमोह जिले के पत्रकारों से निवेदन है कि अब इन्हें न्याय दिलाने की कृपा करे 
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रियाना में हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पत्रकार से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं।
ऑडियो में पीड़िता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज कर मामला टाल दिया। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भय का माहौल होने की बात भी कही है।
पीड़ित महिला ने ऑडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल:
क्या पीड़ित महिला को मिलेगा न्याय?
क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई?
इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। #BreakingUpdate #viralaudio #damonsalvatore 
#DamohNews #BreakingUpdate #ViralAudio #JusticeForVictim #MPPolice #Battyagarh #CrimeNews #damohne Collector Office Damoh Damoh Police
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया पत्थर से हमला, हालत गंभीर घंसौर/किंदरई, 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)। किंदरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगा कटिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पति रामकिशन ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर पत्थर से वार कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें स्टाफ आरक्षक एजाज खान (C178) एवं पायलट जयप्रकाश गिरियम शामिल थे। टीम की तत्परता से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, किंदरई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
    1
    घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया पत्थर से हमला, हालत गंभीर
घंसौर/किंदरई, 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)।
किंदरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगा कटिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पति रामकिशन ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर पत्थर से वार कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें स्टाफ आरक्षक एजाज खान (C178) एवं पायलट जयप्रकाश गिरियम शामिल थे। टीम की तत्परता से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं, किंदरई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मंडला में जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम का 50वां दिन धरना जारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बढ़ाया समर्थन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन मंडला से निकलकर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। क्या प्रशासन अब जागेगा?
    1
    मंडला में जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम का 50वां दिन धरना जारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बढ़ाया समर्थन 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन मंडला से निकलकर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। क्या प्रशासन अब जागेगा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Rajju Bhartiya
    1
    Post by Rajju Bhartiya
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • मंडला आपको बता दें मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव में क्षेत्रीय मांगों को लेकर 45 दिनों से जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिला प्रशासन और जिले के मंत्री संसद विधायक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और जनमानस के मांगों को नहीं सुनी गई इससे नाराज होकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों ने आज आंदोलन पर उतर गए और जिला प्रशासन और सरकार पर जम कर निशाना साधा
    1
    मंडला आपको बता दें मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव में क्षेत्रीय मांगों को लेकर 45 दिनों से जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिला प्रशासन और जिले के  मंत्री संसद विधायक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और जनमानस के मांगों को नहीं सुनी गई इससे नाराज होकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों ने आज आंदोलन पर उतर गए और जिला प्रशासन और सरकार पर जम कर निशाना साधा
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • मंडला जिले के हिरनाही टोला नरैनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय को काटे जाने की सूचना सामने आई। शनिवार को दोपहर 3:00 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंजनिया और हिरदेनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    1
    मंडला जिले के हिरनाही टोला नरैनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय को काटे जाने की सूचना सामने आई। शनिवार को दोपहर 3:00 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंजनिया और हिरदेनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.