ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा, श्री गणेश सरकार सेवा समिति के द्वारा किया गया बप्पा को विराजित। करैरा:- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कृष्णा गंज करैरा स्थित बड़ा जैन मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धरणी फाउंडेशन एवं श्री गणेश सरकार सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु के उत्साह और भक्तिमय वातावरण में यात्रा का नजारा देखने लायक रहा। महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक वातावरण के बीच गणपति बप्पा के जयकारे लगाए गए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के प्रति आस्था और भक्ति दिखाई दी। समिति द्वारा गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के साथ कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 14 सितंबर भव्य आगमन एवं कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11:45 बजे गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर 2026 मटकी फोड़, 17 सितंबर भजन संध्या, 18 सितंबर झांकी एवं पेंटिंग, 19 सितंबर राधा अष्टमी के अवसर पर बरसाने की होली का आयोजन शाम 8 बजे से , 20 सितंबर शाम 8 बजे सांस्कृतिक नृत्य ,21 सितंबर बाबा बर्फानी का दरबार, 22 सितंबर को सुंदरकांड शाम 8 बजे से, 23 सितंबर को 56 भोग एवं महाआरती, 24 सितंबर को हवन एवं भंडारा, 25 सितंबर दोपहर 2 बजे गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा, श्री गणेश सरकार सेवा समिति के द्वारा किया गया बप्पा को विराजित। करैरा:- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कृष्णा गंज करैरा स्थित बड़ा जैन मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धरणी फाउंडेशन एवं श्री गणेश सरकार सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु के उत्साह और भक्तिमय वातावरण में यात्रा का नजारा देखने लायक रहा। महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक वातावरण के बीच गणपति बप्पा के जयकारे लगाए गए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के प्रति आस्था और भक्ति दिखाई दी। समिति द्वारा गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के साथ कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 14 सितंबर भव्य आगमन एवं कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11:45 बजे गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर 2026 मटकी फोड़, 17 सितंबर भजन संध्या, 18 सितंबर झांकी एवं पेंटिंग, 19 सितंबर राधा अष्टमी के अवसर पर बरसाने की होली का आयोजन शाम 8 बजे से , 20 सितंबर शाम 8 बजे सांस्कृतिक नृत्य ,21 सितंबर बाबा बर्फानी का दरबार, 22 सितंबर को सुंदरकांड शाम 8 बजे से, 23 सितंबर को 56 भोग एवं महाआरती, 24 सितंबर को हवन एवं भंडारा, 25 सितंबर दोपहर 2 बजे गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
- दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! खसरा नंबर 347 को लेकर उठे सवाल, मृत व्यक्ति से जुड़ी कथित रजिस्ट्री की जांच की मांग — कलेक्टर व एसडीएम से निष्पक्ष जांच की अपील दिनारा/शिवपुरी। दिनारा क्षेत्र में भूमि विवाद और कथित अवैध कब्जों को लेकर समाजसेवी कल्लू महाराज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर दबंगों एवं कथित भूमि माफियाओं की नजर होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कल्लू महाराज ने कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं करैरा एसडीएम से मांग की है कि भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज, नक्शा, सीमांकन और मौके की स्थिति का मिलान कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। खसरा नंबर 347 को लेकर जांच की मांग दिनारा में अशोक होटल के पास स्थित खसरा नंबर 347 को लेकर उन्होंने विशेष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन के दस्तावेजों में दर्ज रकबे और मौके पर मौजूद वास्तविक रकबे की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से संबंधित भूमि का सीमांकन कराकर राजस्व रिकॉर्ड, नक्शे और पंजीयन दस्तावेजों का सत्यापन कराने की मांग की है। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मृत व्यक्ति से संबंधित रजिस्ट्री पर सवाल कल्लू महाराज ने बैजनाथ पुत्र जगदीश तिवारी से संबंधित जमीन की कथित रजिस्ट्री को लेकर भी जांच की मांग उठाई है। उनका सवाल है कि यदि संबंधित व्यक्ति का निधन पहले हो चुका था, तो उनके नाम से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री किस प्रकार हुई। उन्होंने प्रशासन से रजिस्ट्री दस्तावेज, पंजीयन कार्यालय के रिकॉर्ड, विक्रेता की पहचान, हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान तथा संबंधित राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग कल्लू महाराज का कहना है कि भूमि विवादों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीब लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियों के माध्यम से मौके पर जांच कराई जाए। दिनारा में विशेष अभियान की मांग उन्होंने दिनारा क्षेत्र में विवादित जमीनों, संदिग्ध रजिस्ट्री, सरकारी भूमि, रास्तों और कथित अवैध कब्जों की शिकायतों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का वास्तविक अधिकार केवल दबाव या प्रभाव से तय नहीं होना चाहिए, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड और कानून के आधार पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। जांच के बाद सामने आएगा सच कल्लू महाराज ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा उठाए गए सवाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच की मांग के रूप में हैं। उनका कहना है कि दस्तावेजों और मौके की स्थिति का निष्पक्ष सत्यापन होने से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। अब खसरा नंबर 347 सहित अन्य विवादित जमीनों के रकबे, स्वामित्व, रजिस्ट्री और कब्जे को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह प्रशासनिक एवं राजस्व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! खसरा नंबर 347 को लेकर उठे सवाल, मृत व्यक्ति से जुड़ी कथित रजिस्ट्री की जांच की मांग — कलेक्टर व एसडीएम से निष्पक्ष जांच की अपील दिनारा/शिवपुरी। दिनारा क्षेत्र में भूमि विवाद और कथित अवैध कब्जों को लेकर समाजसेवी कल्लू महाराज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर दबंगों एवं कथित भूमि माफियाओं की नजर होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कल्लू महाराज ने कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं करैरा एसडीएम से मांग की है कि भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज, नक्शा, सीमांकन और मौके की स्थिति का मिलान कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। खसरा नंबर 347 को लेकर जांच की मांग दिनारा में अशोक होटल के पास स्थित खसरा नंबर 347 को लेकर उन्होंने विशेष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन के दस्तावेजों में दर्ज रकबे और मौके पर मौजूद वास्तविक रकबे की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से संबंधित भूमि का सीमांकन कराकर राजस्व रिकॉर्ड, नक्शे और पंजीयन दस्तावेजों का सत्यापन कराने की मांग की है। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मृत व्यक्ति से संबंधित रजिस्ट्री पर सवाल कल्लू महाराज ने बैजनाथ पुत्र जगदीश तिवारी से संबंधित जमीन की कथित रजिस्ट्री को लेकर भी जांच की मांग उठाई है। उनका सवाल है कि यदि संबंधित व्यक्ति का निधन पहले हो चुका था, तो उनके नाम से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री किस प्रकार हुई। उन्होंने प्रशासन से रजिस्ट्री दस्तावेज, पंजीयन कार्यालय के रिकॉर्ड, विक्रेता की पहचान, हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान तथा संबंधित राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग कल्लू महाराज का कहना है कि भूमि विवादों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीब लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियों के माध्यम से मौके पर जांच कराई जाए। दिनारा में विशेष अभियान की मांग उन्होंने दिनारा क्षेत्र में विवादित जमीनों, संदिग्ध रजिस्ट्री, सरकारी भूमि, रास्तों और कथित अवैध कब्जों की शिकायतों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का वास्तविक अधिकार केवल दबाव या प्रभाव से तय नहीं होना चाहिए, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड और कानून के आधार पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। जांच के बाद सामने आएगा सच कल्लू महाराज ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा उठाए गए सवाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच की मांग के रूप में हैं। उनका कहना है कि दस्तावेजों और मौके की स्थिति का निष्पक्ष सत्यापन होने से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। अब खसरा नंबर 347 सहित अन्य विवादित जमीनों के रकबे, स्वामित्व, रजिस्ट्री और कब्जे को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह प्रशासनिक एवं राजस्व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा1
- radhe rani Mandir Barsana dham Shri Radhe Radhe Radhe Radhe radhe rani Mandir Shri Barsana dham Jay Jay Shri Radhe Jay Shri Radhe Jay Jay Shri Radhe Jay Shri Radhe1
- शिवपुरी जिले में महिलाओं द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुखर होकर सड़कों पर उतरना और इसे पूरी तरह बंद कराने का संकल्प लेना एक बहुत ही गंभीर और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार के कारण परिवारों पर पड़ने वाले बुरे असर, घरेलू हिंसा और युवाओं की बर्बादी को रोकने के लिए महिलाएं अक्सर इस तरह का साहसिक कदम उठा रही है1
- सिंध नदी में 13 वर्षीय मासूम डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर बिजरौनी और घुरवार घाट के बीच हुआ हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची; SDERF की रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में सिंध नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम बिजरौनी और घुरवार घाट के बीच सिंध नदी में 13 वर्षीय मासूम के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार बिजरौनी गांव निवासी 13 वर्षीय सौरभ पुत्र बब्लू कुशवाहा अपनी मां के साथ सिंध नदी की ओर गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे घटना की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सिंध नदी में मासूम की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मासूम के नदी में डूबने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। SDERF टीम को भी बुलाया गया हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDERF की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में सर्च ऑपरेशन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। पुलिस और ग्रामीण गोताखोर फिलहाल अपने स्तर पर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल मासूम सौरभ के नदी में डूबने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। समाचार लिखे जाने तक मासूम की तलाश जारी थी। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से बच्चे को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! समाजसेवी कल्लू महाराज ने उठाई जांच की मांग *दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! समाजसेवी कल्लू महाराज ने उठाई जांच की मांग* *खसरा नंबर 347 की जमीन को लेकर गंभीर सवाल, मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री कैसे हुई? कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से पुनः जांच की मांग* दिनारा/शिवपुरी। दिनारा क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों और कथित अवैध कब्जों को लेकर समाजसेवी कल्लू महाराज ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर दबंगों तथा कथित भूमि माफियाओं की नजर है। उनका कहना है कि कई मामलों में जमीनों की रजिस्ट्री, वास्तविक रकबे और मौके पर कब्जे की स्थिति की जांच की आवश्यकता है। समाजसेवी कल्लू महाराज ने शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से दिनारा क्षेत्र में भूमि संबंधी मामलों की व्यापक जांच एवं आवश्यकतानुसार अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। *खसरा नंबर 347 को लेकर उठे गंभीर सवाल* कल्लू महाराज ने दिनारा में अशोक होटल के पास स्थित खसरा नंबर 347 की जमीन को लेकर विशेष जांच की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि उक्त जमीन में उपलब्ध वास्तविक रकबे और दस्तावेजों में दर्ज रकबे के बीच अंतर की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड, नक्शा, सीमांकन, रजिस्ट्री दस्तावेज और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान कराया जाए। यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में कोई अंतर पाया जाता है तो नियमानुसार जिम्मेदारी तय की जाए। *मृत व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्री का दावा, जांच की मांग* कल्लू महाराज ने एक और गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बैजनाथ पुत्र जगदीश तिवारी, जिनके बारे में बताया गया है कि उनका निधन हो चुका है, उनसे संबंधित जमीन की रजिस्ट्री कैसे हुई—इसकी भी जांच होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित रजिस्ट्री के दस्तावेज, विक्रेता की पहचान, हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान, पंजीयन कार्यालय के रिकॉर्ड तथा संबंधित राजस्व दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाए। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। *गरीब कोर्ट के चक्कर कैसे काटे* समाजसेवी कल्लू महाराज का कहना है कि जमीन विवाद में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होती है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर नहीं काट पाते और इसी वजह से वे दबाव में समझौता करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में गरीब लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और राजस्व अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। *दिनारा में अभियान चलाकर कब्जों की जांच की मांग* कल्लू महाराज ने कहा कि दिनारा क्षेत्र में कॉलोनियों, मुख्य सड़कों के आसपास बने मकानों और अन्य भूमि पर कथित कब्जों की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत हो तो रिकॉर्ड के आधार पर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी के पास दबाव, प्रभाव या आर्थिक ताकत अधिक होने के कारण उसे किसी दूसरे की जमीन पर अधिकार नहीं मिल सकता। राजस्व रिकॉर्ड और कानून के आधार पर ही वास्तविक मालिकाना हक तथा कब्जे की स्थिति तय होनी चाहिए। “एक बार फिर चलाया जाए विशेष अभियान” कल्लू महाराज ने कलेक्टर और एसडीएम से मांग की है कि दिनारा क्षेत्र में भूमि विवादों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान संदिग्ध रजिस्ट्री, विवादित भूमि, सरकारी जमीन, रास्तों और कथित अवैध कब्जों की शिकायतों की जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से खसरा नंबर 347 सहित उन जमीनों का सीमांकन कराने की मांग की है, जिनके रकबे अथवा स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। प्रशासनिक जांच से सामने आ सकता है पूरा सच कल्लू महाराज ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सवाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए हैं। उनका कहना है कि यदि सभी दस्तावेजों और जमीनों का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से अपील की है कि दिनारा में भूमि संबंधी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराकर गरीब एवं वास्तविक भू-स्वामियों को न्याय दिलाया जाए। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि खसरा नंबर 347 सहित अन्य विवादित जमीनों में रजिस्ट्री, रकबे, स्वामित्व और कब्जे को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।1
- झांसी ।विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी संयुक्त तत्वाधान में विवेक निरंजन महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट पर किया गया।1
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- Orchha dham Shri Ram Raja Sarkar Jay Siyaram Jay Siyaram Jay Jay Siyaram Jay Siyaram Orchha dham Ram Raja Sarkar ka Pavan janm sthan hai Jay Shri Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe1