मंत्री कपिल देव की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ₹419.47 करोड़ की स्वीकृति मेरठ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास परियोजना को मिली बड़ी गति मुजफ्फरनगर 10 फरवरी 2026 प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में मेरठ–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास के आरंभिक भाग में महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास कार्यों हेतु ₹419.47 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। माननीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर बाईपास के प्रारंभ बिंदु पर 6-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, साथ ही इसके सहायक मार्गों का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान 4-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग को 6-लेन तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय तथा अंतरराज्यीय यातायात को बेहतर क्षमता और गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश और निकास करने वाले वाहनों के कारण वेहलना चौक के पास उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम एवं निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से दिल्ली–उत्तराखंड कॉरिडोर पर यात्रा समय में कमी आएगी तथा माल परिवहन, तीर्थ एवं पर्यटन यातायात को विशेष लाभ प्राप्त होगा। माननीय राज्य मंत्री ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर ग्रेड-सेपरेटेड संरचनाओं का निर्माण, जंक्शनों का सुधार एवं आधुनिकीकरण, क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाओं का चौड़ीकरण तथा सुरक्षित और कुशल आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यह परियोजना नियोजित शहरी विस्तार को प्रोत्साहित करते हुए रिबन डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना-संभावित स्थलों (ब्लैकस्पॉट) पर वाहन अंडरपास (VUP) का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय यातायात के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना मुजफ्फरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को आधुनिक एवं सुचारु बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक परिवहन, कृषि आपूर्ति श्रृंखला और धार्मिक पर्यटन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा प्रदान करेगी।

- Post by Radhika Singh1
- *आज की आरती पिण्डी स्वरूपा माता श्री वैष्णों देवी जी की,कटरा,जम्मू से*11-2-261
- भाजपा नेता संगीत सिंह सोम की फोटो एडिट कर शोशल मीडिया पर वायरल करने वाला मौ इरफान ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा मै संगीत सोम का फैन हु1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- जनपद मुज़फ्फरनगर में बीते 5 दिन पूर्व थानां पुरकाजी क्षेत्र के गांव मलीरा में टायर फैक्ट्री पर किसान मजदूर संगठन ने धरना प्रदर्शन किया था।जिसके बाद धरना समापत हुआ लेकिन उसके दो दिन बाद लूट और तोड़फोड़ का धरना प्रदर्शन करने वाले बिल्लू राणा पर मुकदमा दर्ज किया गया।जिसके विरोध में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इस संबंध में संगठन की ओर से एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की साजिश के तहत उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिससे संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ता आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप निराधार पाए जाएं तो दर्ज मुकदमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।3
- शुक्रताल: श्रद्धा और आस्था का संगम, भक्त ने बांटा प्रसाद मन्नत पूरी हुई… अनसूया धाम में भक्त ने कराया भंडारा1

- Post by Radhika Singh2