- अवैध वसूली, अधिकारियों की बेरुखी और शिकायतों की अनदेखी से हर वर्ग परेशान’-व्यापारियों में आक्रोश - मुकेश रस्तोगी* - उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी रायबरेली! प्रदेश में लागू प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के खिलाफ अब व्यापक जनआक्रोश देखने को मिल रहा है। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने इस व्यवस्था को “जनविरोधी और शोषणकारी” बताते हुए आरोप लगाया कि इसके चलते न केवल व्यापारी बल्कि समाज का हर वर्ग मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग, छोटे उद्योगपति और आम उपभोक्ता गंभीर उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्टिकल कार्य प्रणाली लागू होने के बाद से बिजली विभाग के अधिकारियों का रवैया पूरी तरह से असंवेदनशील हो गया है। उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है, वहीं अवैध धन उगाही की शिकायतें भी तेजी से बढ़ी हैं। स्थिति यह है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी प्रबंध निदेशक से लेकर जूनियर इंजीनियर तक न तो फोन उठाते हैं और न ही शिकायतों का समाधान करते हैं। श्री रस्तोगी ने कहा कि प्रीपेड मीटर में गलत बिलिंग, बैलेंस कटौती में पारदर्शिता की कमी और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और आम जनता का दैनिक जीवन भी संकट में आ गया है। श्री रस्तोगी ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को फैक्स भेजकर मांग की है कि प्रीपेड मीटर प्रणाली को तत्काल समाप्त कर पोस्टपेड व्यवस्था बहाल की जाए तथा मध्यम एवं निम्न वर्ग के उपभोक्ताओं और उद्योगपतियों के लिए कमर्शियल वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू की जाए। व्यापारी नेता श्री रस्तोगी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

- सलोन,रायबरेली।सलोन में सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पांचवे दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हुए है। सलोन धरई मार्ग पर एक अज्ञात बुलेरो ने गैर जनपद बाइक सवार युवक अंकित यादव और अंकित मौर्य को सामने से टक्कर मार दी।जिसमे अंकित मौर्य का पैर फ्रेक्चर हो गया।घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।जबकि दूसरे युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।अतुल मौर्या पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुल्तानपुर अतुल यादव पुत्र राधेश्याम निवासी कामापट्टी जनपद प्रतापगढ़ सोमवार को बाइक से अपने मित्र आदित्य पटेल निवासी कोडरी धरई से मिलने आये हुए थे।2
- अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल द्वारा किया गया किया गया। वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि इस वाटर कूलर की स्थापना जिले के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी स्व जगत नारायण अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी स्व सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य व्यापारी वर्ग आम जनमानस के लिए सदैव विभिन्न प्रकार के दान पुण्य में अग्रणी भूमिका में रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी एन गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।2
- रायबरेली। पावन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली ने सामाजिक सेवा और परोपकार की उत्तम मिसाल पेश की है। जेल रोड, स्टेडियम के सामने तथा आनंद नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से इन तीनों वाटर कूलरों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि यह वाटर कूलर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी स्व. जगत नारायण अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में स्थापित किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का व्यापारी वर्ग सदैव आम जनमानस की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। विभिन्न प्रकार के दान-पुण्य कार्यों के माध्यम से समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी.एन. गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- पारित तो हो गया, लेकिन लागू नहीं किया गया: महिलाओं के आरक्षण को कौन रोक रहा है?1
- Post by Babloo Lodhi press1
- रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 2000 स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वहीं समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुभाष जी, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के प्रचार प्रमुख ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और ‘पंच-परिवर्तन’ के संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के विचारों को याद करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी शातिर चाल चली है। रिटायर्ड सूबेदार और उनकी पत्नी इस ठगी के शिकार बने। ठगों ने सीबीआई अधिकारियों का रूप धरकर उन्हें 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान पीड़ित दंपति को शौचालय जाने तक के लिए ठगों से अनुमति लेनी पड़ती थी। डर और धमकी देकर ठगों ने उनके बैंक खातों से कुल 82 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को ठगों ने सूर्यभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके नाम मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में शिकायत दर्ज है। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी रखी और हर गतिविधि की जानकारी मांगते रहे। पीड़ित को बताया गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भयभीत दंपति ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई और लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे। छठे दिन सूर्यभान सिंह ने हिम्मत जुटाई और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों की डिटेल खंगाली। अब तक **करीब 31 लाख रुपये** (कुछ रिपोर्टों में 32 लाख) की राशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है। बाकी राशि की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।1