Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sangam Vihar के जंगलो मे अबैध खनन पत्थर माफिया सक्रिय !! 10 News
10 News Network
Sangam Vihar के जंगलो मे अबैध खनन पत्थर माफिया सक्रिय !! 10 News
More news from दिल्ली and nearby areas
- फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ का कोकीन किया ज़ब्त , 3 विदेशी नागरिक किए गिरफ्तार।।1
- बेंगलुरु में पसंद की शादी करने पर महिला का परिजनों द्वारा अपहरण; भागने के दौरान अपहरणकर्ताओं की कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, हादसे में 6 लोग घायल जिनमें 1 महिला आईसीयू में भर्ती।3
- श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुण्डीय हवन यज्ञ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस हवन यज्ञ के जरिए उनके निरंतर स्वस्थ रहने और देश की सेवा में समर्पित रहने की कामना की गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।1
- यूपीआई प१मेन्ट :: :: यूपी आई पैमेन्ट पर लगेगा चार्ज जानिए क्यों और क्या है 2000 से अधिक पर लगेगा चार्ज यूपी आई पैमेन्ट पर लगेगा चार्ज1
- कांठ ग्राम रामसराय पायंदापुर के जंगल रामसराय भंखरी में लगभग छह दिन पूर्व लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की कांठ ग्राम रामसराय पायंदापुर के जंगल रामसराय भंखरी में लगभग छह दिन पूर्व लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपनी हिरासत में लेकर डियर पार्क पहुंचाया, जहां उसे अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम रामसराय पायंदापुर में पिछले काफी समय से प्रतिदिन तेंदुआ देखे जाने की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से की जा रही थीं। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब दो सप्ताह पूर्व पवनदीप पुत्र निर्मल सिंह के डेरे के पास पिंजरा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ नहीं फंसा। इसके बाद पवनदीप के कहने पर वन विभाग ने पिंजरा वहां से हटाकर समीप स्थित आम के बाग में लगा दिया। बताया गया कि रात्रि में किसी समय तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सुबह करीब छह बजे गांव के पवनदीप, अमनदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुआ फंसा देखा। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह तथा उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह वन विभाग की टीम के साथ करीब सात बजे मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर डियर पार्क पहुंचाया। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इसी स्थान पर गत 24 अगस्त को भी एक तेंदुआ पकड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व जंगल में चारा लेने गई ग्राम भरतपुर निवासी निर्वेश देवी पत्नी विजयपाल सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि ग्राम भरतपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल में न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि कांठ तहसील की सीमावर्ती ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अब तक 14 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान भी जंगल में जाने से भयभीत हैं। वहीं मुख्य मार्गों पर भी तेंदुए के सड़क पार करते दिखाई देने से क्षेत्रीय नागरिकों में चिंता बनी हुई है।1
- दिल्ली में चल रही है बस की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर की मांग है उनकी तनक बढ़ाई जाए नमस्कार सभी साथियों आज की खबर बेहद जरूरी है आपके लिए यह खबर सभी दिल्ली वालों के लिए है आज दिल्ली में दो दिन हो गए हैं बस की हड़ताल को सभी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है जनता की मांग है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की समस्या को समझा जाए उन्हें सुधारा जाए उनकी मांगों को माना जाए ताकि बस की आवाज आई में कोई दिक्कत ना हो पब्लिक बहुत परेशान हो गई है बस हड़ताल के लिए सभी ड्राइवर का कहना है कि जब तक उनके तनक नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक वह लोग बस नहीं चलाएंगे हालांकि ड्राइवर थोड़ी-थोड़ी देर बस चल रहे हैं वह एक चक्कर मार कर दो से तीन घंटे बस को सड़क पर रोक देते हैं ताकि वह हड़ताल का सपोर्ट भी कर सके1
- कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। ▪️ #Cabinet ने EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी। ▪️इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो ₹15,000 से ₹25,000 की सैलरी वाले बैंड में थे। ▪️ इससे सरकार पर हर साल करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।1
- आगरा कैनाल रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़, चोरी की वारदातों में वांछित दो बदमाश हुए घायल।। , बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी *नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली* *अपराध शाखा सेक्टर-85 व सेंट्रल क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, दोनों घायल बदमाश अस्पताल में उपचाराधीन* फरीदाबाद: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 85 व सेंट्रल की टीम ने 15/16 सितंबर की देर रात थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों में वांछित दो बदमाशों को काबू किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायल आरोपियों की पहचान सोनू और राहुल, निवासी मोहन नगर, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से फरीदाबाद आए थे। सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15/16 सितंबर की रात अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद में चोरी की वारदातों में वांछित दो आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर 85 व सेंट्रल की टीम ने आगरा कैनल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर करीब 5-6 राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचाया। मौका से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 2 कारतूस बरामद हुए हैं। फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।1