शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारी में एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया *प्रेस विज्ञप्ति* धमतरी। शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारी में दिनांक 25/08/2026 को एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों एवं संस्था के बीच सम्पर्क बढ़ाना तथा प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराना रहा। इस मिलन समारोह में कई भूतपूर्व छात्र एक दूसरे से वर्षों बाद मिले। भूतपूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान छात्रों को देना तथा उन्हें रोजगार के साथ साथ स्वरोजगार से जोड़ना और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य रहा। इस दौरान पूर्व छात्रों द्वारा संस्था में अपने बिताये दिनों को याद कर अपना अनुभव साझा किया गया। इस समारोह में संस्था के प्राचार्य जयन्त साहू, प्रशिक्षण अधिकारीगण तथा सीनियर भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी तुकेश कुमार साहू के साथ बड़ी संख्या में अन्य भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारी में एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया *प्रेस विज्ञप्ति* धमतरी। शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारी में दिनांक 25/08/2026 को एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों एवं संस्था के बीच सम्पर्क बढ़ाना तथा प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराना रहा। इस मिलन समारोह में कई भूतपूर्व छात्र एक दूसरे से वर्षों बाद मिले। भूतपूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान छात्रों को देना तथा उन्हें रोजगार के साथ साथ स्वरोजगार से जोड़ना और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य रहा। इस दौरान पूर्व छात्रों द्वारा संस्था में अपने बिताये दिनों को याद कर अपना अनुभव साझा किया गया। इस समारोह में संस्था के प्राचार्य जयन्त साहू, प्रशिक्षण अधिकारीगण तथा सीनियर भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी तुकेश कुमार साहू के साथ बड़ी संख्या में अन्य भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄1
- कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी 27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।1
- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने लापता व्यक्ति का नाम,स्थानीय पता एवं गृह जिला,लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ 700907638 जारी किया है।प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।1
- गाड़ी से उतरते ही महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, निगम परिसर में मची अफरा-तफरी, गाड़ी से उतरते ही महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, निगम परिसर में मची अफरा-तफरी, नगर निगम दुर्ग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि महापौर गाड़ी से उतर चुकी थी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फोरेंसिक विभाग भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महापौर अलका बाघमार करीब 12:15 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंची। जैसे ही उन्होंने अपनी इनोवा गाड़ी खड़ी कर उससे नीचे कदम रखा, कुछ ही देर बाद गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। निगम परिसर में आग की खबर फैलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। किसी साजिश की आशंका नहीं : महापौर महापौर अलका बाघमार ने बताया कि गाड़ी में कुछ महत्वपूर्ण और कीमती दस्तावेज भी रखे थे, जो आग में जल गए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी साजिश की आशंका नहीं है और शुरुआती तौर पर वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना लग रही है। महापौर के मुताबिक महज 8 से 10 मिनट के भीतर पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि समय रहते वे गाड़ी से उतर गईं, वरना घटना और भी गंभीर हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।3
- विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा। अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया। विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।1
- गरियाबन्द : - 26/8/2026 को जतमई का छोटा सा जल प्रपात का नजारा बहुत ही सुन्दर है, यह जगह अभी घुमने के लिए अच्छा है, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की जाली.के ऊपर ना जाये क्योंकि पानी का बहाव इतना हैं की आपको सिधे निचे गिरा सकता है, जिससे आपको गंभीर. चोट लग सकता है, हमेशा सतर्क रहे !1
- त्रिवेणी संगम में मिलने वाली चौबेबांधा पैरी नदी में पानी का स्तर बढ़ता हुआ। त्रिवेणी संगम में मिलने वाली पैरी नदी में जल का स्तर बढ़ता हुआ। pairi nadi Chaubebandha rajim.1