logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन, दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का सोमवार को जनपद मथुरा आगमन हुआ। उनका हेलीकॉप्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के परिसर में उतरा। राज्यपाल का स्वागत बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने किया।विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद राज्यपाल ने विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर की दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। इन कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति संरक्षण, पशु क्रूरता पर रोक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता तथा भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों सहित कई विषयों को दर्शाया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिए गए संदेश के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी, जिसकी उन्होंने सराहना की। इस दौरान एक छात्र ने पेंसिल से बनाया गया आकर्षक स्केच भी राज्यपाल को भेंट किया।इसके बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउस में कार्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न एजेंडों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किए गए।विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,जबकि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी. महेश्वरप्पा मुख्य अतिथि होंगे।दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 69 बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर, 5 पीएचडी तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को 20 पदक भी दिए जाएंगे, जिनमें 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।समारोह के दौरान 4 सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर शोधप्रबंध पुरस्कार, 1 पीएचडी शोधप्रबंध पुरस्कार और 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा दो पुस्तकों, विश्वविद्यालय समाचार पत्र और पशुधन पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा।विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए भी कार्य कर रहा है। इसी क्रम में समारोह के दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए किट वितरित की जाएंगी। महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला, देशभक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

18 hrs ago
user_राहुल गौड़ पत्रकार
राहुल गौड़ पत्रकार
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
93cb7a0f-b51f-4363-9203-c41a234b0ab0

मथुरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन, दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का सोमवार को जनपद मथुरा आगमन हुआ। उनका हेलीकॉप्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के परिसर में उतरा। राज्यपाल का स्वागत बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने किया।विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद राज्यपाल ने विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर की दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। इन कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति संरक्षण, पशु क्रूरता पर रोक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता तथा भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों सहित कई विषयों को दर्शाया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिए गए संदेश के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी, जिसकी उन्होंने सराहना की। इस दौरान एक छात्र ने पेंसिल से बनाया गया आकर्षक स्केच भी राज्यपाल को भेंट किया।इसके बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउस में कार्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न एजेंडों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किए गए।विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 10

4c70c38f-b014-4090-8642-40c8686352ac

मार्च 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,जबकि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी. महेश्वरप्पा मुख्य अतिथि होंगे।दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 69 बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर, 5 पीएचडी तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को 20 पदक भी दिए जाएंगे, जिनमें 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।समारोह के दौरान 4 सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर शोधप्रबंध पुरस्कार, 1 पीएचडी शोधप्रबंध पुरस्कार और 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा दो पुस्तकों, विश्वविद्यालय समाचार पत्र और पशुधन पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा।विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए भी कार्य कर रहा है। इसी क्रम में समारोह के दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए किट वितरित की जाएंगी। महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला, देशभक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • Post by Govind Chaudhary
    1
    Post by Govind Chaudhary
    user_Govind Chaudhary
    Govind Chaudhary
    Doctor महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • kya hoga is desh ka
    1
    kya hoga is desh ka
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    Voice of people मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अग्रोहा विकास समिति ट्रस्ट रजिस्टर्ड मथुरा में भव्यता से मनाया होली मिलन समारोह
    1
    अग्रोहा विकास समिति ट्रस्ट रजिस्टर्ड मथुरा में भव्यता से मनाया होली मिलन समारोह
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Tata sumo me aag lag gyi bahut hi jyda bhyayanak Jai guru dev mandir ke samne Highway par ye haadsa hua
    1
    Tata sumo me aag lag gyi bahut hi jyda bhyayanak Jai guru dev mandir ke samne Highway par ye haadsa hua
    user_Hemu chaudhary
    Hemu chaudhary
    Pharmacist मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मथुरा में 2 दिवसीय के दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आनंदीबेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटनरी कॉलेज) परिसर में उतरा, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शिक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सोमवार शाम को मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। इसके अलावा मंगलवार को राज्यपाल वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    3
    मथुरा में 2 दिवसीय के दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 
आनंदीबेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय  मथुरा दौरे पर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटनरी कॉलेज) परिसर में उतरा, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शिक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सोमवार शाम को मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।
इसके अलावा मंगलवार को राज्यपाल वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by INDIA CIRCLE NEWS
    1
    Post by INDIA CIRCLE NEWS
    user_INDIA CIRCLE NEWS
    INDIA CIRCLE NEWS
    Media company Mathura, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • point vali baat boli bhai
    1
    point vali baat boli bhai
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    Voice of people मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.